शनिवार, 26 मई 2018

UGCNET/JRF में 'हिन्दी भाषा एवं साहित्य' विषय पर पूछे गए कथनों और गद्य-पद्य-पंक्तियों के प्रश्न-5


UGCNET/JRF में 'हिन्दी भाषा एवं साहित्य' विषय पर पूछे गए कथनों और गद्य-पद्य-पंक्तियों के प्रश्न-5

124. हिन्दी के बारे में यह कथन किसका है कि 'रस्मोरिवाज भाषा का दुनिया से उठ गया' ?
(1) लल्लूलाल (2) सदल मिश्र (3) इंशा अल्लाह खां (4) मुंशी सदासुख
124. (4) मुंशी सदासुख

125. 'छायावाद स्थूल के प्रति सूक्ष्म का विद्रोह है।' यह स्थापना किसकी है ?
(1) नन्ददुलारे वाजपेयी (2) नगेन्द्र (3) रामविलास शर्मा (4) नामवर सिंह
125. (2) नगेन्द्र

126. 'प्रेम का पयोधि तो उमड़ता है। सदा ही निस्सीम भू पर।' यह पंक्ति किस छायावादी कवि की है?
(1) प्रसाद (2) पंत (3) निराला (4) महादेवी वर्मा
126. (3) निराला

127. ‘साधारणीकरण आलम्बन धर्म का होता है’ यह मान्यता किसकी है ?
(1) आचार्य विश्वनाथ (2) आचार्य नगेन्द्र (3) आचार्य अभिनव गुप्त (4) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(4) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल

128. 'गोरख भगायो जोग, भगति भगायो लोग’-यह उक्ति किसकी है ?
(1) गोरखनाथ की (2) कबीरदास की (3) विट्ठलनाथ की (4) तुलसीदास की
128. (4) तुलसीदास की

129. 'कर्म जोग पुनि ज्ञान उपासन सबही भ्रम भरमायो। श्री वल्लभ गुरु तत्व सुनायो लीला भेद बतायो' यह काव्योक्ति किसकी है ?
(1) तुलसीदास (2) कबीरदास (3) कुम्भनदास (4) सूरदास
129. (4) सूरदास

130. 'शब्दार्थौ सहितौ काव्यम्' काव्यलक्षण के प्रणेता हैं :
(1) दण्डी (2) वामन (3) आनन्दवर्धन (4) भामह
(4) भामह

131. 'अभिधा उत्तम काव्य है, मध्य लक्षणा लीन।
अधम व्यंजना रस विरस, उलटी कहत नवीन'- इस उक्ति में अभिधा, लक्षणा आदि शब्द-शक्तियों का निरूपण किस रीति कवि ने किया ?
(1) मतिराम (2) कुलपति मिश्र (3) देव (4) सुखदेव मिश्र
(3) देव

132. 'अमिय हलाहल मद भरे, सेत स्याम रतनार।
जियत मरत झुकि-झुकि परत, जेहि चितवत इकबार।' यह दोहा किस पुस्तक मंे वर्णित है ?
(1) अंगदर्पण (2) रसपीयूषनिधि (3) बिहारी सतसई (4) रसविलास
132. (1) अंगदर्पण

133. 'अपनी कहानी का आरंभ ही उन्होंने इस ढंग से किया है जैसे लखनऊ के भांड़ घोड़ा कुदाते हुए महफ़िल में आते हैं'- आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने यह मत किसके संदर्भ में कहा ?
(1) मुंशी सदासुख नियाज़ (2) सदल मिश्र (3) इंशा अल्ला खां (4) लल्लूलाल जी
(3) इंशा अल्ला खां

134. 'सखा प्यारे कृष्ण के गुलाम राधारानी के।' ౼यह पंक्ति किस कवि के बारे में है?
(1) घनानन्द (2) भारतेन्दु (3) गोपाल चन्द्र ‘गिरिधर दास’ (4) प्रेमघन
134. (2) भारतेन्दु

135. 'इस करुणा कलित हृदय में
अब विकल रागिनी बजती
क्यों हाहाकार स्वर में
वेदना असीम गरजती' ౼इन काव्य पंक्तियों के कवि हैं :
(1) निराला (2) हरिवंशराय बच्चन (3) जयशंकर प्रसाद (4) महादेवी वर्मा
135. (3) जयशंकर प्रसाद

136. 'एही रूप सकती और सीऊ। एही रूप त्रिभुवन कर जीऊ।' काव्य -पंक्ति किस कवि की है ?
(1) मलिक मुहम्मद जायसी (2) तुलसीदास (3) हृदयनाथ (4) मंझन
136. (4) मंझन

137. साखी सबदी दोहरा कहि कहनी उपखान।
भगति निसृपहिं अधम कवि निंदहि वेद पुरान' किस कवि की पंक्तियां हैं ?
(1) कबीरदास (2) भिखारीदास (3) तुलसीदास (4) सूरदास
137. (3) तुलसीदास

138. 'एवं क्रमहेतुमभिधाय रसविषयं लक्षणसूत्रमाह' ౼यह रस-संबंधी सूत्र किस आचार्य का है ?
(1) भरतमुनि (2) आनन्दवर्धन (3) अभिनव गुप्त (4) हेमचन्द्र
138. (3) अभिनव गुप्त

139. 'मस्तीन सूखा डाहिबी। आसीम औरम थाहिबी।।
धो धो धुना नुप जाहिबी फिकी फिना सत साहिबी।।' ౼उपर्युक्त पंक्तियां किस भाषा का नमूना है ?
(1) मागधी (2) पैशाची (3) कौरवी (4) बांगरू
139. (2) पैशाची

140. 'भेजे मनभावन के आवन की
सुधि ब्रजगांवनि में पावन जबै लगी।'
उपर्युक्त पंक्तियां किस काव्य कृति की है ?
(1) रसकलश (2) गंगावतरण (3) उद्धवशतक (4) भ्रमरगीत
140. (3) उद्धवशतक

141. 'कबीर की अपेक्षा ख़ुसरो का ध्यान बोलचाल की भाषा की ओर अधिक था।' किसका कथन है ?
(1) जॉर्ज ग्रियरसन (2) मिश्रबंधु (3) हज़ारी प्रसाद द्विवेदी (4) रामचन्द्र शुक्ल
141. (4) रामचन्द्र शुक्ल

142. 'जायसी पहले कवि हैं, सूफ़ी बाद में' किसका कथन है ?
(1) श्याम मनोहर पांडेय (2) चन्द्रबली सिंह (3) विजयदेव नारायण साही (4) रामचन्द्र शुक्ल
142. (2) चन्द्रबली सिंह

143. 'जसोदा! कहा कहौं हौं बात
तुम्हारे सुत के करतब मो पै कहे नहिं जात।' यह किस कवि की काव्य-पंक्तियाँ हैं ?
(1) सूरदास (2) नंददास (3) कृष्णदास (4) चतुर्भुजदास
143. (4) चतुर्भुजदास

144. 'अधर-मधुरता कठिनता, कुच, तीक्ष्णता-त्यौर
रस-कवित्त-परिपक्वता जाने रसिक न और' यह किस कवि की काव्य-पंक्तियाँ हैं ?
(1) चिंतामणि (2) भिखारीदास (3) जसवंत सिंह (4) बेनी प्रवीन
144. (2) भिखारीदास

145. 'बारह बरस लौं कूकर जियै, अरु तेरह लौ जियै सियार।
बरस अठारह क्षत्रिय जीवै, आगे जीवन को धिक्कार।' ये पंक्तियां किस रासो काव्य की है ?
(1) खुमान रासो (2) पृथ्वीराज रासो (3) हम्मीर रासो (4) परमाल रासो
145. (4) परमाल रासो

146. 'अमिय हलाहल मद भरे, सेत स्याम रतनार
जियत मरत झुकि झुकि परत, जेहि चितवत इक बार' इन काव्य-पंक्तियों के कवि हैं :
(1) बिहारी (2) रसलीन (3) घनानन्द (4) मतिराम
146. (2) रसलीन

147. 'साहित्य जनसमूह के हृदय का विकास है।'- यह परिभाषा किसकी है ?
(1) भारतेन्दु (2) बालकृष्ण भट्ट (3) महावीर प्रसाद द्विवेदी (4) हजारी प्रसाद द्विवेदी
147. (2) बालकृष्ण भट्ट

148. 'भाषा पुराणं च कुरानं कथित मया' भाषा के संबंध में यह पंक्ति किस कवि की है ?
(1) जगनिक (2) नरपति नाल्ह (3) चंदरबरदाई (4) अब्दुल रहमान
148.

149. 'जे हाल मिसकीं मकुन तगाफुल दुराय नैना, बनाय बतियां।' पंक्ति किसकी है ?
(1) अमीर खुसरो (2) मुल्ला दाऊद (3) चन्दरबरदाई (4) रसलीन
149. (1) अमीर खुसरो

150. 'केसव कहि न जाइ, का कहिए।
देखत तब रचना विचित्र अति, समुझि मनहि मन रहिए' किसकी पंक्ति है ?
(1) केशवदास (2) तुलसीदास (2) सूरदास (4) नन्ददास
(2) तुलसीदास

151. 'देसिल बयाना सब जन मिट्ठा' किसका कथन है ?
(1) तुलसीदास (2) सूरदास (3) कबीरदास (4) विद्यापति
151. (4) विद्यापति

152. 'हिन्दी नयी चाल में ढली, सन् 1873 ई॰ में' ౼यह किसका कथन है ?
(1) रामविलास शर्मा (2) रामचन्द्र शुक्ल (3) किशोरीदास वाजपेयी (4) भारतेन्दु
152. (2) भारतेन्दु

153. 'आधुनिक काल में गद्य का आविर्भाव सबसे प्रधान घटना है।' ౼यह कथन किसका है ?
(1) महावीर प्रसाद द्विवेदी (2) रामचन्द्र शुक्ल (3) रामविलास शर्मा (4) नन्ददुलारे वाजपेयी
(2) रामचन्द्र शुक्ल

154. 'सर्वव्यापी एक कुम्हारा, जाकी महिमा आर न पारा।
हिन्दू तुरुक का एक, भर्ता, एके ब्रह्म सबन का भर्ता' के रचनाकार हैं :
(1) कबीरदास (2) मलूकदास (3) तुलसीदास (4) रहीमदास
154. (2) मलूकदास

155. 'भाषा प्रवीन सुछन्द सदा रहै, सो घन जी के कवित्त बखानै।' किस कवि की पंक्ति है ?
(1) घनानन्द की (2) बोधा की (3) ब्रजरत्नदास की (4) रत्नाकर की
155. (3) ब्रजरत्नदास की

156. 'अपने यहां संसद ऐसी घानी है, जिसमें आधा तेल आधा पानी है' के कवि हैं :
(1) केदारनाथ सिंह (2) धूमिल (3) लीलाधर जगूड़ी (4) राजेश जोशी
156. (2) धूमिल

Hindi Sahitya Vimarsh
UGCNET/JRF/SLET/PGT (हिन्दी भाषा एवं साहित्य) के परीक्षार्थियों के लिए सर्वोत्तम मार्गदर्शक
hindisahityavimarsh.blogspot.in
iliyashussain1966@gmail.com
Mobile : 9717324769

सम्पादक : मुहम्मद इलियास हुसैन
सहायक सम्पादक : शाहिद इलियास

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें