रविवार, 15 मार्च 2015

UGCNET हिन्दी-2, दिसम्बर-2004


UGCNET हिन्दी-2, दिसम्बर-2004

HINDI SAHITYA VIMARSH.BLOGSPOT.IN 

  1. मैथिली का विकास किस अपभ्रंश से माना जाता है ?

(A) शौरसेनी अपभ्रंश (B) मागधी अपभ्रंश (C) अर्धमागधी अपभ्रंश (D) महाराष्ट्री अपभ्रंश

2. कीर्तिलता’ किस भाषा की रचना है ?

(A) अवहट्ट (B) अपभ्रंश (C)  मैथिली (D) ब्रज

3. संविधान के सिस अनुच्छेद में देवनागरी लिपि में लिखित हिन्दी को संघ की राजभाषा घोषित किया गया है ?

(A) 347 (B) 348 (C) 343 (D) 345

4. आदिकाल में किस कवि ने अवहट्ट भाषा में रचना की ?

(A) अमीर ख़ुसरो (B) अब्दुल रहमान (C) कुतुबन (D) मंझन

5. उत्तर भारत में भक्ति का प्रसार करने का श्रेय किसे प्राप्त है ?

(A) शंकराचार्य (B) रामानुजाचार्य (C) रामानन्द (D) मध्वाचार्य।

 

6. सहजोबाई किस शाखा की रचनाकार हैं ?

(A) कृष्णभक्ति शाखा (B) रामभक्ति शाखा (C) ज्ञानाश्रयी शाखा (D) प्रेमाश्रयी शाखा

 

7. ‘उज्ज्वलनीलमणि’ के रचयिता कौन हैं ?

(A) रूपगोस्वामी (B) वल्लभाचार्य (C) विट्ठलनाथ (D) मध्वाचार्य

8. चन्दायन किस कवि की रचना है ?

(A) मलिक मुहम्मद जायसी (B) कुतुबन (C) मंझन (D) मुल्ला दाऊद

9. दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा, मद्रास की स्थापना किसने की ?

(A) सी. राजगोपालाचारी (B) महात्मा गांधी (C) मोटूरि सत्यनारायण (D) विनोबा भावे

10. (अ) ‘छायावाद’ राष्ट्रीय सांस्कृतिक जागरण की काव्यात्मक अभिव्यक्ति है ?

    (ब) छायावाद का सीधा सम्बन्ध स्वाधीनता आन्दोलन से है।

इनमें से

(A) और दोनों सही है।

(B) ग़लत और सही है।

(C)   पूर्णतः और अंशतः सही है।

(D) अ और दोनों अंशतः सही है।

 

11. कौन-सी बोली पश्चिमी हिन्दी की नहीं है ?

(A) ब्रज भाषा (B) खड़ी बोली (C) बुन्देली (D) बघेली

12. हिन्दी भाषा के मानकीकरण का सचेष्ट प्रयास किस पत्रिका में किया गया है ?

(A) सरस्वती (B) आनन्द कादम्बिनी (C) सुदर्शन (D) हिन्दी प्रदीप

 

13. (अ) अनुभूति की प्रामाणिकता नयी कहानी-आन्दोलन  का प्रमुख आग्रह था।

इस आन्दोलन का आरम्भ व्यक्ति केंद्रित कहानी के विरोध में हुआ था।

इनमें से

(A) ‘अ’ और ‘ब’ दोनों सही हैं।

(B) ‘अ’ अंशतः और ‘ब’ पूर्णतः सही हैं।

(C) सही और अंशतः सही हैं।

(D) ‘अ’ और ‘ब दोनों अंशतः सही हैं।

 

14. निम्नलिखित में से कौन-सी बोली पूर्वी हिन्दी की नहीं है ?

(A) अवधी (B) बघेली (C) छत्तीसगढ़ी (D) मालवी

 

15. कल्पना पत्रिका प्रकाशन किस नगर से होता था ?

(A) कलकत्ता (B) हैदराबाद (C) अहमदाबाद (D) इलाहाबाद

 

16. माध्यम पत्रिका का सम्पादक कौन है ?

(A) सत्यप्रकाश मिश्र (B) नन्दकिशोर आचार्य (C) काशीनाथ सिंह (D) रवीन्द्र कालिया

 

17. (अ) रेखाचित्र और संस्मरण के बीच विभाजक रेखा बहुत सूक्ष्म है।

(ब) ये दोनों परस्पर अन्तर्मुक्त हो जाते हैं।

इनमें से

(A) दोनों सही है।

(B) सही ग़लत ।

(C) दोनों ग़लत ।

(D) सही अंशतः सही।

 

18. निम्नलिखित भाषाओं के विकास का सही अनुक्रम बताइए।

(A) प्राकृत-पालि-अपभ्रंश-हिन्दी (B) पालि-प्राकृत-अपभ्रंश-हिन्दी

(C) पालि-अपभ्रंश-प्राकृत-हिन्दी (D) अपभ्रंश-प्राकृत-हिन्दी-पालि

 

 

 

19. निम्नलिखित कवियों का सही कालक्रम बताइए।

(A) सरहपा-सोमप्रभुसूरि-गोरखनाथ-हेमचन्द्र (B) गोरखनाथ-सोमप्रभुसूरि-सरहपा-हेमचन्द्र

(C) सरहपा-गोरखनाथ-हेमचन्द्र-सोमप्रभुसूरि (D) सोमप्रभुसूरि-गोरखनाथ-सरहपा-हेमचन्द्र

 

20. किस लेखिका ने पशु-पक्षी पर केन्द्रित रचना की है ?

(A) महादेवी वर्मा (B) सुभद्राकुमारी चौहान (C) होमवती देवी (D) सत्यवती मलिक

 

21. इन कवियों का सही कालक्रम निर्देश कीजिए।

(A) चिन्तामणि-केशवदास-मतिराम-पद्माकर (B) मतिराम-पद्माकर-चिन्तामणि-केशवदास

(C) पद्माकर-केशवदास-मतिराम-चिन्तामणि (D) केशवदास-चिन्तामणि-पद्माकर-मतिराम

 

22. सही कृति क्रम को पहचानिए।

(A) पल्लव-गुंजन-युगान्त-युगवाणी (B) पल्लव-युगान्त-गुंजन-युगवाणी

(C) गुंजन-पल्लव-युगान्त-युगवाणी (D) पल्लव-गुंजन-युगवाणी-युगान्त

 

23. ‘सेठ बांकेमल’ किसकी रचना है ?

(A) पांडेय बेचन शर्मा उग्र (B) यशपाल (C) अमृतलाल नागर (D) भगवतीचरण वर्मा

24. ‘वारेन हेस्टिंग का सांड’ कहानी की रचना किसने की ?

(A) शिवमूर्ति (B) संजीव (C) उदय प्रकाश (D) सृंजय

25. हिन्दी नाटकों के मंचन में यक्षगान का प्रयोग किस निर्देशक ने किया ?

(A) गिरीश कर्नाड (B) इब्राहीम अल्काजी (C) सत्यदेव दुबे (D) कारंत

 

26. “नील परिधान बीच सुकुमार, खिला मृदुल अधखुला अंग

खिला हो ज्यों बिजली का फूल, मेघ वन बीच गुलाबी रंग

इन पंक्तियों में कौन-सा अलंकार है ?

(A) उपमा (B) उत्प्रेक्षा (C) रूपक (D) दृष्टान्त

 

27. निम्नलिखित आचार्यों के बीच सही कालक्रम का निर्देश कीजिए।

(A) भामह-दण्डी-आनन्दवर्धन-क्षेमेन्द्र (B) आनन्दवर्धन-अभिनवगुप्त-विश्वनाथ-जगन्नाथ

(C) भट्ट नायक-विश्वनाथ-कुन्तक-जगन्नाथ (D) भरत-भामह-कुन्तक-जगन्नाथ

 

 

28. कृति कालक्रम की दृष्टि से कौन-सा सही है ?

(A) रामचन्द्रिका-ललित ललाम-जगद्विनोद-बिहारी सतसई (B) पल्लव-परिमल-लहर-नीरजा (C) वरदान-ग़बन-कंकाल-चित्रलेखा (D) कुल्लीभाट-अतीत के चलचित्र-माटी की मूरतें

 

29. रचनाकार कालक्रम में सही का निर्देश कीजिए।

(A) दिनकर-बच्चन-अज्ञेय-मुक्तिबोध (B) बच्चन-मुक्तिबोध-दिनकर-अज्ञेय

(C) अज्ञेय-दिनकर-बच्चन-मुक्तिबोध (D) दिनकर-अज्ञेय-बच्चन-मुक्तिबोध

 

30. निम्नलिखित में से कृति कालक्रम की दृष्टि से कौन-सा सही है ?

(A) वीणा-ग्राम्या-लोकायतन-कला और बूढ़ा चाँद (B) नीहार-रश्मि-दीपशिखा-सान्ध्य गीत

(C) गीतिका-कुकुरमुत्ता-बेला-अर्चना (D) प्रेमपथिक-झरना-लहर-आँसू

 

31. निम्नलिखित में से सही कृति कालक्रम कौन-सा है ?

(A) सुखमय जीवन-शरणार्थी-ठुमरी-दो बाँके (B) शरणार्थी-ठुमरी-सुखमय जीवन-दो बाँके

(C) दो बाँके-ठुमरी-सुखमय जीवन-शरणार्थी (D) सुखमय जीवन-दो बाँके-शरणार्थी-ठुमरी

 

32. निम्नलिखित निर्गुण कवियों का सही कालक्रम कौन-सा है ?

(A) दादू-कबीरदास-सुन्दरदास-मलूकदास (B) मलूकदास-सुन्दरदास-कबीरदास-दादू

(C) सुन्दरदास-मलूकदास-दादू-कबीरदास (D) कबीरदास-दादू-मलूकदास-सुन्दरदास

 

33. निम्नलिखित काव्य-पंक्तियों को सुमेलित कीजिए।

(A) नैया बीच नदिया डूबति जाय                             (1) रहीम

(B) अजगर करे न चाकरी, पंछी करे न काज         (2) कबीर

(C) गुरु सुआ जेइ पंथ दिखावा                                  (3) ख़ुसरो

(D) तबलग ही जीवो भलो देबौ होय न धीम           (4)  जायसी      (5) मलूकदास

      a          b          c          d

(A)       5          1          2          3

(B)       2          5          4          1         

(C)       2          3          5          1         

(D)       2          1          5          4

 

34.  निम्नलिखित रचनाओं को कवियों के साथ सुमेलित कीजिए।

 (A) मृगावती       (1) जायसी

(B) मधुमालती           (2) मुल्ला दाऊद

(C) चन्दायन              (3) उसमान

(D) अखरावट              (4) कुतुबन      (5) मंझन

a          b          c          d

(A)       2          3          5          4

(B)       3          2          1          4         

(C)       4          5          2          1         

(D)       1          2          3          4

 

35.  निम्नलिखित रचनाओं को कवियों के साथ सुमेलित कीजिए।

 (A) समय         (1) साकेत

(B) काण्ड             (2) पदमावत

(C) खण्ड                    (3) रामचरित मानस

(D) सर्ग                       (4) पृथ्वीराज रासो      (5) कबीर ग्रन्थावली

a          b          c          d

(A)       4          3          2          1

(B)       2          3          4          5         

(C)       1          2          3          4         

(D)       3          2          1          4

 

36.  निम्नलिखित ग्रन्थों को आलोचकों के साथ सुमेलित कीजिए।

 (A) बिहारी सतसई        (1) लाला भगवान दीन

(B) देव और बिहारी            (2) कृष्ण बिहारी मिश्र

(C) बिहारी                         (3) विश्वनाथ प्रसाद मिश्र

(D) बिहारी और देव          (4) पदमसिंह शर्मा      (5) महावीर प्रसाद द्विवेदी

a          b          c          d

(A)       4          2          3          1

(B)       3          1          2          5         

(C)       4          2          1          3         

(D)       5          4          1          2

 

37. निम्नलिखित नाटककारों और नाटकों को सुमेलित कीजिए।

 (A) लक्ष्मीनारायण लाल          (1) अनर राठौर

(B) पं. उदयशंकर भट्ट                      (2) कर्तव्य

(C) श्री चतुरसेन शास्त्री                 (3) राक्षस का मन्दिर

(D) सेठ गोविन्ददास               (4) विक्रमादित्य           (5) शिवसाधना

a          b          c          d

(A)       1          2          4          3

(B)       2          3          1          4         

(C)       3          4          1          2         

(D)       5          1          4          3

 

38. विखंडन की अवधारणा का सम्बन्ध किस वाद से है ?

(A) आधुनिकतावाद (B) संरचनावाद (C) नयी समीक्षा (D) उत्तर आधुनिकतावाद

 

39. वृन्द सतसई की विषय-वस्तु क्या है ?

(A) नायिका-भेद (B) श्रृंगार (C) नीति (D) भक्ति

 

40. ‘चित्राधार’ किसकी रचना है ?

(A) जयशंकर प्रसाद (B) रामनरेश त्रिपाठी (C) मुकुटधर पांडेय (D) रामेश्वर शुक्ल अंचल

41. ‘तेरी मेरी उसकी बात’ किसकी रचना है ?

(A) भगवतीचरण वर्मा (B) यशपाल (C) उदयशंकर भट्ट (D) अमृतलाल नागर

42. ब्रजबुलि का प्रयोग कहाँ होता है ?

(A) बिहार (B) ब्रजक्षेत्र (C) उड़ीसा (D) बंगाल

43. भारतेन्दु के अनुसार हिन्दी नयी चाल में कब ढली ?

(A) 1880 (B) 1857 (C) 1873 (D) 1860

 

44. निम्नलिखित में से कौन-सा अर्थालंकार है ?

(A) प्रतिवस्तूपमा (B) अनुप्रास (C) यमक  (D) वक्रोक्ति

 

45. रामकथा पर आधारित काव्य कौन-सा है ?

(A) आत्मजयी (B) अग्निलीक (C) भूमिजा (D) रश्मि रथी

 

46. ‘छायावाद का पतन किस लेखक की कृति है ?

(A) शान्तिप्रिय द्विवेदी (B) रामविलास शर्मा (C) विजयदेव नारायण साही (D) देवराज

 

47. इनमें कौन तार सप्तक का कवि नहीं है ?

(A) राम विलास शर्मा (B) गजानन माधव मुक्तिबोध

(C) शमशेर बहादुर सिंह (D) भारतभूषण अग्रवाल

 

निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए

प्रसाद जी अपने युग की राष्ट्रीय भावनाओं को प्रतिबिम्बित करते थे, पर उनका इतिहास-बोध सिर्फ़ भावनात्मक नहीं था। भारतीय इतिहास का उनका ज्ञान बहुत गहरा था और उसके बारे में अपनी निर्मोह सत्यशोधक दृष्टि के चलते उनकी विचारणा बहुत बहुत मौलिक और स्वतंत्र थी। इस मामले में वे प्रियबू्रयात् के क़तई क़ायल नहीं थे। वास्तविकता यह है कि लोकप्रिय भावनाओं का इस्तेमाल उन्होंने अपनी उस बेहद आत्मालोचनापूर्ण दृष्टि को प्र्रस्तुत करने के लिए ही किया। वे भारतीय जीवन ही नहीं, भारतीय आचरण के भी प्रखर द्रष्टा आलोचक थे। उनके नाटकों में हमें इतिहास का गौरव ही नहीं, उसकी कुंठा, त्रास और ऊब का भी उतना ही हिलानेवाला साक्षात्कार मिलता है। उनके नाटकों की दुनिया में जो उथल-पुथल और हाहाकार है, वह सिर्फ़ घटना-चक्र में ही नहीं उनके पात्रों के अन्तर्जीवन में भी है। उनके नाटकों में चरित्र अक्सर चरित्र से ज़्यादा मनोवैज्ञानिक वृत्तियों और शक्तियों का प्रतिनिधित्व करने लगते हैं। यही वह सदाबहार, सदा प्रासंगिक जीवन है जो उनके नाट्य-लेखन की असली प्रेरण है, न कि एक तथाकथित अतीत के तथाकथित प्रसिद्ध नायक-नायिकाएँ। 

48. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सत्य है ?

(A) प्रसादजी की रचनाओं में उनकी भावनाएँ व्यक्त हुई हैं।

(B)  उनका लेखन ऐतिहासिक भावभूमि पर आधारित नहीं है।

(C)  उनके इतिहास-बोध में वैचारिकता का समावेश है।

(D) उनका इतिहास-बोध उनकी युगीन दृष्टि का पोषक नहीं है।

 

49. अनुच्छेद की शैली में :

(A) प्रभावाभिव्यंजकता है।

(B) विवेचन-विश्लेषण प्रमुख है।

(C)  अलंकरण की प्रधानता है।

(D) वर्णनात्मकता हैं।

50. अनुच्छेद का लक्ष्य है:

(A) प्रसाद के साहित्यिक अवदान से परिचित कराना।

(B) प्रसाद की राष्ट्रीय सांस्कृतिक चेतना से परिचित करना।

(C) प्रसाद साहित्य के छायावाद  की विशेषताओं का निरूपण करना।

(D) प्रसाद साहित्य की कलागत विशेषताओं का परिचय देना।

 

 

 
https://www.google.co.in/?gws_rd=ssl