रविवार, 24 जून 2018

आचार्य रामचन्द्र शुक्ल की महत्वपूर्ण रचनाएँ/Works of Ramchandra Shukla


आचार्य रामचन्द्र शुक्ल की महत्वपूर्ण रचनाएँ/Works of Ramchandra Shukla

hindisahityavimarsh.blogspot,in
iliyashussain1966@gmail.com
Mobilr : 9717324769

रचनाएँ
  1. इतिहास
(क) हिन्दी साहित्य का इतिहास (सच्चे अर्थों में हिन्दी साहित्य का सर्वप्रथम परम्परागत इतिहास, 1929 ई.)
  1. व्यावहारिक आलोचना-ग्रंथ
(क) गोस्वामी तुलसीदास (तुलसी ग्रंथावली की भूमिका,1923 ई.)
(ख) जायसी (जायसी ग्रंथावली की भूमिका, 1924 ई.)
(ग)  महाकवि सूरदास (भ्रमरगीतसार की भूमिका, 1924 ई.)
   3. सैद्धान्तिक समीक्षा
(क) रस-मीमांसा (काव्य-चिन्तन संबंधी निबंधों का संग्रह, मृत्यु के बाद प्रकाशित, 1949 ई. सं. विश्वनाथ प्रसाद मिश्र) : काव्य की साधना, काव्य और सृष्टि प्रसार, काव्य और व्यवहार, मनुष्यता की उच्च भूमि, भावना या कल्पना, मनोरंजन, सौंदर्य, चमत्कारवाद, काव्य की भाषा, अलंकार, उपसंहार।  
  1. निबन्ध
(क) चिन्तामणि, भाग-1  (1939 ई., 17 निबन्ध) : भाव या मनोविकार, उत्साह, श्रद्धा-भक्ति, करुणा, लज्जा और ग्लानि, लोभ और प्रीति, घृणा, ईर्ष्या, भय, क्रोध, कविता क्या है, भारतेंदु हरिश्चंद्र, तुलसी का भक्ति-मार्ग, मानस' की धर्म-भूमि, काव्य में लोकमंगल की साधनावस्था, साधारणीकरण और व्यक्ति वैचित्र्यवाद, रसात्मक बोध के विविध।
(ख) चिन्तामणि, भाग-2  (1945 ई.) :  प्राकृतिक दृश्य, काव्य में रहस्यवाद, काव्य में अभिव्यंजनावाद।
(ग)  चिन्तामणि, भाग-3  (1983 ई., सं. डॉ. नामवर सिंह)
(घ)  चिन्तामणि, भाग-4  (2004 ई., सं. डॉ. कुसुम चतुर्वेदी और डॉ. ओमप्रकाश सिंह)