शुक्रवार, 27 मार्च 2020

संस्कृत के महत्वपूर्ण काव्यशास्त्री (कालक्रमानुसार)


संस्कृत के महत्वपूर्ण काव्यशास्त्री (कालक्रमानुसार)

1.       भरत                 2री शती ईस्वी पूर्व से 2री शती के बीच (अनुमानतः)
2.       भामह              6ठी शती का मध्यकाल
3.       दंडी               7वीं शती का उत्तरार्द्ध
4.       वामन              8वीं-9वीं शती के बीच
5.       उद्भट             9वीं शती का पूर्वार्द्ध
6.       रुद्रट               9वीं शती का आरंभ
7.       शंकुक              9वीं शती का आरंभ
8.       आनंदवर्द्धन          9वी शती का मध्यभाग
9.       रुद्र भट्ट            10वीं शती
10.   राजशेखर           880-920 ई. के बीच
11.   मुकुल भट्ट          9वीं-10वीं शती
12.   धनंजय             10वीं शती
13.   भट्ट नायक          10वीं का मध्यकाल
14.   लोल्लट             उद्भट और अभिनवगुप्त के बीच
15.   अभिनवगुप्त         10वीं-11वीं शती
16.   कुंतक              10वीं-11वीं शती
17.   सागरनंदी           11वीं शती का आरंभ
18.   भोजराज            11वीं शती का पूर्वार्द्ध
19.   महिम भट्ट          11वीं शती का मध्यकाल
20.   क्षेमेंद्र              11वीं शती का उत्तरार्द्ध
21.   मम्मट             11वीं शती का उत्तरार्द्ध
22.   अग्निपुराण के काव्यशास्त्री भाग का कर्ता 12वीं शती के निकट (अनुमालतः)
23.   हेमचंद्र             12वीं शती
24.   रामचंद्र-गुणचंद्र             12वीं शती का पूर्वार्द्ध
25.   वाग्भट प्रथम       12वीं शती का पूर्वार्द्ध
26.   प्रभु रुय्यक          12वीं शती का मध्यकाल
27.   अमरचंद्र                  13वीं शती का मध्यभाग
28.   जयदेव                   13वीं शती का मध्यभाग
29.   शारदातनय          13वीं शती का मध्यभाग

30.   सिंगभूपाल          13वीं शती का मध्यभाग
31.   विद्याधर           13वीं-14वीं शती
32.   विद्यानाथ          13वीं-14वीं शती
33.   भानुदत्त            13वीं-14वीं शती
34.   वाग्भट द्वितीय      14वीं शती के आसपास
35.   विश्वनाथ           14वीं शती
36.   रूपगोस्वामी         15वीं-16वीं शती
37.   केशवमिश्र           16वीं शती का उत्तरार्द्ध
38.   कविकर्णपुर          16वीं-17वीं शती
39.   अप्पय्यदीक्षित       16वीं-17वीं शती
40.   जगन्नाथ           17वीं शती का मध्यभाग
41.   अकबरशाह          17वीं शती का मध्यभाग

शनिवार, 21 मार्च 2020

NTA-UGC-NET/JRF D-2013 HINDI-3 (Q & A)


NTA-UGC-NET/JRF D-2013 HINDI-3(Q & A)


निर्देश : इस प्रश्नपत्र में पचहत्तर (75) बहु-विकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के दो (2) अंक हैं। सभी प्रश्न अनिवयार्य हैं।

1. ‘#कुवलयमाला कथाके रचनाकार हैं :
(A) उद्योतन सूरी (B) मेरुतुंग (C) दामोदर शर्मा (D) हेमचन्द्र

2.  #खुसरो की रचना ख़ालिक़ बारीहै, वस्तुतः है :
(A) पहेलियो का संकलन      (B) कहमुकरियों का संकलन
(C) फ़ारसी-हिन्दी संकलन     (D) मनोरंजनपरक रचना

3. #किस समीक्षक ने विद्यापति की पदावलियों को जीव और परमात्मा के सम्बन्ध का रूपक माना है?
(A) हज़ारीप्रसाद विद्वेदी (B) आनन्दकुमार स्वामी
(C) शिवप्रासाद सिंह          (D) रामवृक्ष वेनीपुरी

4.  #सिन्धी भाषा का विकास अपभ्रंश की किस बोली से माना गया है ?
(A) ब्राचड़ (B) पैशाची (C) मागधी      (D) अर्धमागधी

5.  #इनमें कौन-सी भाषा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में नहीं है :
(A) डोगरी (B) संथाली (C) बोडो (D) भोजपुरी

6. #इनमें से किस शब्द में उपसर्ग नहीं है ?
(A) अपमान (B) अपराध (C) अपयश (D) अपमति

7. ‘#सबरसके रचनाकार हैं  :
(A) मुल्ला वजही      (B) कुली कुतुबशाह
(C) इंशा अल्लाह ख़ाँ   (D) सैयद हुसैन अली ख़ाँ

8.  #फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना कब हुई ?
(A) सन् 1800 ई॰ (B) सन् 1805 ई॰ (C) सन् 1857 ई॰ (D) सन् 1900 ई॰

9.  ‘#बेकसी का मज़ारउपन्यास के लेखक हैं :
(A) अमृतलाल नागर   (B) प्रतापनारायण श्रीवास्तव
(C) चतुरसेन शास्त्री    (D) विष्णु शास्त्री

10.  ‘#सरस्वतीपत्रिका के प्रथम सम्पादक हैं :
(A) महावीरप्रसाद द्विवेदी (B) प्रतापनारायण मिश्र
(C) बाबू श्यामसुन्दर दास     (D) ठाकुर शिवप्रासाद सिंह

11.  #काव्य-हेतुओं में व्युत्पत्ति का सही अर्थ है :
(A) परिश्रम (B) शब्दज्ञान (C) लोक ज्ञान (D) प्रगाढ़ पांडित्य

12.  #इनमें से कौन मनोविश्लेषण से जुड़े विचारक नहीं हैं ?
(A) एडलर (B) फ्राइड (C) जुंग (D) सार्त्र

13.  #काव्यगुणों के प्रतिष्ठापक आचार्य हैं :
(A) रुद्रट (B) दण्डी (C) वामन (D) अप्पय दीक्षित

14.  ‘#वैदग्धाभंगी भणीतिकिसका सूत्र है ?
(A) कुतन्तक   (B) भोज (C) राजशेखर (D) पंडितराज जगन्नाथ

15. #हठयोग का प्रभाव निम्नलिखित कवियों में से किस पर पड़ा है ?
(A) स्वयंभू (B) घाघ भड्डरी (C) गोरखनाथ (D) अद्दहमाण

16. #आचार्य रामचन्द्र शुक्ल संस्थापित सिद्धान्त नहीं है :
(A) विसंगति विरोध          (B) लोकमंगल की साधनावस्था
(C) हृदय की मुक्तावस्था (D) विररुद्धों का सामंजस्य

17. #इनमें से संकलन-त्रय में किसकी गणना नहीं की जाती है ?
(A) समय संकलन (B) स्थान संकलन (C) प्रभाव संकलन (D) कार्य संलकन

18. ‘#हिन्दी जाति की अवधारणाके पुरस्कर्ता कौन हैं :
(A) अज्ञेय (B) रामविलास शर्मा (C) नगेन्द्र     (D) भगीरथ मिश्र

19. ‘#भाषा और संवेदनाके लेखक हैं :
(A) जगदीश गुप्त (B) रामस्वरूप चतुर्वेदी (C) रमेशचन्द्र शाह (D) विजयदेव नारायण शाही

20. ‘#नूतन ब्रह्मचारीउपन्यास के रचनाकार हैं :
(A) राधाकृष्ण दास (B) ठाकुर जगमोहन सिंह (C) बालकृष्ण भट्ट (D) लज्जाराम मेहता

21. ‘#अंगद के पाँवके लेखक हैं :
(A) हरिशंकर परसाई (B) धर्मवीर भारती (C) शरद जोशी (D) श्रीलाल शुक्ल

22. ‘#कालीचरणकिस उपन्यास का पात्र है ? 
(A) परती : परिकथा (B) झूठा-सच (C) मैला आँचल (D) गोदान

23. #इनमें कौन-सी महिला कथाकार हिन्दी की नहीं है ?
(A) कृष्णा सोबती (B) राजी सेठ (C) मधुकांकरिया     (D) महाश्वेता देवी

24. #तुलसीदास की किस रचना में सन्तों-महन्तों के लक्षण वर्णित हैं ?
(A) वैराग्य सन्दीपनी (B) रामाज्ञा प्रश्न (C) पार्वती मंगल (D) जानकी मंगल

25. #दृष्टकूट पदों की रचना किस कवि ने की है ?
(A) कबीरदास  (B) सूरदास (C) तुलसीदास (D) रहीम

इस प्रश्नोत्तर का शेषांश (26 से 75 तक) के लिए विजिट करें :
//:www.hindisahityavimarsh.com

ANS : DECEMBER 2013 HINDI-3 (ANSWER KEYS)
01 A  02 C  03 B  04 A  05 D  06 B  07 A  08 A  09 B  10 C
11 A  12 D  13 C  14 A  15 C  16 A  17 C  18 B  19 B  20 C
21 D  22 C  23 D  24 A  25 B

NTA-UGC-NET/JRF J-2013 HINDI-3 (Q & A)


NTA-UGC-NET/JRF J-2013 HINDI-3 (Q & A)


निर्देश : इस प्रश्नपत्र में पचहत्तर (75) बहु-विकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के दो (2) अंक हैं। सभी प्रश्न अनिवयार्य हैं।

1. #डॉ. सुनीति कुमार के अनुसार पूर्वी हिन्दी आधुनिक भारतीय आर्य भाषाओं के किस वर्ग में आती है ?
(A) उदीच्य (B) प्रतीच्य (C) मध्यदेशीय (D) प्राच्य

2.  #डॉ. धीरेन्द्र वर्मा ने वैदिक ध्वनियों का संख्या मानी है :
(A) 13 स्वर, 38 व्यंजन = 51 (B) 12 स्वर, 34 व्यंजन = 46
(C) 15 स्वर, 41 व्यंजन = 56 (D) 14 स्वर, 36 व्यंजन = 50

3. #लल्लूलाल द्वारा रचित नहीं है :
(A) सिंहासन बत्तीसी (B) शकुन्तला नाटक (C) प्रेम सागर (D) चन्द्रावली

4. #अंगबधूकिस कवि की रचना है ?
(A) दादूदयाल (B) रज्जबजी (C) विद्यापति (D) कबीरदास

5. #शिवपूजन सहाय का एकमात्र उपन्यास है :
(A) देहाती दुनिया (B) भिखारिणी (C) मनोरमा (D) एकाकिनी

6. #वक्रोक्ति सम्प्रदाय के विरोधी आचार्य हैं :
(A) भामह (B) आचार्य विश्वनाथ (C) रुद्रट (D) मम्मट

7. #किस आचार्य ने भावातिरेक को अनिष्टकर माना है ?
(A) अरस्तू (B) लांजाइनस (C) प्लेटो (D) रिचर्ड्स

8. #पश्चिम के आचार्यों में किसने भावदमन को अनिष्टकर माना है?
(A) अरस्तू (B) होरेस (C) कीट्स (D) इलियट

9.  #अलंकार सम्प्रदाय के संस्पक आचार्य हैं :
(A) रुद्रट (B) भामह (C) दण्डी (D) उद्भट

10. #कारयित्री और भावयित्री प्रतिभा का विभाजन किस आचार्य ने किया है ?
(A) धनंजय (B) महिम भट्ट (C) श्री हर्ष (D) राजशेखर

11. '#कर्मठ कठमलिया कहें ज्ञानी ज्ञान-विहीन
तुलसी त्रिपथ विहाय गो राम दुआरे दीन' में त्रिपथ का अर्थ है :
(A) निर्गुण, सगुण और मुक्ति मार्ग    
(B) उत्तम मार्ग, मध्य मार्ग और निम्न मार्ग
(C) द्वैत, अद्वैत और द्वैताद्वैत
(D) कर्म मार्ग, ज्ञान मार्ग और उपासना मार्ग

12. '#ढलमल-ढलमल चंचल अंतल, झलमल झलमल तारा' पंक्ति में मुख्यतः वर्णन है :
(A) नदी की धारा का (B) नीले आकाश का
(C) चाँदनी रात का    (D) साड़ी के आँचल का

13 #सन्तन को कहा सीकरी सों काम ?
आभत जात पनहियाँ टूटी, बिसरी गयो हरि नाम हैं।। ये पंक्तियाँ किस कवि की हैं?
(A) तुलसीदास (B) कुम्भनदास (C) कबीरदास (D) दादूदयाल

14. ‘#बहु बीती थोड़ी रही, सोभ बीती जाय।
हित ध्रुव बेगि बिचारि कै बसि बृन्दावन आय।ये पंक्तियाँ किस कवि की है ?
(A) सूरदास (B) कुम्भनदास (C) ध्रुवदास (D) रहीम

15. #छायावाद के समर्थन में सबसे पहला लेख लिखने वाले लेखक हैं :
(A) जयशंकर प्रसाद (B) मुकुटधर पाण्डेय (C) श्रीधर पाठक (D) नन्ददुलारे वाजपेयी

16. ‘#संशय की एक रातकिसके संशय पर आधारित रचना है ?
(A) राम (B) कृष्ण (C) शंकर (D) विष्णु

17. ‘#अरे यायावर रहेगा यादकिसका यात्रावृत्तान्त है ?
(A) यशपाल (B) रामवृक्ष बेनीपुरी (C) अज्ञेय (D) निर्मल वर्मा

18. #इनमें से कौन-सी कृति संस्मरण विधा की कृति नहीं है ?
(A) पथ के साथी (B) हम हशमत (C) लौट आओ धार (D) मित्र संवाद

19. #हज़ारीप्रसाद द्विवेदी के किस उपन्यास में औपनिषधिक कथा का आधार लिया गया है ?
(A) बाण भट्ट का आत्मकथा (B) पुनर्नवा (C) चारुचन्द्र लेख (D) अनामदास का पोथा

20. #इनमें कोन-सी रचना पौराणिक कथा पर नहीं है ?
(A) महाप्रस्थान (B) उर्वशी (C) कनुप्रिया (D) अमन का राग

21. ‘#कर्मनाशा की हारकिसका कहानी-संग्रह हैं ?
(A) धर्मवीर भारती (B) शिवप्रसाद सिंह (C) मार्कण्डेय (D) ज्ञानरंजन

22. #रामवृक्ष बेनीपुरी का नाटक है : 
(A) कोणार्क (B) अग्निशिखा (C) आम्बपाली (D) अंधा कुआँ

23. ‘#शारदीयागद्य काव्य-कृति के रचनाकार हैं :
(A) दिनेश नन्दिनी डालमिया (B) सुमन राजे (C) महादेवी वर्मा (D) मेहरुन्निसा परवेज़

24. 3दैनेन्द्र कुमार द्वारा रचित कहानी नहीं है :
(A) फांसी (B) नीलम देश की राजकन्या (C) पाजेब (D) अमरवल्लरी

25. ‘#एक प्लेट सैलाबकहानी की लेखिका हैं :
(A) उषा प्रियम्बदा (B) मन्नू भंडारी (C) कृष्णा सोबती (D) शिवानी

इस प्रश्नोत्तर का शेषांश (26 से 75 तक के लिए विजिट करें :
//:www,hindisahityavimarsh.com

UGC - NET EXAM JUNE 2013 DATE OF EXAM : 30/06/2013
KEYS - PAPER 3 (20 ) HINDI-3
1 D          2 A          3 D          4 A          5 A          6 B          7 C          8 A          9 B          10 D
11 D       12 A       13 B        14 C        15 B        16 A       17 C        18 D       19 D       20 D
21 B        22 C        23 A       24 D       25 B   

NTA-UGC-NET/JRF S-2013 HINDI-3




निर्देश : इस प्रश्नपत्र में पचहत्तर (75) बहु-विकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के दो (2) अंक हैं। सभी प्रश्न अनिवयार्य हैं।
1.# ‘आल्हाकिस ऋतु में गाए जाते हैं ?
(A) वसन्त ऋतु में (B) वर्षा ऋतु में (C) ग्रीष्म ऋतु में (D) हेमन्त ऋतु में

2.  #आचार्य शुक्ल ने हिन्दी साहित्य का आविर्भाव किससे माना है ?
(A) प्राकृत से (B) संस्कत से (C) पालि से      (D) प्राकृत की अन्तिम अपभ्रंश अवस्था से

3. #नाट्यवृत्तियों की संख्या कितनी है ?
(A) पाँच (B) सात (C) चार (D) नौ

4. #रस निष्पत्ति के सन्दर्भ में अनुमितिवादकी स्थापना किसने की ?
(A) भट्ट लोल्लट (B) अभिनव गुप्त (C) शंकुक (D) भट्ट नायक

5. #‘साधारणीकरण आलम्बनत्व धर्म का होता हैकथन किसका है ?
(A) आचार्य विश्वनाथ   (B) आचार्य अभिनव गुप्त  (C) आचार्य नगेन्द्र  (D) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल

6. #रलमल्ल छन्द नामक ग्रंथ नामक काव्य किसने रचा ?
(A) जगनिक ने (B) श्रीधर ने (C) नरपति नाल्ह ने (D) भट्ट केदार ने

7. #'गोरख भगायो जोग, भगति भगायो लोग-यह उक्ति किसकी है ?
(1)  गोरखनाथ की  (2) कबीरदास की  (3)  विट्ठलनाथ की  (4) तुलसीदास की

8.  #जयदेव से प्रभावित विद्यपति की कौन-सी रचना है ?
(A) पदावली (B) कीर्तिलता (C) कीर्तिपताका (D) कोई नहीं

9.  ‘#उज्ज्वलनीलमणिके रचयिता हैं :
(A) वल्लभाचार्य (B) स्वामी अग्रदास (C) रूप गोस्वामी (D) नाभादास

10.  #आचार्य भरत के अनुसार नाट्य मंच कितने प्रकार के हैं ?
(A) तीन (B) चार (C) पाँच (D) छह

11. #मीराबाई की उपासना किस प्रकार की थी ?
(A) सख्यभाव की (B) दास्यभाव की (C) माधुर्यभाव की (D) शान्तभाव की

12 #निम्नलिखित मेम से कौन ज्ञानाश्रयी शाखा का कवि नहीं है ?
(A) सुन्दरदास (B) मलूकदास (C) कबीरदास (D) कुम्भनदास

13 #मधुमालती किसके काव्य की नायिका है ?
(A) उसमान (B) मंझन (C) जायसी (D) नूर मुहम्मद

14.  #भ्रमरगीत प्रसंग की कथा का वर्णन भागवत् के किस स्कन्ध में है ?
(A) द्वादश स्कन्ध में (B) दशम स्कन्ध में (C) नवम् स्कन्ध में (D) अष्टम् स्कन्ध में

15. '#कर्म जोग पुनि ज्ञान उपासन सबही भ्रम भरमायो। श्री वल्लभ गुरु तत्व सुनायो लीला भेद बतायो' यह काव्योक्ति किसकी है ?
(1) तुलसीदास की (2) कबीरदास की (3) कुम्भनदास की (4) सूरदास की
16. #'रामाज्ञा प्रश्नावली' किसकी रचना है ?
(A) नाभादास (B) अग्रदास (C) तुलसीदास (D) हृदयराम

17. #मलिक मुहम्मद जायसी ने आख़िरी कलाम में किस बादशाह की प्रशंसा की है ?
(A) बाबर (B) शेरशाह (C) हुमायूँ (D) जहाँगीर

18. #सूरदास की किस रचना में अलंकारों और नायिका भेदों के उदाहरण प्रस्तुत करनेवाले कूट पद हैं?
(A) सूर सारावली (B) सूरसागर (C) साहित्यलहरी (D) उपर्युक्त तीनों में से किसी में नहीं

19. #रसख़ान किसके शिष्य थे ?
(A) स्वामी हरिदास (B) गोस्वामी विट्ठलनाथ (C) वल्लभाचार्य (D) गोविन्दस्वामी

20. '#शब्दार्थौ सहितौ काव्यम्'  काव्य लक्षण के प्रणेता हैं :
(A) दण्डी  (B) वामन  (C) आनन्दवर्धन  (D) भामह
                               
21. #बिहारीलाल किस राजा के आश्रित कवि थे ?
(A) महाराज भावसिंह (B) महाराज जसवन्त सिंह (C) जयसिंह (D) महाराज देवीसिंह

22. '#अभिधा उत्तम काव्य है, मध्य लक्षणा लीन।
अधम व्यंजना रस विरस, उलटी कहत नवीन'- इस उक्ति में अभिधा, लक्षणा आदि शब्द-शक्तियों का निरूपण किस रीति कवि ने किया ?
(1)  मतिराम  (2) कुलपति मिश्र  (3) देव  (4) सुखदेव मिश्र

23. '#अमिय हलाहल मद भरे, सेत स्याम रतनार।
जियत मरत झुकि-झुकि परत, जेहि चितवत इकबार।' यह दोहा किस पुस्तक में वर्णित है ?
(1)  अंगदर्पण  (2)  रसपीयूषनिधि  (3) बिहारी सतसई  (4) रसविलास
                               
24. #घनानन्द किस वैष्णव सम्प्रदाय के थे ?
(A) राधा वल्लभ (B) माध्व सम्प्रदाय (C) सखी सम्प्रदाय (D) निम्बार्क सम्प्रदाय

25. '#अपनी कहानी का आरंभ ही उन्होंने इस ढंग से किया है जैसे लखनऊ के भांड़ घोड़ा कुदाते हुए महफ़िल में आते हैं' आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने यह मत किसके संदर्भ में कहा ?
 (1)  मुंशी सदासुख नियाज़  (2) सदल मिश्र  (3) इंशा अल्ला खां  (4) लल्लूलाल जी
Ans : 01 B  02 D  03 C  04 C  05 D  06 B  07 D  08 A  09 C   10 A
11 C  12 D  13 B  14 B  15 D  16 C  17 A   18 C   19 B   20 D
21 C  22 C  23 A   24 D   25 C  


इस प्रश्नोत्तर का शेषांश (26 से 75 तक के लिए विजिट करें :


//:www,hindisahityavimarsh.com