रविवार, 6 अक्तूबर 2019

संस्कृत के काव्यशास्त्री और उनकी रचनाएँ (कालक्रमानुसार, NTA UGC NET/JRF के लिए) HINDI SAHITYA VIMARSH


संस्कृत के काव्यशास्त्री और उनकीरचनाएँ (कालक्रमानुसार, NTA UGC NET/JRF के लिए) HINDI SAHITYA VIMARSH

और अधिक जानकारी के लिए देखें : https://hindisahityavimarsh.com

1. आचार्य भरत (2री शती ई॰ पूर्व से 2री शती ई॰ पू॰), रचना : नाट्यशास्त्र (नाट्यविधानों का अमर विश्वकोश)
2. भामह (छठी शती का मध्यकाल), रचना : काव्यालंकार
3. दण्डी (7वीं शती का उत्तरार्द्ध), रचनाएँ : काव्यदर्श (काव्यशास्त्र विषयक) दशकुमारचरित, अवन्तिसुन्दरी (गद्यकाव्य)
4. वामन (8वीं-9वीं शती के बीच), रचना : काव्यालंकारसूत्रवृत्ति
5. उद्भट (9वीं शती का पूर्वार्द्ध), रचनाएँ : काव्यालंकारसारसंग्रह,भामह-विवरण, कुमारसम्भव
6. रुद्रट (9वीं शती का आरम्भ), रचना : काव्यालंकार
7. आनन्दवर्धन (9वीं शती का मध्य भाग), रचना : ध्वन्यालोक
8. रुद्र भट्ट (10वीं शती), रचना : काव्यालंकार
9. राजशेखर (880-920 के बीच), रचनाएँ : काव्यमीमांसा, बालरामायण, कर्पूरमंजरी (प्राकृत)
10. मुकुल भट्ट (9वीं-10वीं शती), रचना : अभिधावृत्तिमातृका
11. धनंजय (10वीं शती), रचना : दशरूपक (नाट्यशास्त्र पर टीका)
12. अभिनवगुप्त (10वीं-11वी शती), रचना : ध्वन्यालोक की टीकालोचनऔर नाट्यशास्त्र की टीका अभिनवभारती
13. कुन्तक (10वीं-11वीं शती), रचना : वक्रोक्तिजीवित
14. सागरनन्दी (11वीं शती का आरम्भ), रचना : नाटकलक्षणरत्नकोश
15. भोजराज (11वीं शती का पूर्वार्द्ध), रचनाएँ : सरस्वती कण्ठाभरण, श्रृंगारप्रकाश
16. महिम भट्ट (11वीं शती का मध्य काल), रचना : व्यक्तिविवेक 
17. क्षेमेन्द्र (ग्यारहवीं शताब्दी का उत्तरार्द्ध), रचनाएँ : औचित्यविचारचर्चा, सुवृत्ततिलक, कविकंठाभरण
18. मम्मट (11वीं शताब्दी का उत्तरार्द्ध), रचना : काव्यप्रकाश
19. हेमचन्द्र (12वीं शती), रचना : काव्यानुशासन
20. रामचन्द्र-गुणचन्द्र (12वीं शती का पूर्वार्द्ध), रचना : नाट्यदर्पण
21. वाग्भट्ट प्रथम (12वीं शती का पूर्वार्द्ध), रचना : वाग्भटालंकार
22. रूय्यक (12वीं शती का मध्य भाग), रचना : अलंकारसर्वस्व
23. अमरचन्द्र (13वीं शती का मध्य भाग), रचना : काव्यकल्पलतावृत्ति
24. जयदेव (13वीं शती का मध्य भाग), रचना : चन्द्रालोचक 
25. शारदातनय (13वीं शती का मध्य भाग), रचना : भावप्रकश
26. विद्याधर (13वीं-14वीं शती), रचना : एकावली
27. विद्यानाथ (13वीं-14वीं शती), रचना : प्रतापरुद्रयशोभूषण
28. भानुमिश्र (13वीं-14वीं शती), रचना : रसतरिगिणी, रसमंजरी
29. विश्वनाथ (14वीं शती), रचना : साहित्यदर्पण
30. केशव मिश्र (14वीं शती), रचना : अलंकारशेखर, तर्कभाष्य
31. रूपगोस्वामी (14वीं-15वीं शती), रचना : उज्ज्वलनीलमणि
32. अप्पयदीक्षित (16वीं-17वीं शती), रचना : कुवलयानन्द, वृत्तिवार्तिक, चित्रमीमांसा
33. पंडितराज जगन्नाथ (16वीं-17वीं शती), रचना : रसगंगाधर
34. अकबरशाह (17वीं शती का मध्य भाग) रचना : श्रृंगारमंजरी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें