सोमवार, 4 जून 2018

UGCNET/JRF में 'हिन्दी भाषा एवं साहित्य' विषय पर पूछे गए कथनों और गद्य-पद्य-पंक्तियों के प्रश्न-8



 hindisahityavimarsh.blogspot,in
iliyashussain1966@gmail.com
Mobilr : 9717324769
सम्पादक : मुहम्मद इलियास हुसैन


229. 'रमणीयार्थ प्रतिपादकः शब्दः काव्यम्’ किस आचार्य का कथन है \
(1) मम्मट  (2) विश्वनाथ  (3) पंडितराज जगन्नाथ  (4) भामह

230. काव्यं तू जायते कस्यचित् प्रतिभावतः। ౼यह उक्ति किस आचार्य की है \    
(1) भामह  (2) दण्डी  (3) उद्भट  (4) मम्मट

231. हिन्दू मग पर पांव न राख्यौ।
का बहुतं जो हिन्दी भाख्यौ।।
 ये काव्य-पंक्तियां किस बोली में हैं \
        (1) ब्रज               (2) भोजपुरी
        (3) अवधी          (4) बुन्देली

232. 'जन गण मन अधिनायक जय है,
प्रजा विचित्र तुम्हारी है
भूख भूख चिल्लाने वाली अशुभ
अमंलकारी है।' ౼इन पंक्तियों के कवि हैं :
(1) केदारनाथ अग्रवाल   (2) नागार्जुन
(3) केदारनाथ सिंह        (4) धूमिल  

233. 'झांकियां निकलती हैं ढोंग अविश्वास की
बदबू आती है मरी हुई बात की
इस हवा में अब नहीं डोलूंगा,
नहीं, नहीं, मैं यह खिड़की नहीं खोलूंगा।’ ౼ये पंक्तियां किसकी है \
(1) प्रभाकर माचवे (2) भारतभूषण अग्रवाल
(3) नरेश मेहता            (4) सर्वेश्वर दयाल सक्सेना

234. कौन-सा युग्म संगत है \
(1) कौन तुम मेरे हृदय में \ ౼महादेवी वर्मा
(2) न जाने नक्षत्रों में कौन \ ౼प्रसाद
(3) जो घनीभूत पीड़ा थी। ౼पंत
(4) सखि, वे मुझसे कहकर जाते। ౼निराला

235. 'काव्यशोभाकरानधर्मानलंकारान्प्रचक्षते' किसकी उक्ति है \
(1) दण्डी  (2) भामह (3) रुद्रट (4) भरतमुनि
                       
236. 'संतौ भाई आई ज्ञान की आंधी रे' ౼पंक्ति में कौन-सा अलंकार है \
(1) उपमा (2) रूपक  (3) रूपकातिशयाक्ति (4) अन्योक्ति

237. 'काशी में प्रकट भए, रामानन्द चेताए' ౼किसकी उक्ति है\
(1) कबीर   (2) तुलसी (3) सूर  (4) रैदास

238. किंशुक कुसुम जानकर झपटा भौंरा की शुक की लाल चोंच पर!
तोते ने निज ठोर चलाई जामुन का फल उसे सोचकर। ౼इस उक्ति में कौन-सा अलंकार है \
(1) सन्देह  (2) स्वभावोक्ति  (3) अन्योक्ति  (4) भ्रातिमान

239. ౼विश्वजन की अर्चना में नहीं बाधक था इस व्यष्टि का अभिमान। किसकी पंक्ति है \
(1) भारत भूषण अग्रवाल        (2) अज्ञेय  
(3) नेमिचन्द्र जैन                   (4) त्रिलोचन

240. 'जीवन विवेक ही साहित्य विवेक है।' ౼किसका कथन है \
(1) रामविलास शर्मा      (2) हज़ारी प्रसाद द्विवेदी        
(3) मुक्तिबोध             (4) अज्ञेय

241. पंडिअ सअल सत्त बक्खाणइ। देहहि बृद्ध बसंत न जाणइ।’
    इस काव्य-पंक्ति के रचनाकार हैं \
                        (1) सरहपा          (2) कण्हपा
                        (3) शबरीपा         (4) नागार्जुन

242. 'आध्यात्मिक रंग के चश्मे आजकल बहुत सस्ते हो गए हैं।'
आचार्य रामचन्द्र शुक्ल का यह कथन किस कवि के संबंध में है \
(1) बिहारी  (2) विद्यापति  (3) मतिराम  (4)  भिखारीदास

243. सूर समाना चंद में दहूं किया घर एक। यह काव्य-पंक्ति किसकी है \
(1) सूरदास  (2) कबीरदास  (3) चंदरबरदाई  (4) जायसी  

244. प्रकृति के नाना रूपों के साथ केशव के हृदय का सामंजस्य कुछ भी न था। ౼यह कथन किसका है \
(1) विश्वनाथ प्रसाद मिश्र  (2) लाला भगवान दीन
(3) रामचन्द्र शुक्ल         (4) महावीर प्रसाद द्विवेदी

245. हमन है इश्क मस्ताना हमन को होशियारी क्या \
रहै आजाद या जग में, हमन दुनियां से यारी क्या \
इन काव्य-पंक्तियों के रचयिता हैं :
                        (1) अमीर खुसरो   (2) नज़ीर अकबराबादी
                        (3) उसमान         (4) कबीरदास

246. एक तनी हुई रस्सी है जिसपर मैं नाचता हूं।
पंक्ति के रचनाकार हैं :
                        (1) अज्ञेय           (2द्ध सर्वेश्वर दयाल सक्सेना
                        (3) त्रिलोचन        (4) केदारनाथ अग्रवाल

247. शब्द जादू हैं।
मगर क्या यह समर्पण कुछ नहीं है।
ये पंक्तियां किस रचनाकार की हैं \
                        (1) मुक्तिबोध               (2) अज्ञेय
                        (3) शमशेर बहादुर सिंह  (4) रघुरवीर सहाय

248. बीती विभावरी जाग री। अम्बर पनघट में डुबो रही तारा घट उषा नागरी।
उपर्युक्त पंक्तियां जयशंकर प्रसाद  के किस काव्य-संग्रह में संकलित हैं \
                        (1) प्रेमपथिक               (2) झरना
                        (3) काननकुसुम            (4) लहर

249. 'सजन सकारे आएंगे, नैन मरेंगे रोय' ౼उक्ति है :
                     (1) अमीर खसरो                (2) कबीर
                        (3) दादूदयाल              (4) रहीम

250. निम्नलिखित में से कौन-सी उक्ति निबन्धकार रामचन्द्र शुक्ल की नहीं है \
(1) जीवन विवेक ही साहित्य विवेक है।
(2) काव्य एक अखंड तत्त्च या शक्ति है, जिसकी गति अमर है।
(3) श्रद्धा और प्रेम के योग का नाम भक्ति है।
(4) धर्म की रसात्मक अनुभूति का नाम भक्ति है।
इनमें सारी उक्तियां रामचन्द्र शुक्ल की हैं।    

251. काव्य सर्जन एक प्रकार के ईश्वरीय उन्माद का परिणाम है।
౼यह कथन किसका है \
                        (1) कॉलरिज        (2) प्लेटो
                        (3) अरस्तू           (4) क्रोचे

252. संदेसडउ सवित्थरउ हउँ कहणउँ असमत्थ।
   भण पिय इक्कति बलिमडइ बेवि समाणा हत्थ।
    उपर्युक्त दोहा किसका है \
                        (1) नरपति नाल्ह  (2) हेमचंद्र
                        (3) अब्दुर्रहमान  (4) शारंगधर

253. जो नर दुख में दुख नहिं मानै।
   सुख सनेह अरु भय नहिं जाके कंचन माटी जानै। ౼इन काव्य-पंक्तियों के रचनाकार हैं :
                        (1) सूरदास (2) गुरुनानक
                        (3) कबीरदास      (4) रैदास

254. तुम नीके दुहि जानत गैया।
   चलिए कुंवर रसिक मनमोहन लागौं तिहारे पैयाँ। ౼इन काव्य-पंक्तियों के रचनाकार हैं :
                        (1) सूरदास (2) कुम्भनदास
                        (3) नंददास  (4) परमानंददास

255. डेल सो बनाय आय मेलत सभा के बीच
    लोगन कबित्त कीबो खेल करि जानो है। ౼ये काव्य-पंक्तियाँ किसकी हैं\
                        (1) आलम           (2) बोधा
                        (3) ठाकुर          (4) द्विजदेव

256. निम्नलिखित पंक्तियाँ किस कवि की हैं \
                        'क्या कहा मैं अपना खंडन करता हूँ \
                        ठीक है तो मैं अपना खंडन करता हूँ,
                        मैं विराट् हूं, मैं समूहों को समोये हूँ।'
(1) जयशंकर प्रसाद                (2) सुमित्रानंदन पंत
(3) सूर्यकांत त्रिपाठी निराला        (4) रामधारी सिंह दिनकर

257. आज मैं अकेला हूँ, अकेले में रहा नहीं जाता
     जीवन मिला है यह, रतन मिला है यह।
                        उपर्युक्त काव्य-पंक्तियाँ किस कवि की हैं \
(1) त्रिलोचन       (2) केदारनाथ
(3) नागार्जुन        (4) रघुवीर सहाय

258. हृदय प्रसार का स्मारक स्तंभ काव्य है। ౼ ౼यह कथन किसका है \

1) विश्वनाथ प्रसाद मिश्र         (2) गुलाब राय
(3) रामचन्द्र शुक्ल               (4) महावीर प्रसाद द्विवेदी


259. 'हिन्दू हृदय और मुसलमान हृदय आमने-सामने करके अजनबीपन मिटानेवालों में इन्हीं का नाम लेना पड़ेगा।' ౼रामचन्द शुक्ल का उक्त कथन किस कवि के संबंध में है \
(1) कबीरदास (2) जायसी  (3) रहीम (4) रसखान

उत्तर :
229. (3) पंडितराज जगन्नाथ
230. (1) भामह 
231. (3) अवधी
232. (2) नागार्जुन
233. (4) सर्वेश्वर दयाल सक्सेना
234. (1) कौन तुम मेरे हृदय में \ ౼महादेवी वर्मा
235. (1) दण्डी 
236.  (2) रूपक
237.  (1) कबीर
238. (4) भ्रातिमान
239.  (2) अज्ञेय
240.  (3) मुक्तिबोध
241. (2) कण्हपा
242. (2) विद्यापति
243. (2) कबीरदास
244. (3) रामचन्द्र शुक्ल
246. (1) अज्ञेय  
245. (4) कबीरदास
247. (2) अज्ञेय
248. (4) लहर
249. (1) अमीर खसरो
250. (1) जीवन विवेक ही साहित्य विवेक है। (मुक्तिबोध)
251. (2) प्लेटो  
252.  (3) अब्दुर्रहमान
253. (2) गुरुनानक
254. (2) कुम्भनदास
255. (3) ठाकुर
256 .  (3) सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
257. (1) त्रिलोचन
258. (3) रामचन्द्र शुक्ल
259.  (2) जायसी

Hindi Sahitya Vimarsh
UGCNET/JRF/SET/PGT (
हिन्दी भाषा एवं साहित्य)
के परीक्षार्थियों के लिए सर्वोत्तम मार्गदर्शक
hindisahityavimarsh.blogspot,in
iliyashussain1966@gmail.com
Mobilr : 9717324769
सम्पादक : मुहम्मद इलियास हुसैन
सहायक सम्पादक : शाहिद इलियास

शनिवार, 2 जून 2018

कुंवर नारायण की रचनाएँ

कुंवर नारायण की रचनाएँ

कुंवर नारायण

जन्म : 19 सितम्बर 1927
निधन : 15 नवम्बर 2017
जन्म-स्थान : फ़ैज़ाबाद (उत्तर प्रदेश)
नई कविता आंदोलन के सशक्त हस्ताक्षर।
कुँवर नारायण के काव्य-संसार में नैतिकता की केन्द्रीयता को लक्ष्य किया गया है। वह कविता में मानवीय गरिमा को बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वे कविता में अहिंसा दृष्टि के साथ दिखते हैं। ౼डॉक्टर कुसुम राय
रचनाएँ
कविता-संग्रह : चक्रव्यूह (1956), तीसरा सप्तक (1959), परिवेश : हम-तुम (1961), अपने सामने (1979), कोई दूसरा नहीं (1993 ई.), इन दिनों (2002 ई.), हाशिये का गवाह, कुमारजीव (कुमारजीव अर्ध-भारतीय मूल के अनुवादक और विद्वान हैं, जो चौथी शताब्दी में हुए। उन्होंने संस्कृत-पालि बौद्ध ग्रंथों का अनुवाद चीनी भाषा में किया था।)
खंड-काव्य : आत्मजयी (1965 ई,) और वाजश्रवा के बहाने (2008 ई.)।
कुँवर नारायण को रचनाशीलता में इतिहास और मिथक के ज़रिये वर्तमान को देखने के लिए जाना जाता है। उनकी मूल विधा कविता रही है, पर इसके अलावा उन्होंने कहानी, लेख व समीक्षाओं के साथ-साथ सिनेमा, रंगमंच एवं अन्य कलाओं पर भी बखूबी लेखनी चलायी है।
खण्ड-काव्य 'आत्मजयी' में मृत्यु-संबंधी शाश्वत समस्या को कठोपनिषद का माध्यम बनाकर अद्भुत व्याख्या के साथ प्रस्तुत किया। इसमें नचिकेता अपने पिता की आज्ञा, 'मृत्य वे त्वा ददामीति' अर्थात मैं तुम्हें मृत्यु को देता हूँ, को शिरोधार्य करके यम के द्वार पर चला जाता है, जहाँ वह तीन दिन तक भूखा-प्यासा रहकर यमराज के घर लौटने की प्रतीक्षा करता है। उसकी इस साधना से प्रसन्न होकर यमराज उसे तीन वरदान माँगने की अनुमति देते हैं। नचिकेता इनमें से पहला वरदान यह माँगता है कि उसके पिता वाजश्रवा का क्रोध समाप्त हो जाए।
नचिकेता के इसी कथन को आधार बनाकर कुँवर नारायणजी ने 2008 में एक अन्य कृति 'वाजश्रवा के बहाने' की रचना की, जिसमें उन्होंने पिता वाजश्रवा के मन में जो उद्वेलन चलता रहा, उसे अत्यन्त सात्विक शब्दावली में काव्य-बद्ध किया है। जहाँ एक ओर 'आत्मजयी' में कुँवर नारायण ने मृत्यु जैसे विषय का वर्णन किया है, वहीं इसके ठीक विपरीत 'वाजश्रवा के बहाने' कृति में अपनी विधायक संवेदना के साथ जीवन के आलोक को रेखांकित किया है। यह कृति आज के इस बर्बर समय में भटकती हुई मानसिकता को न केवल राहत देती है, बल्कि यह प्रेरणा भी देती है कि दो पीढ़ियों के बीच समन्वय बनाए रखने का समझदार ढंग क्या हो सकता है। 'आत्मजयी' का 1989 में इतालवी अनुवाद रोम से प्रकाशित हो चुका है।
उनकी चर्चित रचना आत्मजयी (1965) में वाजश्रवा और नचिकेता औपनिषदिक कथानक के ऊपर स्थापित दो ऐसे तनावग्रस्त चरित्र हैं जिनके तर्क, विषाद, प्रलोभन, इच्छा, कामना सब कुछ आज के पीड़ित और परेशान मनुष्य के जीवन के चित्र बन जाते हैं। 'आत्मजयी' और 'वाजश्रवा के बहाने' उपनिषद की परंपरा का आख्यान है, तो 'कुमारजीव' बौद्ध परंपरा का स्वीकार। कुँवर नारायण ने 'सरहपा' नाम के सिद्ध पर कविता लिखी। वे वृहत्तर भारतीयता के मानवतावादी कवि थे.
कहानी-संग्रह : आकारों के आसपास (1973 ई.)।
समीक्षा : आज और आज से पहले (1998 ई.), मेरे साक्षात्कार (1999 ई.), साहित्य के कुछ अन्तर्विषयक संदर्भ (2003 ई.), तट पर हूँ पर तटस्थ नहीं (2010 ई.)।
संकलन : कुंवर नारायण-संसार (चुने हुए लेखों का संग्रह, 2002 ई.) कुँवर नारायण : उपस्थिति (चुने हुए लेखों का संग्रह, 2002 ई.), कुँवर नारायण : चुनी हुई कविताएँ (2007 ई.), कुँवर नारायण : प्रतिनिधि कविताएँ (2008 ई.)
सम्पादन : 'युगचेतना' और 'नया प्रतीक' तथा 'छायानट' के संपादक-मण्डल में भी कुंवर नारायण रहे हैं। वे 1975 ई. से 1078 ई. तक अज्ञेय द्वारा संपादित मासिक पत्रिका 'नया प्रतीक' के संपादक मंडल के सदस्य भी रहे और ‘तनाव‘ पत्रिका के लिए उन्होंने कवाफी तथा ब्रोर्खेस की कविताओं का भी अनुवाद किया है।
पुरस्कार और सम्मान
'कोई दूसरा नहीं' (कविता-संग्रह) पर 1995 ई. का साहित्य अकादमी पुरस्कार, शलाका सम्मान (2006 ई., हिंदी अकादेमी दिल्ली), वर्ष 2005 का ज्ञानपीठ पुरस्कार 2009 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल द्वारा और 2009 में ही पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित। इनके अतिरिक्त व्यास सम्मान, केरल का कुमार आशान पुरस्कार, हिंदुस्तानी अकादमी पुरस्कार, प्रेमचंद पुरस्कार, 'तुलसी पुरस्कार', 'उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान पुरस्कार', राष्ट्रीय कबीर सम्मान, मेडल ऑफ़ वॉरसा यूनिवर्सिटी, पोलैंड और रोम के अन्तर्राष्ट्रीय प्रीमियो फ़ेरेनिया सम्मान भी कुँवर नारायण को मिले।

कथन एवं काव्य-पंक्कियाँ

कुंवर नारायण के कहते हैं౼
"मृत्यु का यह साक्षात्कार व्यक्तिगत स्तर पर तो था ही सामूहिक स्तर पर भी था। द्वितीय विश्व युद्ध खत्म होने के बाद सन् पचपन में मैं पौलेंड गया था। विश्वनाथ प्रताप सिंह भी गए थे मेरे साथ। वहाँ मैंने युद्ध के विध्वंस को देखा। तब मैं सत्ताइस साल का था। इसीलिए मैं अपने लेखन में जिजीविषा की तलाश करता हूँ। मनुष्य की जो जिजीविषा है, जो जीवन है, वह बहुत बड़ा यथार्थ है।"
'आत्मजयी में उठाई गई समस्या मुख्यतः एक विचारशील व्यक्ति की समस्या है ౼केवल ऐसे प्राणी की नहीं जो दैनिक आवश्यकताओं के आगे नहीं सोचता।' उनके लिए नचिकेता की कल्पना एक ऐसे मनुष्य की कल्पना है जिसके लिए, उन्हीं के शब्दों में, 'केवल सुखी जीना काफ़ी नहीं, सार्थक जीना ज़रूरी है.' ('आत्मजयी' की भूमिका)
कुँवर नारायण कहते हैं, ''बदलते संदर्भों में मनुष्‍य के सबसे कम उद्घाटित या विलुप्‍त होते, जीवन-स्रोतों की खोज और भाषा में उनका संरक्षण शायद आज भी कविता की सबसे बड़ी ताक़त है।''
''साहित्‍य सिर्फ अपनी जमीन या जगह से ही नहीं अपने समय से भी जुड़े रहने की कोशिश है। अपने समय से जुड़े रहने का मतलब है अपने समय के प्रमुख विचारों से जुड़ना। इसके बिना हम अपने जमीन से जुड़े रहने को भी वह अतिरिक्‍त और जरूरी आयाम नहीं दे पाएंगे जो एक साहित्‍य को सार्वभौमिक और सार्वकालिक बनाता है।'' (कुँवर नारायण)
''सम्‍प्रेषण की तकनीकों का विकास शब्‍दों की दुनिया के लिए किसी प्रकार का खतरा नहीं है। शब्‍दों का बहुत बड़ा संसार है : कविता की उसमें एक छोटी-सी लेकिन अनिवार्य जगह बनती है – कहीं हमारे दिल, दिमाग और आत्‍मा के बहुत नजदीक .......कविता का उत्‍स जैविक है : उसके लक्षण हमारे जीवाश्‍मों में बसे हैं, हमारे हृदय की गति और लय की तरह।......भाषा के पर्यावरण में कविता की मौजूदगी का तर्क जीवन-सापेक्ष है : उसके प्रेमी और प्रशंसक हमेशा रहेंगे౼ बहुत ज्‍यादा नहीं लेकिन बहुत समर्पित।''   (कुँवर नारायण)

नचिकेता प्रलाप करता है౼
आह, तुम नहीं समझते पिता, नहीं समझना चाह रहे,
कि एक-एक शील पाने के लिए
कितनी महान आत्माओं ने कितना कष्ट सहा है...
सत्य, जिसे हम सब इतनी आसानी से
अपनी-अपनी तरफ़ मान लेते हैं, सदैव
विद्रोही-सा रहा है।
नचिकेता पिता से तर्क करता है। वह अपने लिए उनसे असहमति का अवसर मांगता है౼
'असहमति को अवसर दो
सहिष्णुता को आचरण दो
कि बुद्धि सिर ऊंचा रख सके।'
वह कहता है ౼
'मैं जिन परिस्थितियों में ज़िन्दा हूं
उन्हें समझना चाहता हूं౼ वे उतनी ही नहीं
जितनी संसार और स्वर्ग की कल्पना से बनती हैं
क्योंकि व्यक्ति मरता है
और अपनी मृत्यु में वह बिल्कुल अकेला है,
विवश असांत्वनीय।'
नचिकेता अपने पिता से कहता है౼
तुम्हारे इरादों में हिंसा
खंग पर रक्त౼
तुम्हारे इच्छा करते ही हत्या होती है!
तुम समृद्ध होगे
लेकिन उससे पहले
समझाओ मुझे अपने कल्याण का आधार
ये निरीह आहुतियां, यह रक्त, यह हिंसा।
ये अबोध तड़पनें, बीमार गायों-सा जन-समूह
‘मेरी आस्था को बल दो’౼ कहते ही
तुम्हारा हाथ ऊपर उठता है ౼एक वध और
यह अंतिम है. इसके बाद वरदान…
मेरी आस्था कांप उठती है।
मैं उसे वापस लेता हूं।
नहीं चाहिए तुम्हारा यह आश्वासन
जो केवल हिंसा से अपने को सिद्ध सकता है।
नहीं चाहिए वह विश्वास जिसकी चरम परिणति हत्या हो
मैं अपनी अनास्था में अधिक सहिष्णु हूं।
अपनी नास्तिकता में अधिक धार्मिक।
अपने अकेलेपन में अधिक मुक्त।
अपनी उदासी में अधिक उदार।

'अकेला कवि सरहपा
भटकता है राज्ञी से श्रीपर्वत तक
खोजता मुक्ति का अर्थ।'  (सरहपा)

मेरे और तुम्हारे बीच एक मौन है
जो किसी अखंडता में हमको मिलाता है। (माध्यम)

नहीं चाहिए तुम्हारा यह आश्वासन
जो केवल हिंसा से अपने को सिद्ध कर सकता है।
नहीं चाहिए वह विश्वास, जिसकी चरम परिणति हत्या हो।
मैं अपनी अनास्था में अधिक सहिष्णु हूँष
मैं अपनी नास्तिकता में अधिक धार्मिक।
अपने अकेलेपन में अधिक युक्त।
अपनी उदासी में अधिक उदार।    (आत्मजयी)

कैसा होना चाहिए था
फूल-सी सुनयना की आँखों में
अपने प्रेम में विश्वास का रंग।   (सुनयना)

"अभी-अभी आया हूँ दुनिया से
थका-माँदा
अपने हिस्से की पूरी सजा काट कर..."
"आपके लिए पुष्पक-विमान
बस अभी आता ही होगा।"   (अगली यात्रा)

'घर रहेंगे, हमीं उनमें रह न पाएंगे
समय होगा, हम अचानक बीत जाएंगे।
और चलते भीड़ में कन्धे रगड़कर हम
अचानक जा रहे होंगे कहीं सदियों अलग होके।     (घर रहेंगे : तीसरा सप्तक 1959 ई.)

अब की अगर लौटा तो
बृहत्तर लौटूँगा
अबकी अगर लौटा तो
मनुष्यतर लौटूँगा
अबकी बार लौटा तो
हताहत नहीं
सबके हिताहित को सोचता
पूर्णतर लौटूँगा     (अब की अगर लौटा तो)

अयोध्या इस समय तुम्हारी अयोध्या नहीं
योद्धाओं की लंका है,
'मानस' तुम्हारा 'चरित' नहीं
चुनाव का डंका है !
हे राम, कहाँ यह समय
कहाँ तुम्हारा त्रेता युग,
कहाँ तुम मर्यादा पुरुषोत्तम
कहाँ यह नेता-युग !
अबके जंगल वो जंगल नहीं
जिनमें घूमा करते थे वाल्मीकि !    (अयोध्या, 1992)

इस देश में हर एक को अफसोस के साथ जीने का
पैदाइशी हक है वरना
कोई माने नहीं रखते हमारी आजादी और प्रजातंत्र
हम सब एक नाजुक दौर से गुजर रहे
और मैं आँकड़ों का काटा
चीखता चला जा रहा था
कि हम आँकड़े नहीं आदमी हैं       (आँकड़ों की बीमारी)

मनुष्य के मष्तिष्क से
अनुभवों से उत्पन्न हुई स्मृतियाँ
और जन्म-जन्मांतर तक
खिंचती चली गईं       (उजास)

मैं जिंदगी से भागना नहीं
उससे जुड़ना चाहता हूँ।     (उत्केंद्रित)

उदासी भी
एक पक्का रंग है जीवन का    (उदासी के रंग)

तुम्हारे आँचल में आग...
चाहता हूँ झपटकर अलग कर दूँ तुम्हें

लपटें
एक नए तट की शीतल सदाशयता को छूकर
लौट जायें।      (एक हरा जंगल)

दूरियों का भूगोल नहीं
उनका समय बदलता है।
कितना ऐतिहासिक लगता है आज
तुमसे उस दिन मिलना।
पानी पर लिखता एक छंद       (कभी पाना मुझे)

हवा और दरवाजों में बहस होती रही,
दीवारें सुनती रहीं।
धूप चुपचाप एक कुरसी पर बैठी
किरणों के ऊन का स्वेटर बुनती रही।
सोचते-सोचते न जाने कब सो गई,
आँख खुली तो देखा सुबह हो गई।     (कमरे में धूप)

कविता वक्तव्य नहीं गवाह है
कभी हमारे सामने
कभी हमसे पहले
कभी हमारे बाद
कोई चाहे भी तो रोक नहीं सकता
भाषा में उसका बयान
जिसका पूरा मतलब है सचाई
जिसकी पूरी कोशिश है बेहतर इन्सान            (कविता)

बहुत कुछ दे सकती है कविता
क्यों कि बहुत कुछ हो सकती है कविता
जिंदगी में
वैसे कोई चाहे तो जी सकता है
एक नितांत कवितारहित जिंदगी
कर सकता है
कवितारहित प्रेम          (कविता की जरूरत)

सुबह से ढूँढ़ रहा हूँ
अपनी व्यस्त दिनचर्या में
सुकून का वह कोना
जहाँ बैठ कर तुम्हारे साथ
महसूस कर सकूँ सिर्फ अपना होना
बदल गए हैं मौसम,
बदल गए हैं मल्हार के प्रकार ౼
न उनमें अमराइयों की महक
न बौरायी कोयल की बहक
एक अजनबी की तरह भटकता कवि-मन
अपनी ही जीवनी में
खोजता एक अनुपस्थिति को
कविता की मधुबनी में                 (कविता की मधुबनी में)

बार-बार लौटता है
कोलंबस का जहाज
खोज कर एक नई दुनिया,
नई-नई माल-मंडियाँ,
हवा में झूमते मस्तूल
लहराती झंडियाँ।
पृथ्वी पर लौटा है अभी-अभी
अंतरिक्ष यान
खोज कर एक ऐसी दुनिया
जिसमें न जीवन है - न हवा - न पानी              (कोलंबस का जहाज)

मेले से लाया हूँ इसको
छोटी सी प्‍यारी गुड़िया,
बेच रही थी इसे भीड़ में
बैठी नुक्‍कड़ पर बुढ़िया
नए-नए कपड़े-गहनों से
तुझको रोज सजाऊँगा,
खेल-खिलौनों की दुनिया में
तुझको परी बनाऊँगा।             (गुड़िया)

शब्द रख सकता हूँ वहाँ
जहाँ केवल निःशब्द बैचैनी है
दे सकूँ एक वैकल्पिक शरीर
तो दुनिया से करोड़ों गुना बड़ा हो सकता है
एक आदमकद विचार।     (गले तक धरती में)

खतरनाक तो दो चार ही होते लाखों में
लेकिन उनका आतंक चौंकता रहता हमारी आँखों में।          (घबरा कर)

मुझे समझने की कोशिश मत करो
केवल सुरभि और रंगों से बना
मैं एक बहुत नाजुक ख्वाब हूँ
काँटों में पला
मैं एक जंगली गुलाब हूँ            (जंगली गुलाब)

दीवारें न हों
तो दुनिया से भी बड़ा हो जाता है घर।     (दीवारें)

प्यार की और भी भाषाएँ हैं दुनिया में
देशी-विदेशी
और विश्वास किया कि प्यार की भाषा
सब जगह एक ही है
ऐसी भाषा में जिसमें शब्द नहीं होते
केवल कुछ अधमिटे अक्षर
कुछ अस्फुट ध्वनियाँ भर बचती हैं
जिन्हें किसी तरह जोड़कर
हम बनाते हैं
प्यार की भाषा             (प्यार की भाषाएँ)

कुछ शब्द हैं जो अपमानित होने पर
स्वयं ही जीवन और भाषा से
बाहर चले जाते हैं
ऐसा ही एक शब्द था 'शांति'।
अब विलिप्त हो चुका उसका वंश;
कहीं नहीं दिखाई देती वह౼
न आदमी के अंदर न बाहर !
शायद 'प्रेम' भी ऐसा ही एक शब्द है, जिसकी अब
यादें भर बची हैं कविता की भाषा में...
जिंदगी से पलायन करते जा रहे हैं
ऐसे तमाम तिरस्कृत शब्द           (पवित्रता)

बाक़ी कविता
शब्दों से नहीं लिखी जाती,
पूरे अस्तित्व को खींचकर एक विराम की तरह
कहीं भी छोड़ दी जाती है...            (बाक़ी कविता)

बात ने, जो एक शरारती बच्चे की तरह
मुझसे खेल रही थी,
मुझे पसीना पोंछती देख कर पूछा౼
"क्या तुमने भाषा को
सहूलियत से बरतना कभी नहीं सीखा ?"    (बात सीधी थी पर)

मैं कहीं और भी होता हूँ
जब कविता लिखता हूँ
बिलकुल मामूली जिंदगी जीते हुए भी
लोग चुपचाप शहीद होते देखे गए हैं असंख्य तरंगें।      (मैं कहीं और भी होता हूँ)

वहीं कहीं ठहरी रह गयी है एक कविता
जहाँ हमने वादा किया था कि फिर मिलेंगे
ये शब्द वही हैं
जिनमें कभी मैंने जिया होगा एक अधूरा जीवन
इस जीवन से पहले।          (ये शब्द वही हैं)

एक बार खबर उड़ी
कि कविता अब कविता नहीं रही
और यूँ फैली
कि कविता अब नहीं रही !
(यकीनों की जल्दबाजी से)
जो सोता है उसे सोने दो
वह सुखी है,
जो जगता है उसे जगने दो
उसे जगना है
जो भोग चुके उसे भूल जाओ
वह नहीं है,
जो दुखता है उसे दुखने दो
उसे पकना है ...             (तीसरा सप्तक : 1959)

'एक अजीब सी मुश्किल में हूं इन दिनों౼
मेरी भरपूर नफरत कर सकने की ताकत
दिनों-दिन क्षीण पड़ती जा रही,
मुसलमानों से नफ़रत करने चलता
तो सामने ग़ालिब आकर खड़े हो जाते
अब आप ही बताइए किसी की कुछ चलती है
उनके सामने?
अंग्रेजों से नफ़रत करना चाहता
जिन्होंने दो सदी हम पर राज किया
तो शेक्सपियर आड़े आ जाते
जिनके मुझ पर न जाने कितने अहसान हैं
और वह प्रेमिका
जिससे मुझे पहला धोखा हुआ था
मिल जाए तो उसका खून कर दूं!
मिलती भी है, मगर
कभी मित्र, कभी मां, कभी बहन की तरह
तो प्यार का घूंट पीकर रह जाता ....            (इन दिनों : 2002)

कुछ प्रतिनिधि रचनाएँ

सुबह हो रही थी
अंग अंग उसे लौटाया जा रहा था
बीमार नहीं है वह
और जीवन बीत गया
मौत ने कहा
अलविदा श्रद्धेय!
उजास
एक हरा जंगल
कमरे में धूप
घंटी
इतना कुछ था
अच्छा लगा
अयोध्या, 1992
कभी पाना मुझे
जिस समय में
दीवारें
संत की एक लहर
उत्केंद्रित?
जन्म-कुंडली
अबकी बार लौटा तो
घर पहुँचना
कविता
कविता की ज़रूरत
यक़ीनों की जल्दबाज़ी से
उनके पश्चात्
दूसरी तरफ़ उसकी उपस्थिति
किसी पवित्र इच्छा की घड़ी में
आँकड़ों की बीमारी
घबरा कर
बात सीधी थी पर
भाषा की ध्वस्त पारिस्थितिकी में
गले तक धरती में
शब्दों की तरफ़ से
गुड़िया
एक यात्रा के दौरान
आदमी का चेहरा
ये शब्द वही हैं
ये पंक्तियाँ मेरे निकट
एक अजीब दिन
सवेरे-सवेरे
उदासी के रंग
लापता का हुलिया
बाक़ी कविता
प्यार के बदले
रोते-हँसते
ऐतिहासिक फ़ासले
अगली यात्रा
प्रस्थान के बाद
कोलम्बस का जहाज
सृजन के क्षण
प्यार की भाषाएँ
मामूली ज़िन्दगी जीते हुए
मैं कहीं और भी होता हूँ
नई किताबें

कुँवर नारायण पर सम्भावित प्रश्न UGCNET/JRF के लिए

1. 'वाजश्रवा के बहाने' खंडकाव्य के रचनाकार हैं :
(1) भवानी प्रसाद मिश्र (2) नरेश मेहता
(3) श्रीकान्त वर्मा (4) कुंवर नारायण
               1. (i) कुंवर नारायण

2. इनमें से कौन 'तीसरा सप्तक' के कवि नहीं हैं :
(1) प्रभाकर माचवे (2) कुंवर नारायण
(3) सर्वेश्वर दयाल सक्सेना (4) विजयदेव नारायण साही
                2. (2) प्रभाकर माचवे

3. जन्मवर्ष के अनुसार निम्नलिखित कवियों का सही अनुक्रम है :
(A) कुँवर नारायण, भवानी प्रसाद मिश्र, लक्ष्मीकान्त वर्मा, श्रीकान्त वर्मा
(B) भवानी प्रसाद मिश्र, लक्ष्मीकान्त वर्मा, कुँवर नारायण, श्रीकान्त वर्मा
(C) लक्ष्मीकान्त वर्मा, भवानी प्रसाद मिश्र, कुँवर नारायण, श्रीकान्त वर्मा
(D) श्रीकान्त वर्मा, लक्ष्मीकान्त वर्मा, भवानी प्रसाद मिश्र, कुँवर नारायण
  3. (B) भवानी प्रसाद मिश्र (1913), लक्ष्मीकान्त वर्मा (1922), कुँवर नारायण (1927), श्रीकान्त वर्मा (1931)

4. प्रकाशनवर्ष के अनुसार निम्नलिखित कृतियों का सही अनुक्रम है :
(A) संशय की एक रात, कनुप्रिया, आत्मजयी, कालजयी
(B) संशय की एक रात, आत्मजयी, कालजयी, कनुप्रिया
(C) आत्मजयी, कालजयी, कनुप्रिया, संशय की एक रात
(D) कनुप्रिया, संशय की एक रात, आत्मजयी, कालजयी
            4. (D) कनुप्रिया (1959 ई., धर्मवीर भारती), संशय की एक रात (1962 ई., नरेश मेहता), आत्मजयी (1965 ई., कुँवर नारायण), कालजयी (1978 ई., भवानी प्रसाद मिश्र)

5. प्रकाशनवर्ष के अनुसार कुँवर नारायण की कृतियों का सही अनुक्रम है :
(A) आत्मजयी, चक्रव्यूह, कोई दूसरा नहीं, वाजश्रवा के बहाने
(B) कोई दूसरा नहीं, वाजश्रवा के बहाने, आत्मजयी, चक्रव्यूह
(C) चक्रव्यूह, आत्मजयी, कोई दूसरा नहीं, वाजश्रवा के बहाने
(D) आत्मजयी, चक्रव्यूह, कोई दूसरा नहीं, वाजश्रवा के बहाने
      5. (C) चक्रव्यूह (1956 ई.), आत्मजयी (1965 ई.), कोई दूसरा नहीं (1993 ई.), वाजश्रवा के बहाने (2008 ई.)

6. निम्नलिखित काव्य-कृतियों को उनके कवियों के साथ सुमेलित कीजिए:
(1) आत्मजयी    (i) भवानी प्रसाद मिश्र
(2) कालजयी     (ii) धर्मवीर भारती
(3) महाप्रस्थान    (iii) कुँवर नारायण
(4) कनुप्रिया        (iv) नरेश मेहता
                           (v) भवानी प्रसाद मिश्र
कूट :

       (a) (b) (c) (d)
(A) (ii) (i) (iii) (v)
(B) (iii) (v) (iv) (ii)
(C) (iv) (iii) (i) (ii)
(D) (v) (iv) (ii) (iii)
     6. (B)
(1) आत्मजयी कुँवर नारायण
(2) कालजयी भवानी प्रसाद मिश्र
(3) महाप्रस्थान नरेश मेहता
(4) कनुप्रिया धर्मवीर भारती

7. औपनिषदिक (कठोपनिषद) दर्शन पर आधारित 'आत्मजयी' और 'वाजश्रवा के बहाने' खंडकाव्य के रचनाकार हैं :
(1) भवानी प्रसाद मिश्र (2) नरेश मेहता
(3) केदारनाथ सिंह (4) कुँवर नारायण
      7.  (i) कुँवर नारायण

8. 'नचिकेता' और 'वाजश्रवा' किस काव्य-ग्रंथ के पात्र हैं :
(1) चक्रव्यूह (2) कोई दूसरा नहीं
(3) आत्मजयी (4) इन गिनों
        8. (3) आत्मजयी

Hindi Sahitya Vimarsh
UGCNET/JRF/SLET/PGT (हिन्दी भाषा एवं साहित्य) के परीक्षार्थियों के लिए सर्वोत्तम मार्गदर्शक
hindisahityavimarsh.blogspot.in
iliyashussain1966@gmail.com
Mobile : 9717324769

सम्पादक : मुहम्मद इलियास हुसैन
सहायक सम्पादक : शाहिद इलियास



गुरुवार, 31 मई 2018

UGCNET/JRF में 'हिन्दी भाषा एवं साहित्य' विषय पर पूछे गए कथनों और गद्य-पद्य-पंक्तियों के प्रश्न-6



UGCNET/JRF में 'हिन्दी भाषा एवं साहित्य' विषय पर पूछे गए कथनों और गद्य-पद्य-पंक्तियों के प्रश्न-6


157. निम्नलिखित पंक्तियों को उनके कवियों के साथ सुमेलित कीजिए :
(1) जो बीत गई सो बात गई (i) मुक्तिबोध
(2) मैं तो डूब गया था स्वयं सून्य में (ii) दिनकर
(3) दो पाटों के बीच पिस गया (iii) बच्चन
(4) रूप की आराधना का मार्ग आलिंगन नहीं तो और क्या है (iv) अज्ञेय (v) नरेंद्र शर्मा
कूट :
a b c d
(A) v i ii iv
(B) iv iv iii v
(C) iii v iv ii
(D) iii iv i ii
157. (D)
(1) जो बीत गई सो बात गई बच्चन
(2) मैं तो डूब गया था स्वयं सून्य में अज्ञेय
(3) दो पाटों के बीच पिस गया मुक्तिबोध
(4) रूप की आराधना का मार्ग आलिंगन नहीं तो और क्या है दिनकर

158. निम्नलिखित काव्य-पंक्तियों को कवियों से सुमेलित कीजिए :
(1) स्नहे निर्झर बह गया है (i) प्रसाद
(2) ओ! वरुणा की शान्त कछार (ii) हरिऔध
(3) सखि! वे मुझसे कहकर जाते (iii) निराला
(4) दिवस का अवसान समीप था (iv) मैथिलीशरण गुप्त (v) महादेवी वर्मा
कूट :
a b c d
(A) (i) (ii) (v) (iii)
(B) (iv) (i) (iii) (ii)
(C) (ii) (iii) (v) (i)
(D) (iii) (i) (iv) (ii)
158. (D)
(1) स्नहे निर्झर बह गया है निराला
(2) ओ! वरुणा की शान्त कछार प्रसाद
(3) सखि! वे मुझसे कहकर जाते मैथिलीशरण गुप्त
(4) दिवस का अवसान समीप था हरिऔध

159. इन काव्य-पंक्तियों को उनके कवियों के साथ सुमेलित कीजिए :
(1) पेट पीठ मिलकर दोनों है एक (i) दिनकर
(2) सांप तुम सभ्य हुए नहीं (i) धूमिल
(3) एक आदमी रोटी बेलता है (iii) निराला
(4) श्वानों का मिलता दूध भात भूखे बालक अकुलाते हैं
(iv) नागार्जुन (v) अज्ञेय
कूट :
a b c d
(A) (iv) (v) (i) (ii)
(B) (v) (i) (iv) (iii)
(C) (iii) (v) (ii) (i)
(D) (i) (ii) (iv) (iii)
159. (C)
(1) पेट पीठ मिलकर दोनों है एक निराला
(2) सांप तुम सभ्य हुए नहीं अज्ञेय
(3) एक आदमी रोटी बेलता है धूमिल
(4) श्वानों का मिलता दूध भात भूखे बालक अकुलाते हैं
दिनकर

160. इन काव्य-पंक्तियों को उनके कवियों के साथ सुमेलित कीजिए :
(1) अति सूधो सनेह को मारग है (i) पद्माकर
(2) साजि चतुरंग वीर रंग में तुरंग चढ़ि (ii) भिखारीदास
(3) गुलगुल गिल में गलीचा है गुनीजन हैं (iii) भूषण
(4) आगे के कवि रीझिहै ता कविताई तो राधिका कन्हाई सुमिरन कौ बहनौ है (iv) बोधा (v) घनानन्द
कूट :
a b c d
(A) (iv) (i) (iii) (v)
(B) (v) (iii) (iv) (i)
(C) (ii) (v) (ii) (iii)
(D) (i) (ii) (iv) (iii)
160. (B)
(1) अति सूधो सनेह को मारग है घनानन्द
(2) साजि चतुरंग वीर रंग में तुरंग चढ़ि भूषण
(3) गुलगुल गिल में गलीचा है गुनीजन हैं पद्माकर
(4) आगे के कवि रीझिहै ता कविताई तो राधिका कन्हाई सुमिरन कौ बहनौ है भिखारीदास

161. इन काव्य-पंक्तियों को उनके भाषा के साथ सुमेलित कीजिए :
(1) का पूछहु तुम धातु, निछोही, जो गुरु कीन अन्तरपट ओही। (i) अपभ्रंश
(2) ढोला मारिये ढिल्ली मह मुच्छिउ मेच्छ सरीर। (ii) ब्रज
(3) जो मांगहु सो देहु मनोहर यहै बात तेरी खोटी। (iii) गढ़वाली
(4) उसकी चोटी सटकाई लख नागिन अपनी केंचुली छोड़ सटक गई।
(iv) अवधी (v) खड़ी बोली
कूट :
a b c d
(A) (iii) (iv) (i) (v)
(B) (iv) (i) (ii) (v)
(C) (ii) (iii) (i) (iv)
(D) (i) (ii) (iv) (iii)
161. (B)
(1) का पूछहु तुम धातु, निछोही, जो गुरु कीन अन्तरपट ओही। अवधी
(2) ढोला मारिये ढिल्ली मह मुच्छिउ मेच्छ सरीर। अपभ्रंश
(3) जो मांगहु सो देहु मनोहर यहै बात तेरी खोटी। ब्रज
(4) उसकी चोटी सटकाई लख नागिन अपनी केंचुली छोड़ सटक गई।
खड़ी बोली

162. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म संगत है :
(1) आह वेदना मिली विदाई ౼जयशंकर प्रसाद
(2) सखि! वे मुझसे कहकर जाते ౼महादेवी वर्मा
(3) एक बार बस और नाच तू श्यामा ౼पंत
(4) दुख सबको मांजता है ౼निराला
162. (1)

163. निम्नलिखित काव्य-पंक्तियों को उनके लेखकों के साथ सुमेलित कीजिए :
(1) सजनि मधुर निजत्व दे कैसे मिलूं अभिमानी मैं (i) जयशंकर प्रसाद
(2) प्रिय के हाथ लगाए जागी, ऐसी मैं सो गई अभागी (ii) सुमित्रानन्दन पंत
(3) तू अब तक सोई है आली, आंखों में भरे विहागरी (iii) निराला
(4) कौन तुम रूपसी कौन, व्योम से उतर रही चुपचाप (iv) महादेवी वर्मा
(v) विद्यावती कोकिल
कूट :
a b c d
(A) (v) (iii) (ii) (i)
(B) (iv) (iii) (i) (ii)
(C) (i) (ii) (iii) (iv)
(D) (v) (ii) (i) (iii)
163. (B)
(1) सजनि मधुर निजत्व दे कैसे मिलूं अभिमानी मैं महादेवी वर्मा
(2) प्रिय के हाथ लगाए जागी, ऐसी मैं सो गई अभागी निराला
(3) तू अब तक सोई है आली, आंखों में भरे विहागरी जयशंकर प्रसाद
(4) कौन तुम रूपसी कौन, व्योम से उतर रही चुपचाप सुमित्रानन्दन पंत

164. निम्नलिखित पंक्तियों को उनके लेखकों के साथ सुमेलित कीजिए :
(1) अब अभिव्यक्ति के सारे खतरे उठाने ही होंगे (i) अज्ञेय
(2) सबने भी अलग संगीत सुना (ii) महादेवी वर्मा
(3) नयन मंे जिसके जलद वह तृषित चातक हूं (iii) निराला
(4) अशनि पात से शायित उन्नत शत-शत वीर (iv) मुक्तिबोध (v) कुंवर नारायण
कूट :
a b c d
(A) (i) (iii) (ii) (v)
(B) (iv) (i) (v) (ii)
(C) (iv) (i) (ii) (iii)
(D) (iii) (v) (iv) (i)
164. (C)
(1) अब अभिव्यक्ति के सारे खतरे उठाने ही होंगे मुक्तिबोध
(2) सबने भी अलग संगीत सुना अज्ञेय
(3) नयन में जिसके जलद वह तृषित चातक हूं महादेवी वर्मा
(4) अशनि पात से शायित उन्नत शत-शत वीर निराला

165. निम्नलिखित काव्य-पंक्तियों को उनकी भाषा के साथ सुमेलित कीजिए :
(1) जसुमति हरि पालने झुलावै (i) डिंगल
(2) तेहि अवसर एक तापस आवा। तेजपुंज लघु बयस सुहावा (ii) दखनी
(3) अतिरंग स्वामी तू मिलि राति। बेटी राजा भोज की (iii) ब्रज
(4) दखन है नगीना अंगूठी है जग। अंगूठी कूं हरकत नगीना है लग (iv) मैथिली
(v) अवधी
कूट :
a b c d
(A) (iii) (v) (i) (ii)
(B) (iv) (iii) (ii) (i)
(C) (iii) (iv) (i) (ii)
(D) (ii) (iii) (i) (v)
165. (A)
(1) जसुमति हरि पालने झुलावै ब्रज (i) डिंगल
(2) तेहि अवसर एक तापस आवा। तेजपुंज लघु बयस सुहावा अवधी
(3) अतिरंग स्वामी तू मिलि राति। बेटी राजा भोज की मैथिली
(4) दखन है नगीना अंगूठी है जग। अंगूठी कूं हरकत नगीना है लग दखनी

166. निम्नलिखित पंक्तियों को उनके सही अलंकारों के साथ सुमेलित कीजिए :
(1) मुख नहीं चन्द्रमा है (i) सन्देह
(2) मुख तो चन्द्र ही है (ii) अपह्नुति
(3) मुख देखकर चांद का आभास हुआ (iii) रूपक
(4) मुख है कि चांद (iv) भ्रांतिमान (v) उत्पेक्षा
कूट :
a b c d
(A) (i) (iii) (ii) (v)
(B) (iv) (i) (v) (ii)
(C) (ii) (iii) (iv) (i)
(D) (iii) (v) (iv) (i)
166. (C)
(1) मुख नहीं चन्द्रमा है अपह्नुति
(2) मुख तो चन्द्र ही है रूपक
(3) मुख देखकर चांद का आभास हुआ भ्रांतिमान
(4) मुख है कि चांद सन्देह

167. निम्नलिखित काव्य-पंक्तियों को उनके सही कवियों के साथ सुमेलित कीजिए :
(1) द्रुत झड़ो जगत् के जीर्ण पत्र (i) धूमिल
(2) यह तीसरा आदमी कौन है, मेरे देश की संसद मौन है (ii) दिनकर
(3) तोड़ने ही होंगे मठ और गढ़ सब (iii) पंत
(4) आ गए प्रियंवद! केशकम्बली! गुफा गेह (iv) अज्ञेय (v) मुक्तिबोध
कूट :
a b c d
(A) (i) (iii) (ii) (v)
(B) (iv) (i) (v) (ii)
(C) (iv) (i) (ii) (iii)
(D) (iii) (i) (v) (iv)
167. (D)
(1) द्रुत झड़ो जगत् के जीर्ण पत्र पंत
(2) यह तीसरा आदमी कौन है, मेरे देश की संसद मौन है धूमिल
(3) तोड़ने ही होंगे मठ और गढ़ सब मुक्तिबोध
(4) आ गए प्रियंवद! केशकम्बली! गुफा गेह अज्ञेय

168. निम्नलिखित काव्य लक्षणों को उनके आचार्यों के साथ सुमेलित कीजिए :
(1) शब्दार्थौ सहितौ काव्यम् (i) विश्वनाथ
(2) तददोषौ सहितौ सगुणा वनलंकृती पुनः क्वापि (ii) भामह
(3) वाक्यं रसात्मकं काव्यम् (iii) पंडितराज जगन्नाथ
(4) रमणीयार्थ प्रतिपादकः शब्दः काव्यम् (iv) मम्मट (v) आनन्दवर्द्धन
कूट :
a b c d
(A) (i) (iii) (ii) (v)
(B) (iv) (i) (v) (ii)
(C) (ii) (iv) (i) (iii)
(D) (iii) (v) (iv) (i)
168. (C)
(1) शब्दार्थौ सहितौ काव्यम् (i) विश्वनाथ
(2) तददोषौ सहितौ सगुणा वनलंकृती पुनः क्वापि (ii) भामह
(3) वाक्यं रसात्मकं काव्यम् (iii) पंडितराज जगन्नाथ
(4) रमणीयार्थ प्रतिपादकः शब्दः काव्यम् (iv) मम्मट (v) आनन्दवर्द्धन

169. निम्नलिखित पंक्तियों के साथ उनके कवियों को सुमेलित कीजिए :
(1) जात पांत पूंछे नहिं कोई (i) तुलसीदास
(2) गिरा अनयन नयन बिनु बानी (ii) परमानन्ददास
(3) प्रेम प्रेम ते होय प्रेम ते पारहिं पइए (iii) जायसी
(4) मानुष प्रेम भयो बैकुंठी (iv) रामानन्द (v) सूरदास
कूट :
a b c d
(A) (v) (ii) (iii) (iv)
(B) (ii) (iv) (i) (v)
(C) (iv) (i) (v) (iii)
(D) (i) (iii) (ii) (v)
169. (C)
(1) जात पांत पूंछे नहिं कोई रामानन्द
(2) गिरा अनयन नयन बिनु बानी तुलसीदास
(3) प्रेम प्रेम ते होय प्रेम ते पारहिं पइए सूरदास
(4) मानुष प्रेम भयो बैकुंठी जायसी

170. निम्नलिखित पंक्तियों का उनके लेखकों के साथ सुमेलित कीजिए :
(1) अरुण यह मधुमय देश हमारा (i) अज्ञेय
(2) हम नदी के द्वीप हैं (ii) धूमिल
(3) दुखों के दागों को तमगों सा पहना (iii) प्रसाद
(4) मेरे लिए हर आदमी एक जोड़ी जूता है (iv) मुक्तिबोध (v) निराला
कूट :
a b c d
(A) (iii) (i) (iv) (jj)
(B) (i) (iv) (ii) (iii)
(C) (iii) (i) (iv) (ii)
(D) (v) (ii) (ii) (iv)
170. (A)
(1) अरुण यह मधुमय देश हमारा प्रसाद
(2) हम नदी के द्वीप हैं अज्ञेय
(3) दुखों के दागों को तमगों सा पहना मुक्तिबोध
(4) मेरे लिए हर आदमी एक जोड़ी जूता है धूमिल

171. निम्न सुमेलित कीजिए :
(1) शब्दार्थौ सहितौ काव्यम् (i) दण्डी
(2) ननु शब्दार्थौ काव्यम् (ii) कुन्तक
(3) शब्दार्थौ सहितौ वक्र कवि व्यापार शालिनी (iii) भामह
(4) वाक्यं रसात्मकं काव्यम् (iv) भरतमुनि (v) विश्वनाथ
कूट :
a b c d
(A) (v) (iv) (ii) (iii)
(B) (iii) (i) (v) (ii)
(C) (iii) (i) (ii) (v)
(D) (i) (iv) (v) (ii)
171. (C)
(1) शब्दार्थौ सहितौ काव्यम् भामह
(2) ननु शब्दार्थौ काव्यम् दण्डी
(3) शब्दार्थौ सहितौ वक्र कवि व्यापार शालिनी कुन्तक
(4) वाक्यं रसात्मकं काव्यम् विश्वनाथ

172. निम्नलिखित पंक्तियों को उनके कवियों के साथ सुमेलित कीजिए :
सूची-1 सूची-2
(1) कर्म का भोग भाग का कर्म
यही जड़ का चेतन आनन्द। (i) निराला
(2) होगी जय, होगी जय, हे पुरुषोत्तम नवीन ।
कह महाशक्ति राम के वदन में हुई लीन। (ii) मुक्तिबोध
(3) मौन भी अभिव्यंजना है, जितना तुम्हारा सच है उतना ही कहो। (iii) जयशंकर प्रसाद
(4) परम अभिव्यक्ति लगातार धूमती है जग में पता नहीं जाने कहाँ, जाने कहाँ वह है।
(iv) अज्ञेय (v) धूमिल
कोड :
(a) (b) (c) (d)
(1) (ii) (iii) (iv) (v)
(2) (iii) (i) (iv) (ii)
(3) (i) (iv) (v) (iii)
(4) (v) (iv) (ii) (i)

(1) कर्म का भोग भाग का कर्म
यही जड़ का चेतन आनन्द। जयशंकर प्रसाद
(2) होगी जय, होगी जय, हे पुरुषोत्तम नवीन ।
कह महाशक्ति राम के वदन में हुई लीन। निराला
(3) मौन भी अभिव्यंजना है, जितना तुम्हारा सच है उतना ही कहो। अज्ञेय
(4) परम अभिव्यक्ति लगातार धूमती है जग में पता नहीं जाने कहाँ, जाने कहाँ वह है।
मुक्तिबोध

173. निम्नलिखित काव्य-पंक्तियों को उनके कवियों के साथ सुमेलित कीजिए :
(1) राष्ट्रगीत में भला कौन यह भारत भाग्य विधाता है (i) गिरिजा कुमार माथुर
(2) क्या करूं जो शभुधनु टूटा तुम्हारा (ii) सर्वेश्वर दयाल सक्सेना
(3) अब मैं कवि नहीं रहा, काला झंडा हूं (iii) रघुवीर सहाय
(4) साधो आज मेरे सत की परीक्षा है (iv) विजय देवनारायण साही
(v) प्रभावकर माचवे
कूट :
a b c d
(A) (ii) (v) (iv) (iii)
(B) (iii) (i) (ii) (iv)
(C) (v) (iii) (i) (ii)
(D) (iv) (i) (v) (iii)
173. (D)
(1) राष्ट्रगीत में भला कौन यह भारत भाग्य विधाता है विजय देवनारायण साही
(2) क्या करूं जो शभुधनु टूटा तुम्हारा गिरिजा कुमार माथुर
3) अब मैं कवि नहीं रहा, काला झंडा हूं प्रभावकर माचवे
(4) साधो आज मेरे सत की परीक्षा है रघुवीर सहाय

174. काव्य-पंक्तियों और कवियों को समुलित कीजिए :
(1) अति सूधो सनेह को मारग है (i) तुलसीदास
(2) अब लौं नसानी अब न नसैहों (ii) सूरदास
(3) सटपटाति-सी ससि मुखी मुख घूंघट पर ढांकि (iii) बिहारी
(4) उधौ मन न भये दस-बीस (iv) घनानन्द (v) मीराबाई
कूट :
(a) (b) (c) (d)
(A) (i) (ii (v) (iv)
(B) (iv) (i) (iii) (ii)
(C) (v) (iii) (i) (ii)
(D) (i) (iv) (ii) (v)
174. (B)
(1) अति सूधो सनेह को मारग है घनानन्द
(2) अब लौं नसानी अब न नसैहों तुलसीदास
(3) सटपटाति-सी ससि मुखी मुख घूंघट पर ढांकि बिहारी
(4) उधौ मन न भये दस-बीस सूरदास

175. काव्य-पंक्तियों और कवियों को समुलित कीजिए :
(1) शब्दार्थौं सहितौ काव्ययम् (i) पंडितराज जगन्नाथ
(2) शरीरं तावदिष्टार्थ व्यवछिन्ना पदावली (ii) विश्वनाथ
(3) रमणीयार्थ प्रतिपादकः शब्दः काव्यम् (iii) कुंतक
(4) वाक्यं रसात्मकं काव्यम् (iv) दण्डी (v) भामह
कूट :
(a) (b) (c) (d)
(A) (i) (ii) (iii) (v)
(B) (iv) (v) (iii) (ii)
(C) (v) (iv) (i) (ii)
(D) (iii) (vi) (ii) (i)
175. (C)
(1) शब्दार्थौं सहितौ काव्ययम् भामह
(2) शरीरं तावदिष्टार्थ व्यवछिन्ना पदावली दण्डी
(3) रमणीयार्थ प्रतिपादकः शब्दः काव्यम् पंडितराज जगन्नाथ
(4) वाक्यं रसात्मकं काव्यम् विश्वनाथ

176. निम्नलिखित पंक्तियों को उनकळ कवियों कळ साथ सुमेलित कीजिए :
(1) जिधर अन्याय है उधर शक्ति (i) नागार्जुन
(2) नारी तुम केवल श्रद्धा हो (ii) दिनकर
(3) बहुत दिनों तक चक्की रोई, चूल्हा रहा उदास (iii) निराला
(4) सिंहासन खाली करो कि जनता आती है (iv) पंत (v) प्रसाद
कोड :
(a) (b) (c) (d)
(A) (v) (iv) (iii) (i)
(B) (i) (ii) (iii) (iv)
(C) (iv) (ii) (i) (v)
(D) (iii) (v) (i) (ii)
176. (D)
(1) जिधर अन्याय है उधर शक्ति निराला
(2) नारी तुम केवल श्रद्धा हो प्रसाद
(3) बहुत दिनों तक चक्की रोई, चूल्हा रहा उदास नागार्जुन
(4) सिंहासन खाली करो कि जनता आती है दिनकर

177. निम्नलिखित उक्तियों को उनके रचनाकारों के साथ सुमेलित कीजिए :
सूची-1 सूची-2
(1) गोरख जगायो जोग, भगति भगायो लोग (i) घनानन्द
(2) अनबूड़े बूड़े तिरे, जे बूड़े सब अंग (ii) मीराबाई
(3) अति सूधो सनेह को मारग है (iii) सूरदास
(4) बसो मेरे नैनन में नन्दलाल (iv) बिहारी (v) तुलसी
कोड :
(a) (b) (c) (d)
(A) (v) (iv) (iii) (i)
(B) (v) (iv) (i) (ii)
(C) (iv) (ii) (i) (v)
(D) (iii) (iv) (i) vi)
177. (B)
(1) गोरख जगायो जोग, भगति भगायो लोग तुलसी
(2) अनबूड़े बूड़े तिरे, जे बूड़े सब अंग बिहारी
(3) अति सूधो सनेह को मारग है घनानन्द
(4) बसो मेरे नैनन में नन्दलाल मीराबाई

178. निम्नलिखित उक्तियों को उनके ग्रंथकारों के साथ सुमेलित कीजिए :
सूची-1 सूची-2
(1) प्रदोषौ शब्दार्थौ सगुणावलंकृती पुनः क्वापि (i) भट्टतौत
(2) प्रज्ञानवनवोन्येषशालिनी प्रतिभा मता (ii) तुसली
(3) न कान्तमपि निर्भूषं विभाति वनिता मुखम् (iii) मम्मट
(4) कीरति भनिति भूति भल सोई। सूरसरि सम सब कहैं हित होई। (iv) भामह (v) जायसी
कोड :
(a) (b) (c) (d)
(A) (v) (iv) (iii) (i)
(B) (i) (ii) (iii) (iv)
(C) (iv) (ii) (i) (v)
(D) (iii) (i) (iv) (ii)
178. (D)
(1) प्रदोषौ शब्दार्थौ सगुणावलंकृती पुनः क्वापि मम्मट
(2) प्रज्ञानवनवोन्येषशालिनी प्रतिभा मता भट्टतौत
(3) न कान्तमपि निर्भूषं विभाति वनिता मुखम् भामह
(4) कीरति भनिति भूति भल सोई। सूरसरि सम सब कहैं हित होई। तुसली

179. निम्नलिखित पंक्तियों को उनके कवियों के साथ सुमेलित कीजिए :
सूची-1 सूची-2
(1) साईं के सब जीव हैं कीरी कुंजर दोय (i) विद्यापति
(2) देसिल बयाना सबजन मिट्ठा (ii) कबीर
(3) भूषन बिनु न विराजई कविता बनिता मित्त (iii) पद्माकर
(4) नैन नचाय कही मुसुकाय, लला फिर आइयो खेलन होरी (iv) केशव (v) बिहारी
कोड :
(a) (b) (c) (d)
(A) (i) (iv) (iii) (iii)
(B) (v) (ii) (iii) (ii)
(C) (iv) (ii) (v) (ii)
(D) (ii) (i) (iv) (iii)
179. (D)
(1) साईं के सब जीव हैं कीरी कुंजर दोय कबीर
(2) देसिल बयाना सबजन मिट्ठा विद्यापति
(3) भूषन बिनु न विराजई कविता बनिता मित्त केशव
(4) नैन नचाय कही मुसुकाय, लला फिर आइयो खेलन होरी पद्माकर

180. निम्नलिखित कथनों को उनके आचार्यों के साथ सुमेलित कीजिए :
सूची-1 सूची-2
(1) सौन्दर्यमलंकारः (i) विश्वनाथ
(2) वाक्यं रसात्मकं काव्यम् (ii) वामन
(3) वागर्थाविव सम्पृक्तौ वागर्थप्रतिपत्तये (iii) पं॰ जगन्नाथ
(4) रमणीयार्थ प्रतिपादकः शब्दः काव्यम् (iv) कालिदास (v) मम्मट
कोड :
(a) (b) (c) (d)
(A) (ii) (i) (iv) (iii)
(B) (iii) (ii) (i) (iv)
(C) (iv) (iii) (i) (ii)
(D) (i) (ii) (v) (iv)
180. (D)
(1) सौन्दर्यमलंकारः वामन
(2) वाक्यं रसात्मकं काव्यम् विश्वनाथ
(3) वागर्थाविव सम्पृक्तौ वागर्थप्रतिपत्तये मम्मट
(4) रमणीयार्थ प्रतिपादकः शब्दः काव्यम् कालिदास

181. निम्नलिखित काव्य-पंक्तियों को उनके कवियों के साथ सुमेलित कीजिए :
सूची-1 सूची-2
(1) जो घनीभूत पीड़ा थी (i) अज्ञेय
(2) हेर प्यारे को सेज पास, नम्रमुख हंसी-ख़ुशी (ii) प्रसाद
(3) हम नहीं कहते कि हमको छोड़कर तेजस्विनी बह जाए (iii) निराला
(4) जी हां हुज़ूर, मैं गीत बेचता हूं (iv) बच्चन (v) भवानी प्र॰ मिश्र
कोड :
(a) (b) (c) (d)
(A) (i) (ii) (v) (iv)
(B) (v) (iii) (ii) (i)
(C) (iv) (ii) (i) (iii)
(D) (ii) (iii) (i) (v)
181. (D)
(1) जो घनीभूत पीड़ा थी प्रसाद
(2) हेर प्यारे को सेज पास, नम्रमुख हंसी-ख़ुशी निराला
(3) हम नहीं कहते कि हमको छोड़कर तेजस्विनी बह जाए अज्ञेय
(4) जी हां हुज़ूर, मैं गीत बेचता हूं भवानी प्र॰ मिश्र

182. पंक्तियों के साथ के साथ कवियों को सुमेलित कीजिए :
सूची-1 सूची-2
(1) सेस महेस गनेस दिनेस (i) सूरदास
(2) मन लेत पै देत छटांक नहीं (ii) तुलसीदास
(3) जैसे उड़ि जहाज़ को पंछी (iii) घनानन्द
(4) गिरा अनयन नयन बिनु पानी (iv) रसखान (v) केशवदास
कोड :
(a) (b) (c) (d)
(A) (i) (ii) (v) (iii)
(B) (iv) (iii) (i) (ii)
(C) (iv) (v) (ii) (i)
(D) (iii) (iv) (i) (v)
182. (B)
(1) सेस महेस गनेस दिनेस रसखान
(2) मन लेत पै देत छटांक नहीं घनानन्द
(3) जैसे उड़ि जहाज़ को पंछी सूरदास
(4) गिरा अनयन नयन बिनु पानी तुलसीदास

183. काव्य-पंक्तियों और उनके कवियों को सुमेलित कीजिए :
सूची-1 सूची-2
(1) रवि हुआ अस्त, ज्योति के पत्र पर लिखा अमर (i) सुमित्रानन्दन पन्त
(2) शैया सैकत पर दुग्ध धवल तन्वंगी गंगा ग्रीष्म विकल (ii) मैथिलीशरण गुप्त
(3) सखि, वे मुझसे कहकर जाते (iii) निराला
(4) शशि मुख पर घूंघट डाले (iv) नागार्जुन (v) प्रसाद
कूट :
(a) (b) (c) (d)
(A) (i) (ii) (iv) (v)
(B) (ii) (i) (iii) (iv)
(C) (iv) (iii) (ii) (i)
(D) (iii) (i) (ii) (v)
183. (D)
(1) रवि हुआ अस्त, ज्योति के पत्र पर लिखा अमर निराला
(2) शैया सैकत पर दुग्ध धवल तन्वंगी गंगा ग्रीष्म विकल सुमित्रानन्दन पन्त
(3) सखि, वे मुझसे कहकर जाते मैथिलीशरण गुप्त
(4) शशि मुख पर घूंघट डाले प्रसाद

184. निम्नलिखित पंक्तियों के साथ कवियों का सुमेलन कीजिए :
सूची-1 सूची-2
(1) ज्यों ज्यों निहारिए नेरे ह्वै नैननि (i) पद्माकर
(2) ऊंचे घोर मंदर के अन्दर रहनवारी है (ii) घनानन्द
(3) नैन नचाय कह्यौ मुसुकाय (iii) मतिराम
(4) रावरे रूप की रीति अनूप (iv) भूषण (v) ठाकुर
कोड :
(a) (b) (c) (d)
(A) (iii) (iv) (i) (ii)
(B) (v) (ii) (iii) (ii)
(C) (iii) (iv) (i) (v)
(D) (ii) (i) (iv) (iii)
184. (A)
(1) ज्यों ज्यों निहारिए नेरे ह्वै नैननि मतिराम
(2) ऊंचे घोर मंदर के अन्दर रहनवारी है भूषण
(3) नैन नचाय कह्यौ मुसुकाय पद्माकर
(4) रावरे रूप की रीति अनूप घनानन्द

185. निम्नलिखित पंक्तियों को उनके कवियों के साथ सुमेलित कीजिए :
सूची-1 सूची-2
(1) शलभ में शापमय वर हूं (i) पंत
(2) दुख ही जीवन की कथा रही (ii) बच्चन
(3) वियोगी होगा पहला कवि (iii) निराला
(4) जो बीत गई सो बात गई (iv) महादेवी वर्मा (v) जयशंकर प्रसाद
कोड :
(a) (b) (c) (d)
(A) (iii) (iv) (i) (ii)
(B) (v) (ii) (iii) (ii)
(C) (iv) (iii) (i) (ii)
(D) (ii) (i) (iv) (iii)
185. (C)
(1) शलभ में शापमय वर हूं महादेवी वर्मा
(2) दुख ही जीवन की कथा रही निराला
(3) वियोगी होगा पहला कवि पंत
(4) जो बीत गई सो बात गई बच्चन

186. निम्नलिखित पंक्तियों को उनके छन्दों के साथ सुमेलित कीजिए :
सूची-1 सूची-2
(1) जब मैं था तब हरि नहीं, अब हरि हैं मैं नाहिं (i) सवैया
(2) राम को रूप निहारत जानकी, कंकन के नग की परछाहीं (ii) कवित्त
(3) जानत है वह सिरजनहारा, जो कछु है मन मरम हमारा (iii) रूपमाला
(4) अधर लगे हैं आनि करिकै प्रयान प्रान चाहत चलन ये सन्देसो लै सुजान को (iv) दोहा (v) चौपाई
कूट :
a b c d
(A) (ii) (iv) (i) (iii)
(B) (v) (iii) (ii) (i)
(C) (iv) (ii) (ii) (v)
(D) (iv) (i) (v) (ii)
186. (D)
(1) जब मैं था तब हरि नहीं, अब हरि हैं मैं नाहिं दोहा
(2) राम को रूप निहारत जानकी, कंकन के नग की परछाहीं सवैया
(3) जानत है वह सिरजनहारा, जो कछु है मन मरम हमारा चौपाई
(4) अधर लगे हैं आनि करिकै प्रयान प्रान चाहत चलन ये सन्देसो लै सुजान को कवित्त
187. निम्नलिखित पंक्तियों कळ साथ कवियों सुमेलन कीजिए :
सूची-1 सूची-2
(1) घुन खाए शहतीरों पर (i) कळदारनाथ अग्रवाल
(2) एक बीते के बराबर (ii) नागार्जुन
(3) किन्तु हम हैं द्वीप (iii) धूमिल
(4) भूख से रिरियाती हुई (iv) अज्ञेय (v) लीलाधर जगूड़ी
कोड :
(a) (b) (c) (d)
(A) (i) (iv) (iii) (iii)
(B) (iii) (ii) (i) (iv)
(C) (iv) (ii) (v) (ii)
(D) (ii) (i) (iv) (iii)
187. (D)
(1) घुन खाए शहतीरों पर नागार्जुन
(2) एक बीते के बराबर केदारनाथ अग्रवाल
(3) किन्तु हम हैं द्वीप अज्ञेय
(4) भूख से रिरियाती हुई धूमिल

188. निम्नलिखित कथनों को उनके लेखकों के साथ सुमेलित कीजिए :
सूची-1 सूची-2
(1) करुणा दुखात्मक वर्ग में आने वाला मनोविकार है (i) डॉ॰ नगेन्द्र
(2) मनुष्य की श्रेष्ठ साधना ही संस्कृति है (ii) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(3) छायावाद स्थूल के प्रति विद्रोह है (iii) रामचन्द्र शुक्ल
(4) भक्ति आन्दोलन एक जातीय और जनवादी आन्दोलन है (iv) रामविलास शर्मा
(v) रामस्वरूप चतुर्वेदी
कोड :
(a) (b) (c) (d)
(A) (i) (iv) (iii) (iii)
(B) (iii) (ii) (i) (iv)
(C) (iv) (ii) (v) (ii)
(D) (ii) (i) (iv) (iii)
188. (B)
(1) करुणा दुखात्मक वर्ग में आने वाला मनोविकार है रामचन्द्र शुक्ल
(2) मनुष्य की श्रेष्ठ साधना ही संस्कृति है हजारी प्रसाद द्विवेदी
(3) छायावाद स्थूल के प्रति विद्रोह है डॉ॰ नगेन्द्र
(4) भक्ति आन्दोलन एक जातीय और जनवादी आन्दोलन है रामविलास शर्मा

189. निम्नलिखित काव्य-पंक्तियों के साथ उनके कवियां को सुमेलित कीजिए :
सूची-1 सूची-2
(1) चिर सजग उनींदी आंखें आज कैसा व्यस्त बाना (i) महावीर प्रसाद द्विवेदी
(2) रूपोद्यान प्रफुल्लप्राय कलिका बिम्बाना (ii) मैथिली शरण गुप्त
(3) वेदने! तू भी भली बनी (iii) महादेवी वर्मा
(4) सुरम्य रम्ये रस राशि रंजिते (iv) अयोध्यासिंह उपाध्याय (v) सुभद्रावती कृमारी चौहान
कूट :
a b c d
(A) (iii) (iv) (ii) (i)
(B) (v) (ii) (i) (ii)
(C) (ii) (i) (v) (iv)
(D) (iii) (ii) (i) (v)
189. (A)
(1) चिर सजग उनींदी आंखें आज कैसा व्यस्त बाना महादेवी वर्मा
(2) रूपोद्यान प्रफुल्लप्राय कलिका बिम्बाना अयोध्यासिंह उपाध्याय
(3) वेदने! तू भी भली बनी मैथिली शरण गुप्त
(4) सुरम्य रम्ये रस राशि रंजिते महावीर प्रसाद द्विवेदी

190. निम्नलिखित पंक्तियों को उनके लेखकों के साथ सुमेलित कीजिए :
सूची-1 सूची-2
(1) भक्ति धर्म की रसात्मक अनुभूति है (i) हजारी प्रसाद द्विवेदी
;(2) श्रद्धेय बनने का मतलब है नान परसन अव्यक्ति हो जाना (ii) रामचन्द्र शुक्ल
;(3) काव्य आत्मा की संकल्पनात्मक अनुभूति है (iii) बालमुकुन्द गुप्त
;(4) पंडिताई भी एक बोझ है (iv) हरिशंकर परसाई (v) जयशंकर प्रसाद
कूट :
a b c d
(A) (iii) (iv) (ii) (i)
(B) (v) (ii) (i) (ii)
(C) (ii) (i) (v) (iv)
(D) (ii) (iv) (v) (i)
190. (D)
(1) भक्ति धर्म की रसात्मक अनुभूति है रामचन्द्र शुक्ल
(2) श्रद्धेय बनने का मतलब है नान परसन अव्यक्ति हो जाना हरिशंकर परसाई
(3) काव्य आत्मा की संकल्पनात्मक अनुभूति है जयशंकर प्रसाद
(4) पंडिताई भी एक बोझ है हजारी प्रसाद द्विवेदी

191. निम्नलिखित काव्य-पंक्तियों को उनके कवियों क साथ सुमेलित कीजिए :
सूची-1 सूची-2
(1) विषम शिला संकुला पर्वतो भूता गंगा शशितारकहारा अभिद्रुता अतिशय पूता
(i) त्रिलोचन
(2) अर्द्धविवृत जघनों पर तरुण सत्य कळ सिर धर लेटी थी वह दामिनी सी रुचि गौर कलेवर (ii) पंत
(3) तुम मुझे प्रेम करो, जैसे मछली लहरों से करती हैं (iii) कुंवर नारायण
(4) अनन्त विस्तार का अटूट मौन मुझे भयभीय करता है (iv) शमशेर बहादुर सिंह
(v) सर्वेश्वर दयाल सक्सेना
कोड:
(a) (b) (c) (d)
(1) (ii) (iv) (v) (iii)
(2) (i) (ii) (iv) (iii)
(3) (i) (iv) (v) (iii)
(4) (v) (iv) (ii) (i)
191. (2)
(1) विषम शिला संकुला पर्वतो भूता गंगा शशितारकहारा अभिद्रुता अतिशय पूता
त्रिलोचन
(2) अर्द्धविवृत जघनों पर तरुण सत्य कळ सिर धर लेटी थी वह दामिनी सी रुचि गौर कलेवर पंत
(3) तुम मुझे प्रेम करो, जैसे मछली लहरों से करती हैं शमशेर बहादुर सिंह
(4) अनन्त विस्तार का अटूट मौन मुझे भयभीय करता है कुंवर नारायण

192. निम्नलिखित पंक्तियों को उनके कवियों के साथ सुमेलित कीजिए :
(1) वैश्यो! सुनो व्यापार सारा मिट चुका है देश का
सब धन विदेशी हर रहे हैं पार है क्या क्लेश का। (i) जयशंकर प्रसाद
(2) तुम भूल गए मोह में पुरुषत्व मोह में, कुछ सत्ता है नारी की।
समरसता है संबंध बनी अधिकार और अधिकारी की।। (ii) पंत
(3) प्रथम रश्मि का आना रागिणी! तूने कैसे पहचाना
कहां-कहां हे बाल विहंगिनी पाया तू ने यह गाना (iii) महादेवी वर्मा
(4) क्या अमरों का लोक मिलेगा तेरी करुणा का उपहार। (iv) निराला
(v) मैथिली शरणगुप्त
कोड :
(a) (b) (c) (d)
(1) (ii) (iii) (iv) (v)
(2) (iii) (i) (iv) (ii)
(3) (i) (iv) (v) (iii)
(4) (v) (i) (ii) (iii)
192. (4)
(1) वैश्यो! सुनो व्यापार सारा मिट चुका है देश का
सब धन विदेशी हर रहे हैं पार है क्या क्लेश का। मैथिली शरणगुप्त
(2) तुम भूल गए मोह में पुरुषत्व मोह में, कुछ सत्ता है नारी की।
समरसता है संबंध बनी अधिकार और अधिकारी की।। जयशंकर प्रसाद
(3) प्रथम रश्मि का आना रागिणी! तूने कैसे पहचाना
कहां-कहां हे बाल विहंगिनी पाया तू ने यह गाना पंत
(4) क्या अमरों का लोक मिलेगा तेरी करुणा का उपहार। महादेवी वर्मा

193. निम्नलिखित संवाद पंक्तियों को उनके नाटकों के साथ सुमेलित कीजिए :
सूची-1 सूची-2
(1) मैंने भावना में भावना का वरण किया है (i) चन्द्रगुप्त
(2) अधिकार सुख कितना मादक और सारहीन है (ii) लहरों का राजहंस
(3) समझदारी आने पर यौवन चला जाता है,
जब तक माला गूंथी जाती है फूल कुम्हला जाते हैं (iii) आषाढ़ का एक दिन
(4) नारी का आकर्षण पुरुष को पुरुष बनाता है
और उसका अपकर्षण उसे गौतम बुद्ध (iv) कोमल गांधार (v) स्कन्दगुप्त
कोड :
(a) (b) (c) (d)
(1) (ii) (iii) (iv) (v)
(2) (iii) (v) (i) (ii)
(3) (i) (iv) (v) (iii)
(4) (ii) (iv) (i) (iii)
193. (2)
(1) मैंने भावना में भावना का वरण किया है आषाढ़ का एक दिन
(2) अधिकार सुख कितना मादक और सारहीन है स्कन्दगुप्त
(3) समझदारी आने पर यौवन चला जाता है,
जब तक माला गूंथी जाती है फूल कुम्हला जाते हैं चन्द्रगुप्त
(4) नारी का आकर्षण पुरुष को पुरुष बनाता है
और उसका अपकर्षण उसे गौतम बुद्ध लहरों का राजहंस

194. इन कथनों के साथ उनके अलंकारों को सुमेलित कीजिए-
(1) वह आदमी नहीं, हैवान है (i) उत्प्रेक्षा
(2) वे तो मानो देवता हैं (ii) रूपक
(3) कहीं यह उसकी चाल तो नहीं है (iii) भ्रान्तिमान
(4) आप तो साक्षात् इंद्र हैं (iv) विरोधाभास (v) अपन्हुति
कूट
a b c d
(A) (iv) (v) (ii) (i)
(B) (iii) (i) (iv) (v)
(C) (ii) (iv) (v) (iii)
(D) (v) (i) (iii) (ii)
194. (D)
(1) वह आदमी नहीं, हैवान है अपन्हुति
(2) वे तो मानो देवता हैं उत्प्रेक्षा
(3) कहीं यह उसकी चाल तो नहीं है भ्रान्तिमान
(4) आप तो साक्षात् इंद्र हैं रूपक

195. निम्नलिखित पंक्तियों को उनकी कृतियों के साथ सुमेलित कीजिए :
सूची-1 सूची-2
(1) अब अभिव्यक्ति के सारे खतरे उठाने की होंगे (i) कामायनी
(2) हंस पड़ा गगन, वह शून्य लोक (ii) अंधेरे में
(3) स्थिर समर्पण है हमारा (iii) कुकुरमुत्ता
(4) आप अपने से उगा मैं (iv) नदी के द्वीप (v) असाध्य वीणा
कूट :
a b c d
(A) (v) (ii) (iii) (i)
(B) (iii) (iv) (i) (ii)
(C) (ii) (i) (iv) (iii)
(D) (iv) (iii) (ii) (v)
195. (C)
(1) अब अभिव्यक्ति के सारे खतरे उठाने की होंगे अंधेरे में
(2) हंस पड़ा गगन, वह शून्य लोक कामायनी
(3) स्थिर समर्पण है हमारा नदी के द्वीप
(4) आप अपने से उगा मैं कुकुरमुत्ता

Hindi Sahitya Vimarsh
UGCNET/JRF/SLET/PGT (हिन्दी भाषा एवं साहित्य) के परीक्षार्थियों के लिए सर्वोत्तम मार्गदर्शक
hindisahityavimarsh.blogspot.in
iliyashussain1966@gmail.com
Mobile : 9717324769

सम्पादक : मुहम्मद इलियास हुसैन
सहायक सम्पादक : शाहिद इलियास

शनिवार, 26 मई 2018

हरिवंशराय बच्चन की रचनाएँ

हरिवंशराय बच्चन
जन्म : 1907 ई. में इलाहाबाद (उ. प्र.) मे हुआ था।
निधन : 8 जनवरी 2003 ई. को मुम्बई में।

हरिवंश राय बच्चन की रचनाएँ

कविता-संग्रह
तेरा हार (1932)
मधुशाला (1935 ई.)
मधुबाला (1936 ई.)
मधुकलश (1937 ई.)
निशा निमन्त्रण (1938 ई.)
एकांत संगीत (1939 ई.)
आकुल अंतर (1943 ई.)
सतरंगिनी (1945 ई.)
हलाहल (1946 ई.)
बंगाल का अकाल (1946 ई.)
खादी के फूल (1948 ई.)
सूते की माला (1948 ई.)
मिलन यामिनी (1950 ई.)
प्रणय-पत्रिका (1955 ई.)
धार के इधर-उधर (1957 ई.)
आरती और अंगारे (1958 ई.)
बुद्ध और नाचघर (1958 ई.)
त्रिभंगिमा (1961 ई.)
चार खेमे चौंसठ खूंटे (1962 ई.)
दो चट्टानें (1965 ई.)
नागर गीता (1966 ई.)
बहुत दिन बीते (1967 ई.)
कटती प्रतिमाओं की आवाज़ (1968 ई.)
उभरते प्रतिमानों के रूप (1969 ई.)
जाल समेटा (1973 ई.)
विविध
बचपन के साथ क्षण भर (1934 ई.)
ख़य्याम की मधुशाला (1938 ई.)
सोपान (1953 ई.)
मैकबेथ (1957 ई.)
जनगीता (1958 ई.)
ओथेलो (1959 ई.)
उमर ख़य्याम की रुबाइयाँ (1959 ई.)
कवियों के सौम्य संत : पंत (1960 ई.)
आज के लोकप्रिय हिन्दी कवि : सुमित्रानंदन पंत (1960 ई.)
आधुनिक कवि : 7 (1961 ई.)
नेहरू : राजनैतिक जीवनचित्र (1961 ई.)
नये पुराने झरोखे (1962 ई.)
अभिनव सोपान (1964 ई.)
चौसठ रूसी कविताएँ (1964 ई.)
डब्लू बी यीट्स एंड औकल्टिज़्म (1968 ई.)
मरकट द्वीप का स्वर (1968 ई.)
नागर गीत (1966 ई.)
बचपन के लोकप्रिय गीत (1967 ई.)
हैमलेट (1969 ई.)
भाषा अपनी भाव पराये (1970 ई.)
पंत के सौ पत्र (1970 ई.)
प्रवास की डायरी (1971 ई.)
टूटी छूटी कड़ियां (1973 ई.)
मेरी कविताई की आधी सदी (1981 ई.)
सोहं हंस (1981 ई.)
आठवें दशक की प्रतिनिधि श्रेष्ठ कवितायें (1982 ई.)
मेरी श्रेष्ठ कविताएँ (1984 ई.)
आत्मकथा
क्या भूलूं क्या याद करूं (1969 ई.)
नीड़ का निर्माण फिर (1970 ई.)
बसेरे से दूर (1977 ई.)
दशद्वार से सोपान तक (1965 ई.)
रचनावली
बच्चन रचनावली के नौ खण्ड (1983 ई.)
दो चट्टानें (काव्य-संग्रह) को 1968 ई. में हिन्दी कविता का साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मनित किया गया था। इसी वर्ष उन्हें सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार तथा एफ्रो एशियाई सम्मेलन के कमल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। बिड़ला फाउन्डेशन ने उनकी के लिये उन्हें सरस्वती सम्मान दिया था।