रविवार, 19 दिसंबर 2021

प्रश्नोत्तरी-50 (भाषा एवं साहित्य, पर्यायवाची शब्द)

 प्रश्नोत्तरी-50 (भाषा एवं साहित्य, पर्यायवाची शब्द)


#किन्हीं पांच के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए :

#अग्नि_आग, पावक

#आकाश_आसमान, नभ

#असुर_दानव, राक्षस

 # आंख_नेत्र, नयन

#कमल_पंकज, जलज, राजीव

# गणेश_ गजानन, गजवदन

#तालाब_सर, सरोवर

#दिनकर_सूर्य, दिवाकर, सूरज


##किन्ही पांच शब्दों के दो-दो अर्थ लिखें :

 #आराम_चैन, विश्राम

#गुरु_उस्ताद, शिक्षक

#पानी_नीर, जल

#घन_बादल, मेघ

#तीर_वाण, धनुष

#द्विज_ब्रह्मा, पक्षी

#दाम_मूल्य, क़ीमत


#किन्ही पांच के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए :

#अग्नि_आग, अनल

#अमृत_सुधा, अमित

#आंख_नयन, चक्षु, नेत्र

#आकाश_नभ, गगन

#घर_गृह, सदन, 

आवास

#पक्षी_चिड़िया, द्विज 

#पानी_जल, अम्बु

#रात_निशा, रात्रि


#किन्हीं पांच के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए :

##मानव_मनुष्य, इंसान

#घर_गृह, सदन, निवास

#चांद_चंद्रमा चंद्र, इंदु, राकेश

#आंख_नेत्र, नयन

#पहाड़_पर्वत, तुंग, शैल

#पेड़_वृक्ष, तरु, विटप

#फूल_पुष्प, सुमन, कुसुम

#समुद्र_जलधि, नंदीश, उदधि


########

शनिवार, 18 दिसंबर 2021

प्रश्नोत्तरी-49 (हिंदी भाषा एवं साहित्य, विपरीतार्थक/विलोम शब्द)

 प्रश्नोत्तरी-49 (हिंदी भाषा एवं साहित्य, विपरीतार्थक/विलोम शब्द)

#किंहीं पांच के _विपरीतार्थक (विलोम) शब्द_लिखें : 
(i) विकास_ह्रास (ii) साहसी_कायर 
(iii) सुलभ_दुर्लभ (iv) सृजन_नाश, ध्वंस 
(v) साधारण_असाधारण (vi) संधि_विग्रह 
(vii) हर्ष_विषाद
#निम्नलिखित शब्दों के _विपरीतार्थक/विलोम_शब्द लिखें :
 (viii) विजय_पराजय 
(ix) अपमान_सम्मान (x) संतोष_असंतोष 
(xi) नवीन_प्राचीन (xii) स्वतंत्र_परतंत्र 
(xiii) पंडित_मूर्ख (xiv) सामिष_निरामिष 
(xv) ऊंचा_नीचा (xvi) पवित्र_अपवित्र 
(xvii) स्तुति_निंदा (xviii) पतन_उत्थान 
(xix) उन्नति _अवनति (xx) निंद्रा_अनिंद्रा 
(xxi) सुर_असुर (xxii) सूखा_गीला 
(xxiii) शिक्षित_अशिक्षित 
(xxiv) आकाश_पाताल (xxv) पाताल_आकाश (xxvi) अनाथ_सनाथ(xxvii) आधुनिक_प्राचीन (xxviii) अवनि_अंबर (xxix) उधार_नक़द (xxx) एक_अनेक 
(xxxi) अंत _आरंभ।

शुक्रवार, 17 दिसंबर 2021

 प्रश्नोत्तरी-48 (हिंदी भाषा एवं साहित्य)


#'अरे यायावर रहेगा याद' के रचयिता कौन हैं :

(i) अज्ञेय (ii) दिनकर 

(iii) मुक्तिबोध (iv) हरिशंकर परसाई

उत्तर : (i) अज्ञेय

#'क्या भूलूं क्या याद करूं' के लेखक कौन हैं? 

(i) राहुल सांकृत्यायन (ii) हरिवंशराय बच्चन

 (iii) दिनकर (iv) मुक्तिबोध

उत्तर : (ii) हरिवंशराय बच्चन

#'मेरी तिब्बत यात्रा' के लेखक का नाम बताइए। (i) हरिवंराय बच्चन (ii) दिनकर

(iii)  हरिशंकर परसाई (iv) राहुल सांकृत्यायन

उत्तर : (iv) राहुल सांकृत्यायन

#'भोलाराम का जीव' के रचनाकार कौन हैं? 

(i) हरिशंकर परसाई (ii) मोहन राकेश

(iii) राहुल सांकृत्यायन (iv) मुक्तिबोध

उत्तर : (i) हरिशंकर परसाई 

#'संस्कृति के चार अध्याय' के लेखक हैं : 

(i) हरिवंशराय बच्चन (ii) दिनकर 

(iii)  मुक्तिबोध (iv) हरिशंकर परसाई

उत्तर : (ii) दिनकर

#'एक लेखक की डायरी' के रचयिता हैं: 

(i) मुक्तिबोध (ii)  (iii) (iv) 

उत्तर : (i) मुक्तिबोध

#'माटी की मूरतें' के रचयिता कौन हैं? 

(i) रामवृक्ष बेनीपुरी (ii) मुक्तिबोध

(iii) दिनकर (iv) हरिशंकर परसाई

उत्तर : (i) रामवृक्ष बेनीपुरी

#'मुर्दहिया' किस विधा की रचना है?

(i) कहानी (ii) उपन्यास 

(iii) आत्मकथा (iv) यात्रा वृतांत

उत्तर : (iii) आत्मकथा

#'आवारा मसीहा' किसकी रचना है? 

(i) प्रसाद (ii) कृष्ण चंदर 

(iii) विष्णु प्रभाकर (iv) कमलेश्वर

उत्तर : (iii) विष्णु प्रभाकर

बुधवार, 15 दिसंबर 2021

 प्रश्नोत्तरी-47 (हिंदी भाषा एवं साहित्य)


#'प्रेमचंद घर में' की लेखिका है : 

(i) शिवा रानी देवी (ii) महादेवी वर्मा 

(iii) रमणिका गुप्ता (iv) मन्नू भंडारी

उत्तर : (i) शिवा रानी देवी

#'एक कहानी यह भी' की लेखिका हैं :

(1) शिवा रानी देवी (2) रमणिका गुप्ता

 (3) मन्नू भंडारी (4) महादेवी वर्मा

उत्तर : (3) मन्नू भंडारी

#'आपहुरी' की लेखिका हैं

(i) महादेवी वर्मा (ii) मन्नू भंडारी 

(iii) शिवा रानी देवी (iv) रमणिका गुप्ता

उत्तर : (iv) रमणिका गुप्ता

#'ठकुरी बाबा' की लेखिका हैं :

(i) शिवा रानी देवी (ii) महादेवी वर्मा 

(iii) रमणिका गुप्ता (iv) मन्नू भंडारी

उत्तर : (ii) महादेवी वर्मा 

#'जामुन का पेड़' के लेखक हैं :

(i) प्रेमचंद (ii) मन्नू भंडारी 

(iii) कृष्ण चंदर (iv) रामवृक्ष बेनीपुरी

उत्तर : (iii) कृष्ण चंदर




सोमवार, 13 दिसंबर 2021

 प्रश्नोत्तरी-46 (हिंदी भाषा और साहित्य)


#'प्रणभंग' किस विधा की रचना है?

(i) महाकाव्य (ii) प्रबंधकाव्य 

(iii) मुक्तक (iv) रासो काव्य

उत्तर : (ii) प्रबंधकाव्य 

#'प्रणभंग' के रचनाकार हैं :

(i) रामधारी सिंह दिनकर (ii) सूर्यकांत त्रिपाठी निराला (iii) जयशंकर प्रसाद (iv) महादेवी वर्मा

उत्तर : (i) रामधारी सिंह दिनकर (

# रामधारीसिंह 'दिनकर' की पहली काव्य-रचना  है :

(i) प्रणभंग (ii) हुंकार 

(iii) कुरुक्षेत्र (iv) कमलावती

उत्तर : (i) प्रणभंग


#'तक्षशिला' और 'मानसी' के रचनाकार हैं :

(i) उदयशंकर भट्ट (ii) ठाकुर गुरुभक्तसिंह

(iii) रामेश्वर शुक्ल 'अंचल' (iv) सुभद्राकुमारी चौहान

उत्तर : (i) उदयशंकर भट्ट

#'नूरजहां' के रचनाकार हैं : 

(i) उदयशंकर भट्ट (ii) रामेश्वर शुक्ल 'अंचल'

(iii) ठाकुर गुरुभक्तसिंह (iv) रामधारीसिंह दिनकर

उत्तर : (iii) ठाकुर गुरुभक्तसिंह (

रविवार, 12 दिसंबर 2021

 प्रश्नोत्तरी (हिंदी भाषा एवं साहित्य)-45

#त्रिधारा कविता-संग्रह में किन तीन कवियों की कविताएं संकलित हैं :

( 1) केशवप्रसाद पाठक

(2) सुभद्राकुमारी चौहान

(3) माखनलाल चतुर्वेदी

(4) पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन

सही विकल्प का चयन करें :

(i) 1,2,4

(ii) 2,3,4

(iii) 1,2,3

(iv) 3,4,5

उत्तर : (iii) केशवप्रसाद पाठक, सुभद्राकुमारी चौहान, माखनलाल चतुर्वेदी

#'मौर्य विजय' खंडकाव्य किसकी रचना है?

(i) पं. माखनलाल चतुर्वेदी (ii) सियारामशरण गुप्त (iii) बालकृष्ण शर्मा नवीन (iv) सुभद्राकुमारी चौहान

उत्तर : (ii) पं. सियारामशरण गुप्त

#दुर्वादल, विषाद, आद्रा और पाथेय किस कवि की रचनाएं हैं? 

(i) माखनलाल चतुर्वेदी (ii) सियारामशरण गुप्त (iii) बालकृष्ण शर्मा (iv) हरिवंशराय बच्चन () (

उत्तर : (ii) सियारामशरण

#मृण्मयी, आत्मोत्सर्ग, अनाथ और बापू के रचनाकार कौन हैं?

(i) माखनलाल चतुर्वेदी (ii) सियारामशरण गुप्त (iii) बालकृष्ण शर्मा (iv) हरिवंशराय बच्चन 

उत्तर : (ii) सियारामशरण गुप्त


शुक्रवार, 10 दिसंबर 2021


#महादेवी वर्मा_पर_आचार्य रामचंद्र शुक्ल_के_कथन

#महादेवी वर्मा कहती हैं कि 'मिलन का मत ले मैं विरह में चिर हूं।' इस वेदना को लेकर इन्होंने हृदय की ऐसी अनुभूतियां सामने रखी हैं जो लोकोत्तर हैं। कहां तक वे वास्तविक अनुभूतियां हैं और कहां तक अनुभूतियों की रमणीय कल्पना है, यह नहीं कहा जा सकता। (आचार्य चंद्र शुक्ल)
#छायावादी कहे जानेवाले कवियों में महादेवीजी की रहस्यवाद के भीतर रही हैं। उस अज्ञात प्रियतम के लिए के लिए वेदना ही इसके हृदय का भावकेंद्र है, जिससे अनेक प्रकार की भावनाएं छूट छूट कर झलक मारती रहती हैं। वेदना से इन्होंने अपना स्वाभाविक प्रेम व्यक्त किया है। उसी के साथ में रहना चाहती हैं। उसके आगे मिलन-सुख को भी वे कुछ नहीं गिनतीं। (आचार्य रामचंद्र शुक्ल)
#गीत लिखने में जैसी सफलता महादेवी को हुई वैसी और किसी को नहीं। न तो भाषा का ऐसा स्निग्ध और प्रांजल प्रवाह और कहीं मिलता है, न हृदय की ऐसी भावभंगी। जगह-जगह ऐसी ढली हुई और अनूठी व्यंजना से
भरी हुई पदावली मिलती है कि हृदय खिल उठता है। (आचार्य रामचंद्र शुक्ल) ंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंं