सोमवार, 31 जनवरी 2022

राष्ट्रीय सांस्कृतिक धारा के कवि (कालक्रमानुसार)


बालकृष्ण शर्मा नवीन 1887-1960 ई.

माखनलाल चतुर्वेदी 1889-1968 ई.

उदय शंकर भट्ट 1898-1961 ई.

भगवती चरण वर्मा 1903-1981 ई.

सुभद्रा कुमारी चौहान 1905-1948 ई.

सोहनलाल द्विवेदी 1906-1988 ई.

जगन्नाथ प्रसाद मिलिंद 1907-1986 ई.

केदारनाथ प्रभात मिश्र 1907-1984 ई. 

श्यामनारायण पांडेय 1907-1991 ई.

रामधारी सिंह दिनकर 1908-1974 ई.

आरसी प्रसाद सिंह 1911-1996 ई.

नरेंद्र शर्मा 1913-1989 ई.

रामेश्वर शुक्ल 'अंचल' 1915-1996 ई.

रांगेय राघव 1923-1962 ई.

रविवार, 30 जनवरी 2022

Syllabus B. A. Part-III (BNMU/Purnea University) हिंदी (सामान्य) (भाषा-साहित्य का इतिहास, काव्यांग विवेचन एवं प्रयोजनमूलक हिंदी)

 Syllabus B. A. Part-III (BNMU/Purnea University)
हिंदी (सामान्य) (भाषा-साहित्य का इतिहास, काव्यांग विवेचन एवं प्रयोजनमूलक हिंदी) 

समय : 3 घंटे  

पूर्णांक : 100 

यह पत्र पांच खंडों में विभक्त है। खंड (क)  हिंदी भाषा के इतिहास से, खंड (ख) हिंदी साहित्य के इतिहास से, खंड (ग) काव्यांग के विवेचन से और खंड (घ) प्रयोजनमूलक हिंदी से संबद्ध है। परीक्षार्थियों को इनमें से प्रत्येक से एक-एक अर्थात कुल चार आलोचनात्मक प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। खंड (ड.) और खंड (ड.) वस्तुनिष्ठ/अतिलघुउत्तरीय प्रश्नों के होंगे जिनके भी उत्तर अपेक्षित होंगे। 

अंक विभाजन : 

 (i) निर्धारित पाठ्य विषयों से आलोचनात्मक प्रश्न :  4×20=80 अंक

(प्रत्येक खंड से एक-एक)

🙏(ii) वस्तुनिष्ठ/अतिलघूत्तरीय प्रश्न : 20×1=20 अंक

निर्धारित पाठ्य विषय :

खंड (क) हिंदी भाषा का इतिहास

अध्येतव्य : हिंदी भाषा का स्वरूप विकास, मूल आकार भाषाएं तथा विभाषाओं का विकास।

खंड (ख) हिंदी साहित्य का इतिहास

अध्येतव्य : हिंदी साहित्य के आदिकाल, पूर्वमध्यकाल, उत्तरमध्य काल तथा आधुनिक काल की सामाजिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक पृष्ठभूमि,श प्रमुख युगप्रवृतियां, विशिष्ट रचनाकार और उनकी प्रतिनिधि कृतियां।

खंड (ग) काव्यांग विवेचन

अध्येतव्य : काव्य का स्वरूप, काव्य हेतु, काव्यप्रयोजन, रसांग विवेचन, रस निष्पत्ति।

 निम्नलिखित अलंकारों के लक्षण-उदाहरण, यमक, उपमा, रूपक, उत्प्रेक्षा, भ्रांतिमान, श्लेष, असंगति, विरोधाभास, अतिशयोक्ति,

 विभावना।

निम्नलिखित छंदों के लक्षण-उदाहरण दोहा, चौपाई, रोला, सोरठा, कवित्त, छप्पय, कुंडलिया, सवैया, वसंतिलका, मंदाक्रांता।

खंड (घ) प्रयोजनमूलक हिंदी

अध्येतव्य : संक्षेपण, पल्लवन, प्रारूपण, टिप्पण, कार्यालयी एवं व्यवसायिक पत्र।

ध्यातव्य : इस पत्र के लघुउत्तरीय प्रश्न उपर्युक्त निर्धारित पाठ्य विषय पर आधृत होंगे।

अनुशंसित सहायक पुस्तकें : 

1. हिंदी भाषा का उद्भव और विकास : डॉ. उदय नारायण तिवारी (भारती भंडार, इलाहाबाद) 

2. हिंदी भाषा का इतिहास : डॉ. भोलानाथ तिवारी (वाणी प्रकाशन, दिल्ली) 

3. हिंदी भाषा का विकास : डॉ. गोपाल राय (अनुपम प्रकाशन, पटना)

4. हिंदी साहित्य का इतिहास : डॉ. नगेंद्र 

5. हिंदी साहित्य का इतिहास : आचार्य रामचंद्र शुक्ल 

6. रीतिकाल की भूमिका : डॉ. नगेंद्र 

7. आधुनिक हिंदी साहित्य : डॉ. लक्ष्मीसागर वार्ष्णेय

8. काव्य दर्पण : पंडित रामहिन मिश्र 

9. रसमंजरी : सं. कन्हैयालाल पोद्दार 

10. रस-प्रक्रिया और बोध : डॉ. रूद्र प्रताप सिंह 

11. अलंकार मुक्तावली : आचार्य देवेंद्रनाथ शर्मा 

12. छंदशास्त्र : पंडित रघुनंदन शास्त्री 

13. प्रयोजनमूलक हिंदी : विनोद गोदरे (वाणी प्रकाशन, दिल्ली) 

14. हिंदी राष्ट्रभाषा, राजभाषा एवं संपर्क भाषा : डॉ. मदन कुमार (मोतीलाल बनारसीदास, पटना) 

15. काव्य कल्पद्रुम : कन्हैयालाल पोद्दार

 16. प्रयोजनमूलक हिंदी : पारिभाषिक शब्दावली तथा टिप्पण प्रारूपण : डॉ. मधु धवन

Syllabus B. A. Part-III (BNMU/Purnea University) हिंदी प्रतिष्ठा : अष्टम पत्र (साहित्य के सिद्धांत और हिंदी आलोचना)

 Syllabus B. A. Part-III (BNMU/Purnea University)
हिंदी प्रतिष्ठा : अष्टम पत्र (साहित्य के सिद्धांत और हिंदी आलोचना) 

समय : 3 घंटे  

पूर्णांक : 100 

यह पत्र पांच खंडों में विभक्त है। खंड (क) भारतीय साहित्य सिद्धांत का है जिससे परीक्षार्थियों को दो आलोचनात्मक प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। खंड (ख) पाश्चात्य साहित्य सिद्धांत एवं खंड (ग) प्रमुख हिंदी आलोचकों से संबद्ध है। इनमें से प्रत्येक का एक-एक आलोचनात्मक प्रश्न का उत्तर देना होगा। खंड (घ) और खंड (ड.) क्रमश: लघुउत्तरीय और वस्तुनिष्ठ/अतिलघुउत्तरीय प्रश्नों के होंगे जिनके भी उत्तर अपेक्षित होंगे। 

अंक विभाजन : 

 (i) निर्धारित पाठ्य विषयों से आलोचनात्मक प्रश्न : 4×15=60 अंक

(ii) लघुउत्तरीय प्रश्न : 5×4= 20 अंक

🙏(iii) वस्तुनिष्ठ/अतिलघूत्तरीय प्रश्न : 20×1=20 अंक

निर्धारित पाठ्य विषय :

खंड (क) भारतीय साहित्य सिद्धांत 

अध्येतव्य : काव्य-लक्षण, काव्य-हेतु, काव्य-प्रयोजन काव्य-प्रकार, शब्दशक्ति, प्रमुख प्रकार।

काव्य-गुण, काव्य-दोष काव्य-रीति, 

रस निष्पत्ति, साधारणीकरण।

निम्नलिखित अलंकार-युग्म का तुलनात्मक अध्ययन :

श्लेष-यमक, उपमा-रूपक, उपमा-उत्प्रेक्षा, काव्यलिंग- अर्थांतरन्यास, दृष्टांत-निदर्शना, दीपक-तुल्ययोगिता, संदेह-भ्रांतिमान, विरोधाभास, असंगति, अप्रस्तुत प्रशंसा, समास्योक्ति, संकर-संसृष्टि 

निम्नलिखित छंदों के लक्षण उदाहरण का अध्ययन : चौपाई, रोला, हरिगीतिका, दोहा, सोरठा, कुंडलिया, द्रुतविलंबित, मंदाक्रांता, सवैया, कवित्त।

खंड (ख) पाश्चात्य साहित्य सिद्धांत

अध्येतव्य : प्लेटो, वर्ड्सवर्थ, मैथ्यू अर्नाल्ड, और आई. ए. रिचर्ड्स के साहित्य सिद्धांतों का सामान्य परिचय।

खंड (ग) प्रमुख की हिंदी आलोचकों के अवदान

अध्येतव्य : आचार्य रामचंद्र शुक्ल, आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी, डॉ. नंददुलारे वाजपेयी, डॉ. रामविलास शर्मा।

ध्यातव्य : इस पत्र के लघु उत्तरीय प्रश्न उपर्युक्त निर्धारित पाठ्य विषय पर आधृत होंगे।

अनुशंसित सहायक पुस्तकें : 

1. भारतीय काव्यशास्त्र (भाग 1 और भाग 2) : डॉ. बलदेव उपाध्याय

2. काव्य दर्पण : पंडित राम दहिन मिश्र

3. भारतीय काव्य चिंतन में शब्द : डॉ. अमरनाथ सिन्हा

4. रसमंजरी : सं. कन्हैयालाल पोद्दार

5. रस-प्रक्रिया और बोध : डॉ. रूद्र प्रताप सिंह 

6. अलंकार, रीति और वक्रोक्ति : डॉ. सत्यदेव चौधरी 

7. अलंकार मुक्तावली : देवेंद्रनाथ शर्मा 

8.अलंकार मीमांसा : मुरली मनोहर प्रसाद सिंह 

9. हिंदी छंद प्रकाश : रघुनंदन शास्त्री 

10. पाश्चात्य काव्यशास्त्र : देवेंद्रनाथ शर्मा

शनिवार, 29 जनवरी 2022

Syllabus B. A. Part-III (BNMU/Purnea University) हिंदी प्रतिष्ठा : सप्तम पत्र (हिंदी भाषा और साहित्य का इतिहास)

 Syllabus B. A. Part-III (BNMU/Purnea University)
हिंदी प्रतिष्ठा : सप्तम पत्र (हिंदी भाषा और साहित्य का इतिहास) 

समय : 3 घंटे  

पूर्णांक : 100 

यह पत्र चार खंडों में विभक्त है। खंड (क) हिंदी भाषा के इतिहास से तथा खंड (ख) हिंदी साहित्य के इतिहास से संबंध है। परीक्षार्थी को इन दोनों खंडों से दो-दो आलोचनात्मक प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। खंड (ग) एवं खंड (घ) क्रमशः लघु उत्तरीय और वस्तुनिष्ठ/ अतिलघुउत्तरीय प्रश्नों के होंगे जिनके भी उत्तर अपेक्षित होंगे।

अंक विभाजन : 

 (i) निर्धारित पाठ्य विषयों से आलोचनात्मक प्रश्न : 4×15=60 अंक

(प्रत्येक खंड से दो-दो प्रश्न)

(ii) लघु उत्तरीय प्रश्न प्रश्न 5×4= 20 अंक

(iii) वस्तुनिष्ठ/अतिलघूत्तरीय प्रश्न : 20×1=20 अंक

निर्धारित पाठ्य विषय :

खंड (क) हिंदी भाषा का इतिहास :

अध्येतव्य :

हिंदी भाषा का स्वरूप विकास, हिंदी की उत्पत्ति, हिंदी की मूल आकार भाषाएं, पुरानी हिंदी, अवहट्ठ, डिंगल तथा विभिन्न विभाषाओं का विकास।

हिंदी का शब्द भंडार : तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशज।

हिंदी भाषा का मानकीकरण और आधुनिकीकरण

हिंदी भाषा की निजी प्रकृति

खंड (ख) हिंदी साहित्य का इतिहास

अध्येतव्य : हिंदी साहित्येतिहास-लेखन की परंपरा

हिंदी साहित्येतिहास में काल विभाजन और नामकरण

आदिकाल, पूर्वमध्यकाल, उत्तर मध्यकाल और आधुनिक काल की सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक पृष्ठभूमि, प्रमुख युग प्रवृतियां, विशिष्ट रचनाकार और उनकी प्रतिनिधि रचनाएं

निम्नलिखित गद्य विधाओं का उद्भव और विकास : कहानी, उपन्यास, नाटक, निबंध, आलोचना

ध्यातव्य : इस पत्र के लघु उत्तरीय प्रश्न उपर्युक्त निर्धारित पाठ्य विषय पर आधृत होंगे।

द्रुत पाठ हेतु निम्नलिखत रचनाकारों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अध्ययन अपेक्षित है। लघूत्तरी प्रश्न इनमें से किन्हीं दो पर आधृत होंगे।

अनुशंसित सहायक पुस्तकें : 

1. हिंदी भाषा का उद्भव और विकास : डॉ. उदय नारायण तिवारी (भारती भंडार, इलाहाबाद) 

 2. हिंदी भाषा का इतिहास : डॉ. भोलानाथ तिवारी (वाणी प्रकाशन, दिल्ली)

3. हिंदी भाषा का विकास : डॉ. गोपाल राय (अनुपम प्रकाशन, पटना) 

4. हिंदी साहित्य का इतिहास : आचार्य रामचंद्र शुक्ल 

5. हिंदी साहित्य का इतिहास : सं. डॉ. नगेंद्र

6. हिंदी साहित्य उद्भव और विकास : आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी

7. रीति काव्य की भूमिका : डॉ. नगेंद्र 

8. आधुनिक हिंद साहित्य : डॉ. लक्ष्मीसागर वार्ष्णेय 

9. रीति साहित्य को बिहार की देन : डॉ. अमरनाथ सिन्हा 

10. आधुनिक हिंदी साहित्य का विकास : डॉ. श्री कृष्ण लाल 

11. रसमंजरी : सं. कन्हैयालाल पोद्दार

Syllabus B. A. Part-III (BNMU/Purnea University) हिंदी प्रतिष्ठा : षष्ठ पत्र (निबंध तथा अन्य गद्य विधाएं)

 Syllabus B. A. Part-III (BNMU/Purnea University)

हिंदी प्रतिष्ठा : षष्ठ पत्र (निबंध तथा अन्य गद्य विधाएं) 

समय : 3 घंटे  

पूर्णांक : 100 

अंक विभाजन : 

 (i) पाठ्य पुस्तक से आलोचनात्मक प्रश्न :  2×15=30 अंक

(ii) पाठ्य पुस्तकों से व्याख्यात्मक प्रश्न 3×10= 30 अंक

(iii) पाठ्य पुस्तक से लघूत्तरी प्रश्न : 5×4=20 अंक

(iv) वस्तुनिष्ठ/अतिलघूत्तरी प्रश्न : 20×1=20 अंक

निर्धारित पाठ्य पुस्तकें एवं पाठ्यांश : 

1. गद्य गौरव : सं. डॉ. नंदजी दुबे

पाठ्यांश-निबंध : 

साहित्य की महत्ता : आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी

कविता क्या है : आचार्य रामचंद्र शुक्ल 

अशोक के फूल : आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी

छायावाद : आचार्य नंददुलारे वाजपेयी 

पृथ्वी पर कल्पवृक्ष : बाबू गुलाब राय 

बंजारा मन : डॉ. विद्यानिवास मिश्र 

मीराबाई नाम : डॉ. पीतांबरदत्त बार्थ्वाल रेखाचित्र/संस्मरण 

जंजीरें और दीवारें : रामवृक्ष बेनीपुरी 

चिंतन चालू है : शरद जोशी रिपोर्ताज 

ऋणजल : फणीश्वरनाथ 'रेणु'

द्रुत पाठ हेतु निम्नलिखत रचनाकारों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अध्ययन अपेक्षित है। लघूत्तरी प्रश्न इनमें से किन्हीं दो पर आधृत होंगे।

अध्येतव्य : पांडे बेचन शर्मा 'उग्र’, माखनलाल चतुर्वेदी, कुबेर नाथ राय।

अनुशंसित सहायक पुस्तकें : 

1. निबंध : स्वरूप और विकास : डॉ. चंद्रप्रकाश मिश्र

2. आचार्य रामचंद्र शुक्ल : निबंध संरचना काव्य चिंतन : योगेंद्र प्रसाद सिंह 

3. हिंदी निबंध : एक यात्रा : डॉ. सिद्धनाथ श्रीवास्तव

Syllabus B. A. Part-III (BNMU/Purnea University) हिंदी प्रतिष्ठा : पंचम पत्र (नाट्य साहित्य)

 Syllabus B. A. Part-III (BNMU/Purnea University)
हिंदी प्रतिष्ठा : पंचम पत्र (नाट्य साहित्य) 

समय : 3 घंटे  

पूर्णांक : 100 

अंक विभाजन : 

 (i) पाठ्य पुस्तक से आलोचनात्मक प्रश्न : 2×15=30 अंक

(ii) पाठ्य पुस्तकों से व्याख्यात्मक प्रश्न 3×10= 30 अंक

(iii) पाठ्य पुस्तक से लघूत्तरी प्रश्न : 5×4=20 अंक

(iv) वस्तुनिष्ठ/अतिलघूत्तरी प्रश्न : 20×1=20 अंक

निर्धारित पाठ्य पुस्तकें एवं पाठ्यांश : 

1. (क) अजातशत्रु : जयशंकर प्रसाद

2. लहरों का राजहंस

3. एकांकी कुंज : सं. डॉ. उमेशचंद्र मिश्र 'शिव'

पाठ्यांश : 

तांबे के कीड़े श्री भुवनेश्वर प्रसाद दो कलाकार श्री भगवती चरण वर्मा राजरानी सीता डॉ रामकुमार वर्मा 1 दिन पंडित लक्ष्मी नारायण मिश्र मां विष्णु प्रभाकर सूखी डाली उपेंद्रनाथ अश्क

द्रुत पाठ हेतु निम्नलिखत रचनाकारों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अध्ययन अपेक्षित है। लघूत्तरी प्रश्न इनमें से किन्हीं दो पर आधृत होंगे।

अध्येतव्य : हरि कृष्ण प्रेमी, शंकर शेष, विपिन कुमार अग्रवाल।

अनुशंसित सहायक पुस्तकें : 

1. हिंदी नाटक : उद्भव और विकास : दशरथ ओझा

2. आधुनिक हिंदी नाटक : डॉ. नगेंद्र 

3. प्रसाद के नाटकों का शास्त्रीय अध्ययन : डॉ. जगन्नाथ प्रसाद शर्मा 

4. प्रसाद के ऐतिहासिक नाटक : धनंजय 

5. नाटक और रंगमंच : डॉ. सीताराम झा 'श्याम' 

6. हिंदी एकांकी : उद्भव और विकास : डॉ. रामचरण महेंद्र 

7. हिंदी एकांकी की शिल्पविधि का विकास डॉ. सिद्धनाथ कुमार

Syllabus B. A. Part-I (BNMU/Purnea University) हिंदी प्रतिष्ठा : द्वितीय पत्र (आधुनिक काव्य)

 Syllabus B. A. Part-I (BNMU/Purnea University)

‌हिंदी प्रतिष्ठा, द्वितीय पत्र (आधुनिक काव्य) 

समय : 3 घंटे           पूर्णांक : 100 

अंक विभाजन : 

 (i) पाठ्य पुस्तक से आलोचनात्मक प्रश्न :  2×15=30 अंक

(ii) पाठ्य पुस्तकों से व्याख्यात्मक प्रश्न 3×10= 30 अंक

(iii) पाठ्य पुस्तक से लघूत्तरी प्रश्न : 5×4=20 अंक

(iv) वस्तुनिष्ठ/अतिलघूत्तरी प्रश्न : 20×1=20 अंक

निर्धारित पाठ्य पुस्तकें एवं पाठ्यांश : 

1. (क) यशोधरा : मैथिलीशरण गुप्त

पाठ्यांश : निम्नांकित काव्यांश 

1. घूम रहा है कैसा चक्र, देखी मैंने आज जरा, मरने को जग जीता है, ओ क्षणभंगुर भव राम-राम, सिद्धि हेतु स्वामी गए, अब कठोर ही वज्रादपि, आली चक्र कहां चलता है, रूदन का हंसना ही तो गान, निज बंधन को समान सयत्न बनाऊं, पधारो भव भव के भगवान।

2. प्रसाद निराला पंत महादेवी की श्रेष्ठ रचनाएं : सं. वाचस्पति पाठक (लोकभारती प्रकाशन, इलाहाबाद)

पाठ्यांश :

(क) जयशंकर प्रसाद : हिमाद्रि तुंग श्रृंग से, मेरे नाविक, अरी वरूणा की शांत कछार, पेशोला की प्रतिध्वनि, तुमुल कोलाहल कलह में।

(ख) सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' :

वसंत आया, जागो फिर एक बार, बादल राग-1 ग्रहण है यह अंधकार, स्नेह निर्झर बह गया है।

(ग) सुमित्रानंदन पंत :

नौका विहार, द्रुत झरो, चांदनी, भारत माता, धेनुएं

(घ) महादेवी वर्मा जीवन विरह का जलजात, मधुर-मधुर मेरे दीपक जल, तुम मुझमें प्रिय, मैं नीर भरी दुख की बदली, जाने किस जीवन की सुधि ले।

द्रुत पाठ हेतु निम्नलिखित कवियों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अध्ययन अपेक्षित है। लघूत्तरीयश प्रश्न इनमें से किन्हीं दो पर आधृत होंगे।

अध्येतव्य : सत्यनारायण कविरत्न, सोहनलाल द्विवेदी, भगवतीचरण वर्मा।

अनुशंसित सहायक पुस्तकें : 

1. पंत, प्रसाद और मैथिलीशरण गुप्त : दिनकर

2. प्रसाद का काव्य : डॉ. प्रेम शंकर (भारती भंडार, इलाहाबाद)

3. प्रसाद की कविता : डॉ. भोलानाथ तिवारी

4. निराला की काव्य साधना (खंड-2) : डॉ. रामविलास शर्मा (राजकमल प्रकाशन दिल्ली)

5. कवि निराला : आचार्य नंददुलारे वाजपेयी (मैकमिलन दिल्ली)

6. सुमित्रानंदन पंत : डॉ. नगेंद्र (साहित्य रत्न भंडार, आगरा)

7. महादेवी का काव्य-सौष्ठव : डॉ. कुमार विमल

8. महादेवी वर्मा : इंद्रनाथ मदान (राधाकृष्ण प्रकाशन, दिल्ली)

सहायक पुस्तक : रेखा गेस पेपर हिंदी प्रतिष्ठा (द्वितीय पत्र/paper-2)