शनिवार, 29 जनवरी 2022

Syllabus B. A. Part-I (BNMU/Purnea University) हिंदी प्रतिष्ठा : द्वितीय पत्र (आधुनिक काव्य)

 Syllabus B. A. Part-I (BNMU/Purnea University)

‌हिंदी प्रतिष्ठा, द्वितीय पत्र (आधुनिक काव्य) 

समय : 3 घंटे           पूर्णांक : 100 

अंक विभाजन : 

 (i) पाठ्य पुस्तक से आलोचनात्मक प्रश्न :  2×15=30 अंक

(ii) पाठ्य पुस्तकों से व्याख्यात्मक प्रश्न 3×10= 30 अंक

(iii) पाठ्य पुस्तक से लघूत्तरी प्रश्न : 5×4=20 अंक

(iv) वस्तुनिष्ठ/अतिलघूत्तरी प्रश्न : 20×1=20 अंक

निर्धारित पाठ्य पुस्तकें एवं पाठ्यांश : 

1. (क) यशोधरा : मैथिलीशरण गुप्त

पाठ्यांश : निम्नांकित काव्यांश 

1. घूम रहा है कैसा चक्र, देखी मैंने आज जरा, मरने को जग जीता है, ओ क्षणभंगुर भव राम-राम, सिद्धि हेतु स्वामी गए, अब कठोर ही वज्रादपि, आली चक्र कहां चलता है, रूदन का हंसना ही तो गान, निज बंधन को समान सयत्न बनाऊं, पधारो भव भव के भगवान।

2. प्रसाद निराला पंत महादेवी की श्रेष्ठ रचनाएं : सं. वाचस्पति पाठक (लोकभारती प्रकाशन, इलाहाबाद)

पाठ्यांश :

(क) जयशंकर प्रसाद : हिमाद्रि तुंग श्रृंग से, मेरे नाविक, अरी वरूणा की शांत कछार, पेशोला की प्रतिध्वनि, तुमुल कोलाहल कलह में।

(ख) सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' :

वसंत आया, जागो फिर एक बार, बादल राग-1 ग्रहण है यह अंधकार, स्नेह निर्झर बह गया है।

(ग) सुमित्रानंदन पंत :

नौका विहार, द्रुत झरो, चांदनी, भारत माता, धेनुएं

(घ) महादेवी वर्मा जीवन विरह का जलजात, मधुर-मधुर मेरे दीपक जल, तुम मुझमें प्रिय, मैं नीर भरी दुख की बदली, जाने किस जीवन की सुधि ले।

द्रुत पाठ हेतु निम्नलिखित कवियों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अध्ययन अपेक्षित है। लघूत्तरीयश प्रश्न इनमें से किन्हीं दो पर आधृत होंगे।

अध्येतव्य : सत्यनारायण कविरत्न, सोहनलाल द्विवेदी, भगवतीचरण वर्मा।

अनुशंसित सहायक पुस्तकें : 

1. पंत, प्रसाद और मैथिलीशरण गुप्त : दिनकर

2. प्रसाद का काव्य : डॉ. प्रेम शंकर (भारती भंडार, इलाहाबाद)

3. प्रसाद की कविता : डॉ. भोलानाथ तिवारी

4. निराला की काव्य साधना (खंड-2) : डॉ. रामविलास शर्मा (राजकमल प्रकाशन दिल्ली)

5. कवि निराला : आचार्य नंददुलारे वाजपेयी (मैकमिलन दिल्ली)

6. सुमित्रानंदन पंत : डॉ. नगेंद्र (साहित्य रत्न भंडार, आगरा)

7. महादेवी का काव्य-सौष्ठव : डॉ. कुमार विमल

8. महादेवी वर्मा : इंद्रनाथ मदान (राधाकृष्ण प्रकाशन, दिल्ली)

सहायक पुस्तक : रेखा गेस पेपर हिंदी प्रतिष्ठा (द्वितीय पत्र/paper-2)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें