शनिवार, 15 जनवरी 2022

प्रश्नोत्तरी-58 (हिंदी भाषा एवं साहित्य, बिहारीलाल)

 Mobile : 9717324769 Hindi Sahitya Vimarsh

<iliyashussain1966@gmail.com>

प्रश्नोत्तरी-58 (हिंदी भाषा एवं साहित्य, बिहारीलाल)

#बिहारी लाल का जन्म कब हुआ था?

उत्तर : महाकवि बिहारी लाल का जन्म 1603 के लगभग ग्वालियर में हुआ।

#बिहारी लाल का जन्म कहां हुआ था?

उत्तर : महाकवि बिहारी लाल का जन्म ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में हुआ था।

#बिहारी लाल का निधन कहां हुआ था?

उत्तर : महाकवि बिहारी लाल का निधन 1664 ई. में जयपुर में हुआ।

#बिहारी लाल के पिता का नाम क्या था?

उत्तर : बिहारी लाल के पिता का नाम केशवराय था।

#बिहारी लाल के गुरु का नाम क्या था?

उत्तर : बिहारी लाल के गुरु नरहरिदास थे।

#बिहारी लाल का बचपन कहां बीता?

उत्तर : बिहारी लाल का बचपन बुंदेलखंड (ओरछा) में बीता।

#सतसई किसकी रचना है?

उत्तर : सतसई बिहारी लाल की रचना है।

#बिहारी लाल रीतिसिद्ध कवि हैं या रीतिमुक्त?

उत्तर : बिहारी लाल रीतिकाल के रीतिसिद्ध कवि हैं।

#बिहारी-सतसई में कितने दोहे हैं?

उत्तर : बिहारी-सतसई में 713 दोहे हैं।

#बिहारी के दोहे उनकी किस कृति में संकलित है?

उत्तर : बिहारी के दोहे उनकी सतसई में संकलित है। उनकी एकमात्र रचना बिहारी-सतसई (शप्तशती) है। यह मुक्तक काव्य है। इसमें कुल 713 दोहे संकलित हैं।

#बिहारी किस राज्य के राजा के आश्रित कवि थे?

उत्तर : बिहारी लाल जयपुर-नरेश सवाई राजा जयसिंह के आश्रित थे।

#बिहारी लाल किस राजा के दरबारी कवि थे?

उत्तर : बिहारी लाल जयपुर-नरेश सवाई राजा जयसिंह के दरबारी कवि थे।

#बिहारी किस राजा के आश्रित थे?

उत्तर : बिहारी लाल जयपुर-नरेश सवाई राजा जयसिंह के आश्रित थे।

#बिहारी की सतसई किस भाषा में रचित है?

उत्तर : बिहारी की सतसई ब्रजभाषा में रचित है।

#बिहारी लाल के उपास्य देव कौन थे?

उत्तर : बिहारी लाल के उपास्य देव राधा-कृष्ण थे। बिहारी वस्तुत: कृष्णोपासक थे।

#निम्नलिखित दोहे में किस कवि के बारे में सूचना दी गई है?

उत्तर : निम्नलिखित दोहे में महाकवि बिहारी लाल के बारे में सूचना दी गई है--

जन्म ग्वालियर जानिये खंड बुंदेले बाल।

तरुनाई आई सुघर मथुरा बसि ससुराल॥

#महाकवि बिहारी लाल के दोहों के मुख्य वर्ण्य विषय क्या हैं?

उत्तर : बिहारी के दोहों का मुख्य विषय श्रृंगार है। उन्होंने श्रृंगार के संयोग और वियोग दोनों ही पक्षों का वर्णन किया है। संयोग पक्ष में बिहारी ने हावभाव और अनुभवों का बड़ा ही सूक्ष्म चित्रण किया हैं। उसमें बड़ी मार्मिकता है।

#बिहारी की तुलना किससे की गई है?

उत्तर : कविवर बिहारी की तुलना कविवर देव से की गई। एक ओर देव को, तो दूसरी ओर बिहारी को बढ़कर सिद्ध करने का प्रयत्न किया गया। दो पुस्तकें, 'देव और बिहारी' पं. कृष्णबिहारी मिश्र लिखित तथा 'बिहारी और देव' लाला भगवानदीन लिखित उल्लेखनीय हैं।

#नहिं पराग नहिं मधुर मधु, नहिं विकास यहि काल।

अली कली ही सौं बंध्यो, आगे कौन हवाल॥

बिहारी ने उपर्युक्त दोहा किस राजा को लिखकर भेजा था?

उत्तर : बिहारी लाल ने दोहा भोग-विलास में लिप्त जयपुर के राजा सवाई जयसिंह को लिखकर भिजवाया था।

#''यदि सूर सूर हैं, तुलसी शशी और उडगन केशवदास हैं तो बिहारी उस पीयूष वर्षी मेघ के समान हैं जिसके उदय होते ही सबका प्रकाश आछन्न हो जाता है।'' यह कथन किसका है?

उत्तर : यह कथन राधाकृष्णदास जी का है।

#बिहारी को 'पीयूष वर्षी मेघ' की संज्ञा किसने दी है?

उत्तर : बिहारी को 'पीयूष वर्षी मेघ' की संज्ञा राधाकृष्णदास ने दी है।

#"मेरी जानकारी में बिहारी जैसी रचनाएं यूरोप की किसी भी भाषा में नहीं मिलती।" यह कथन किसका है?

(क) गिलक्राइस्ट (‌ख) मैक्समूलर (ग) डॉ. ग्रियर्सन (घ) आचार्य रामचंद्र शुक्ल

उत्तर : (ग) डॉ. ग्रियर्सन 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें