शनिवार, 22 जनवरी 2022

 Syllabus B. A. Part-II (BNMU/Purnea University)
हिंदी (उत्तीर्ण एवं आनुषंगिक; उपन्यास, कहानी, नाटक एवं निबंध) 

समय : 3 घंटे  

पूर्णांक : 100 

यह पत्र चार खंडों में विभक्त है। खंड (क) पाठ्य पुस्तकों का है जिसमें चार उपखंड उपन्यास, कहानी, नाटक और निबंध हैं। परीक्षार्थियों को इनमें से किन्हीं तीन आलोचनात्मक और तीन व्याख्यात्मक प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। शेष दो खंड लघूत्तरीय एवं वस्तुनिष्ठ/ अतिलघूत्तरी के हैं जिनके प्रश्नोत्तर भी अनिवार्य होंगे।

अंक विभाजन : 

 •खंड (क) पाठ्य पुस्तक से आलोचनात्मक प्रश्न :  3×15=45 अंक

•पाठ्य पुस्तकों से व्याख्यात्मक प्रश्न 3×10= 30 अंक

•खंड (ख) लघूत्तरी प्रश्न : 5×3=15 अंक

•खंड (ग) वस्तुनिष्ठ/लघूत्तरी प्रश्न : 10×1=10 अंक

निर्धारित पुस्तकें एवं पाठ्यांश

खंड (क)

1. उपन्यास : झांसी की रानी (संक्षिप्त संस्करण) वृंदावन लाल वर्मा

2. कहानी : प्रासंगिक कहानियां (सं. मारकंडेय) पाठ्यांश :

•कफ़न (प्रेमचंद) •जानवी (जैनेंद्र कुमार) •धर्मयुद्ध (यशपाल) •मलबे का मालिक (मोहन राकेश) •दोपहर का भोजन (अमरकांत)

3. नाटक : अंधेर नगरी (भारतेंदु हरिश्चंद्र)

4. निबंध निकट (सं. डॉ. राम विनोद सिंह)

पाठ्यांश : 

•चढ़ती उमर (बालकृष्ण भट्ट) •हंस का नीर-क्षीर- विवेक (आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी), •उत्साह (आचार्य रामचंद्र शुक्ल), •भारतीय संस्कृति की देन (डॉ. हज़ारी प्रसाद द्विवेदी), •भोर का आवाहन (डॉ. विद्यानिवास मिश्र), •निठल्ले की डायरी (हरिशंकर परसाई)

द्रुत पाठ हेतु निम्नलिखित गद्यकारों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का अध्ययन अपेक्षित है। लघूत्तरी प्रश्न इनमें से किन्ही पांच पर आधृत होंगे। 

अध्येतव्य : #सुदर्शन, #विश्वंभरनाथ शर्मा 'कौशिक', #रामवृक्ष बेनीपुरी, #शिवानी, #सरदार पूर्ण सिंह, #शरद जोशी, #हबीब तनवीर। अनुशंसित सहायक पुस्तकें : 

1. हिंदी उपन्यास : एक अंतर्यात्रा (डॉ. राम दरश मिश्र) 

2. हिंदी उपन्यास : पहचान और परख (डॉ. इंद्रनाथ मदान) 

3. हिंदी उपन्यास (डॉ. सुषमा धवन) 

4. कहानी : नई कहानी (डॉ. नामवर सिंह) 

5. हिंदी कहानी :  अंतरंग पहचान (डॉ. रामदरश मिश्र) 

6. हिंदी कहानी : पहचान और परख (इंद्रनाथ मदान)

7. हिंदी नाटक : उद्भव और विकास (डॉ. दशरथ ओझा) 8. हिंदी नाटक (डॉ. बच्चन सिंह) 

9. भारतेंदु कालीन नाटक साहित्य (डॉ. गोपीनाथ तिवारी) 

सहायक पुस्तक : 

रेखा पासपोर्ट हिंदी (पास सब्सिडियरी)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें