शनिवार, 29 जून 2019

NTA/UGCNET/JRF, J-2006 HINDI-2 (Ques. & Ans.): Hindi Sahitya Vimarsh


NTA/UGCNET/JRF, J-2006 HINDI-2 (Ques. & Ans.): Hindi SahityaVimarsh


hindisahityavimarsh.blogspot.in
iliyashussain1966@gmail.com
Mobile : 9717324769
अवैतनिक सम्पादक : मुहम्मद इलियास हुसैन
सहायक सम्पादक : शाहिद इलियास


1. 'खड़ी बोली' का प्रयोग सबसे पहले किस पुस्तक में हुआ?
(A) भक्तिसागर (B) सुखसागर (C) काव्यसागर (D) प्रेमसागर

2. भारतीय भाषाओं को संविधान की किस अनुसूची में शामिल किया गया है ?
 (A) अष्टम (B) सप्तम (C) नवम (D) दशम

3.  'पुष्टिमार्ग' का आधार ग्रंथ कौन-सा है?
 (A) भगवतगीता (B) महाभारत (C) श्रीमद्भागवत (D) रामायण

4. हिन्दी साहित्य के आदिकाल का 'अभिनव जयदेव' किसे कहा जाता है ?
(A) चन्दबरदाई (B) विद्यापति (C) पुष्पदन्त (D) जगनिक

5. 'चक्र' का 'चक्का' हो जाना किस ध्वनि प्रवृति का उदाहरण है ?
 (A) विषमीकरण (B) समीकरण (C) विपर्यय (D) आगम

6. 'ग्रिम नियम' किस भाषा की धवनियों से सम्बन्धित है?
(A) जर्मन (B) फ्रेंच  (C) :सी (D) हिन्दी

7. 'कृष्णगीतावली' किसकी रचना है?
(A) मीराबाई (B) रसखान (C) सूरदास (D) तुलसीदास

 8. 'आवत जात पनहियाँ टूटी बिसरि गयो हरि नाम।' यह पंक्ति किस कवि की है?
(A) चतुर्भुजदास     (B) सूरदास  (C) कुंभनदास (D) नन्ददास

9. ''कुन्दन को रंग फीको लगै, झलकै अति अंगनि चारु गौराई।''  यह पंक्ति किस कवि की है?
(A) भूषण (B) बिहारी (C) देव (D) मतिराम

10. ''तंत्रीनाद कवित्त रस सरस राग रति रंग
अनबूड़े बूड़े तिरे जे बूड़े सब अंग'' इस दोहे में कौन-सा अलंकार है?
(A) उपमा (B) विरोधाभास (C) दृष्टान्त (D) :पक

11. 'हिम किरीटिनी' किसकी रचना है ?
(A) माखनलाल चतुर्वेदी (B) हरऔध (C) बालकृष्ण शर्मा नवीन (D) सोहनलाल द्विवेदी

12. 'कछुआ धर्म' किस विधा की रचना है?
(A) संस्मरण (B) रेखाचित्र (C) निबन्ध (D) कहानी

 13. 'ऐ लड़की' किसकी रचना है?
(A) मैत्रेयी पुष्पा (B) मन्नू भंडारी (C) ममता कालिया (D) कृष्णा सोबती

14. 'चाकलेट' उपन्यास किसकी रचना है?
(A) चतुरसेन शास्त्री (B) पांचेय बेचन शर्मा उग्र (C) ऋषभचरण जैन (D) इलाचन्द्र जोशी

15. 'शकुन्तला की अंगुठी' के नाटककार हैं ?
(A) सुरेन्द्र वर्मा (B) रमेश बक्षी (C) प्रभाकर श्रोत्रिय (D) शंकर शेष

16. 'आह, वेदना मिली विदाई।' किस नाटक के गीत की पंक्ति है-
         (A) अजातशत्रु (B) चन्द्रगुप्त (C) स्कन्दगुप्त (D) ध्रुवस्वामिनी

17. 'सारिका' पत्रिका के सम्पादन इनमें से किसने नहीं किया?
(A) चन्द्रगुप्त विद्यालंकार (B) मोहन राकेश (C) राजेन्द्र यादव (D) कमलेश्वर

18. महात्मा गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय का मुख्यालय है :
(A) लखनऊ (B) पुणे (C) दिल्ली (D) वर्धा

19. ''काव्यानुभूति की जटिलता चित्तवृत्तियों पर निर्भर नहीं करती, बल्कि संवादी-विसंवादी वृत्तियों के द्वन्द्व पर आधारित है।'' यह कथन किसका है?
(A) रामचन्द्र शुक्ल (B) नामवर सिंह (C)  नन्ददुलारे वाजपेयी (D) हजारी प्रसाद द्विवेदी

20. लांजाइनस के अनुसार 'उदात्त' का प्रमुख स्रोत क्या है?
(A) विचार (B) प्रकृति (C) भावप्रवणता (D) अलंकार योजना

निर्देश : प्रश्न संख्या 21 से 25 तक दी गई स्थापनाओं (Assertion) तर्कों (Reason) को ध्यानपूर्वक पढ़ें और बहुविकल्पी उत्तरों में से सही उत्तर का चयन करें।
21. स्थापना (Assertion) (A) : साहित्य साधना निखिल विश्व के एकत्व अनुभव करने की साधना है।
तर्क (Reason) (R) : साहित्य विश्वबन्धुत्व की भावना को पुष्ट करता है।
(A) (A) और (R) दोनों ग़लत
(B) (A) सही और (R) ग़लत
(C) (A) और (R) दोनों सही
(D) (A) ग़लत और (R) सही

22. स्थापना (Assertion) (A) : सन्त न छांड़ै सन्तई, कोटिक मिलै असन्त।
चन्दन विष व्यापत नहीं, लपटे रहत भुजंग।
तर्क (Reason) (R) : दुष्टों की संगति में सन्तों का स्वभाव बदल जाता है।
(A) (A) सही और (R) ग़लत
(B) (A) ग़लत और (R) सही
(C) (A) और (R) दोनों ग़लत
(D) (A) और (R) दोनों सही

23. स्थापना (Assertion) (A) :   अंग्रेज़ी पढ़ि के जदपि सद् गुण होत प्रवीण
पै निज भाषा ज्ञान बिन रहत हीन को हीन।
तर्क (Reason) (R) : अंग्रेजी भाषा पढ़कर सभी लोग सम्मानित होते हैं।
(A) (A)  और (R) दोनों सही
(B) (A) और (R) दोनों ग़लत
(C) (A) ग़लत और (R) सही
(D) (A) सही और (R) ग़लत

24. स्थापना (Assertion) (A) : भाषा संस्कृति की संवाहक होती हैं।
तर्क (Reason) (R) : भाषा के बिना संस्कृति की कल्पना संभव नहीं है।
(A) (A) सही और (R) ग़लत
(B) (A) ग़लत और (R) सही
(C) (A) और (R) दोनों ग़लत
(D) (A) और (R) दोनों ग़लत

25. स्थापना (Assertion) (A) : दलित की पीड़ा को दलित लेखक ही अभिव्यक्त कर सकता हैं।
तर्क (Reason) (R) : सहानुभूति, स्वानुभूति के स्तर तक नहीं पहुंच सकती।
(A) (A) सही (R) ग़लत
(B) (A) सही और (R) ग़लत
(C) (A) और (R) दोनों सही
(D) (A) और (R) दोनों ग़लत

26. कालक्रम की दृष्टि से सही अनुक्रम क्या है?
(A) मतवाला, कल्पना, सारिका, पहल
(B) कल्पना, मतवाला, सारिका, पहल
(C) सारिका, मतवाला, पहल, कल्पना
(D) पहल, कल्पना, सारिका, मतवाला

27. प्रकाशन-काल की दृष्टि से सही अनुक्रम कौन-सा है?
(A) त्यागपत्र, सुखदा, परख, सुनीता
(B) परख, सुनीता, त्यागपत्र, सुखदा
(C) सुनीता, परख, त्यागपत्र, सुखदा
(D) सुखदा, सुनीता, त्यागपत्र, परख

28. हिन्दी साहित्य के इतिहास लेखकों का कालक्रमानुसार सही क्रम क्या है?
(A) हज़ारीप्रसाद द्विवेदी, मिश्रबन्धु, रामचन्द्र शुक्ल, रामकुमार वर्मा
(B) रामकुमार वर्मा, रामचन्द्र शुक्ल, मिश्रबन्धु, हज़ारीप्रसाद द्विवेदी
(C) रामचन्द्र शुक्ल, मिश्रबन्धु, हज़ारीप्रसाद द्विवेदी, रामकुमार वर्मा
(D) मिश्रबन्धु, रामचन्द्र शुक्ल, रामकुमार वर्मा, हज़ारीप्रसाद द्विवेदी

29. कालक्रम की दृष्टि से निम्नलिखित नाटकों का सही अनुक्रम क्या है?
(A) संयोगिता स्वयंवर, चन्द्रगुप्त, सिन्दुर की होली, कोणार्क
(B) चन्द्रगुप्त, संयोगिता स्वयंवर, कोणार्क, सिन्दुर की होली
(C) सिन्दुर की होली, संयोगिता स्वयंवर, चन्द्रगुप्त, कोणार्क
(D) कोणार्क, चन्द्रगुप्त, संयोगिता स्वयंवर, सिन्दुर की होली

30. कालक्रम की दृष्टि से निम्नलिखित कहानियों का सही अनुक्रम क्या है?
(A) यही सच है, रोज़, उसने कहा था, कफन
(B) रोज़, कफन, यही सच है, उसने कहा था
(C) उसने कहा था, कफ़न, रोज़, यही सच है
(D) कफ़न, उसने कहा था, यही सच है, रोज़

31. कालक्रम की दृष्टि से आत्मकथा के निम्नलिखित खंडों का सही अनुक्रम क्या है?
(A) बसेरे से दूर, नीड़ का निर्माण फिर, दशद्वार से सोपान तक, क्या भूलूँ क्या याद करूँ
(B) क्या भूलूँ क्या याद करूँ, नीड़ का निर्माण फिर, बसेरे से दूर, दशद्वार से सोपान तक
(C) नीड़ का निर्माण फिर, बसेरे से दूर, दशद्वार से सोपान तक, क्या भूलूँ क्या याद करूँ
(D) दशद्वार से सोपान तक, क्या भूलूँ क्या याद करूँ, बसेरे से दूर, नीड़ का निर्माण फिर    
32. निम्नलिखित काव्य-कृतियों का सही अनुक्रम क्या है?
(A) अनामिका, पल्लव, भारत भारती, दीपशिखा
(B) दीपशिखा, अनामिका, पल्लव, भारत भारती
(C) पल्लव, अनामिका, भारत भारती, दीपशिखा
(D) भारत भारती, पल्लव, अनामिका, दीपशिखा

33. निम्नलिखित ग्रंथों का सही अनुक्रम क्या है?
(A) हिन्दी नवरत्न, देव और बिहारी, बिहारी और देव, बिहारी का नया मूल्यांकन
(B) देव और बिहारी, हिन्दी नवरत्न, बिहारी का नया मूल्यांकन, बिहारी और देव
(C) बिहारी और देव, देव और बिहारी, बिहारी का नया मूल्यांकन, हिन्दी नवरत्न
(D)  बिहारी का नया मूल्यांकन, बिहारी और देव, हिन्दी नवरत्न, देव और बिहारी

34. निम्नलिखित काव्यशास्त्रीय ग्रंथों का सही अनुक्रम क्या है?
(A) रसगंगाधर, काव्यलंकार सूत्र, ध्वन्यालोक, काव्यालंकार
(B) काव्यालंकार, काव्यलंकार सूत्र, ध्वन्यालोक, रसगंगाधर
(C) काव्यलंकार सूत्र, रसगंगाधर, काव्यालंकार, ध्वन्यालोक
(D) ध्वन्यालोक, काव्यलंकार सूत्र, रसगंगाधर, काव्यालंकार

35. निम्नलिखित ग्रंथों का सही अनुक्रम क्या है?
(A) नयी कविता के प्रतिमान, कामायनी : एक पुनर्विचार, कविका के नये प्रतिमान, छायावाद का पतन
(B) कविका के नये प्रतिमान, नयी कविता के प्रतिमान, छायावाद का पतन, कामायनी : एक पुनर्विचार
(C) छायावाद का पतन, कामायनी : एक पुनर्विचार, नयी कविता के प्रतिमान, कविका के नये प्रतिमान
(D) कामायनी : एक पुनर्विचार, छायावाद का पतन, कविका के नये प्रतिमान, नयी कविता के प्रतिमान

36. कौन-सा युग्म संगत है?
(A) दुःखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी उग्र
(B) ताई सुदर्शन
(C) ग्यारह वर्ष का समय जयशंकर प्रसाद
(D)  रानी केतकी की कहानी इंशा अल्ला खां

37. इन उपन्यासों को उनके लेखकों के साथ सुमेलित कीजिए :
(A) दिल्ली का दलाल       (i) मोहन राकेश
(B) गुनाहों का देवता       (ii) भगवती प्रसाद वाजपेयी
(C) अन्तराल             (iii) भगवचीचरण वर्मा
(D) भूले-बिसरे चित्र        (iv) पांडेय बेचन शर्मा उग्र   (v) धर्मवीर भारती
कूट :
(A)   (b    (c)    (d)
(A)   (iv)   (v)    (i)    (iii)
(B)   (iv)   (v)    (i)    (ii)
(C)   (ii)    (iii)   (iv)   (i)
(D)   (v)    (iii)   (i)    (ii)

38. निम्नलिखित काव्य-पंक्तियों को उनके रचनाकारों के साथ सुमेलित कीजिए -
   (A) धूप का तन दीप सी मैं                 (i) निराला
   (b) मधुप गुनगुनाकर कह जाता                   (ii) पन्त
   (c) स्नेह निर्झर बह गया है                 (iii) नरेन्द्र शर्मा
   (d) हाय, मृत्यु का ऐसा अमर अपार्थिव पूजन (iv) महादेवी (v) प्रसाद
कूट
a     b     c     d
(A)   (ii)    (i)    (iii)   (iv)
(B)   (iv)   (v)   (i)    (ii)
(C)   (v)    (iii)   (iv)   (ii)   
(D)   (v)    (ii)    (i)    (iii)
(D)   (iii)   (ii)    (i)    (ii)

39. निम्नलिखित पत्रिकाओं को उनके सम्पादकों के साथ सुमेलित कीजिए :
(A) बालबोधिनी     (i) प्रेंमचन्द
(B) हंस            (ii) हरिशंकर परसाई
(C) प्रतीक         (iii) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(D) कल्पना        (iv) अज्ञेय   (v) बदरी विशाल पित्ती
कूट :
(A)   (b)   (c)    (d)
(A)   (ii)    (iii)   (v)    (i)
(B)   (i)    (v)    (iv)   (ii)
(C)   (iii)   (i)    (iv)   (v)
(D)   (iv)   (iii)   (v)    (i)

40. सुमेलित कीजिए :
(A) मृगावती        (i) शेख नबी
(B) मधुमालती            (ii) जायसी
(C) आखिरी कलाम  (iii) मझन
(D) अनुराग बाँसुरी  (iv) कुतबन  (v) नूर मुहम्मद
कूट :
A     b     c     d
(A)   (i)    (v)    (iii)   (ii)
(B)   (ii)    (v)    (iv)   (i)
(C)   (iii)   (i)    (v)    (iv)
(D)   (iv)   (iii)   (ii)    (v)

41. इन बोलियों को उनके बोली-क्षेत्र से सुमेलित कीजिए :
(A) बाँगरू          (i) अलीगढ़
(B) भोजपुरी        (ii) मेरठ
(C) कुमाँयुनी       (iii) अल्मोड़ा
(D) खड़ी बोली            (iv) छपरा    (v) रोहतक
कूट :
(A)   (b)   (c)    (d)
(A)   (v)   (iv)   (iii)   (ii)
(B)   (iv)   (iii)   (iii)   (v)
(C)   (i)    (iv)   (iii)   (ii)
(D)   (iii)   (ii)    (iv)   (i)

42. इन रचनाओं को उनकी लेखिकाओं के साथ सुमेलित कीजिए :
(A) आपका बंटी           (i) ऊषा प्रियंबदा
(B) पटपन खम्भे लाल दीवारें (ii) मन्नू भंडारी
(C) आँवा                (iii) ममता कालिया
(D) बेघर                (iv) चित्र मुद्गल    (v) कृष्णा सोबती
कूट :
A     b     c     d
(A)   (i)    (iv)   (v)    (iii)
(B)   (ii)    (i)    (iv)   (iii)
(C)   (iii)   (v)    (ii)    (i)
(D)   (iv)   (iii)   (i)    (v)


43. निम्नलिखित काव्य-पंक्तियों को उनके रचनाकारों के साथ सुमेलित कीजिए :
(A) दोनों ओर प्रेम पलता है                   (i) प्रसाद    
(B) धिक् जीवन जो पाता ही आया विरोध  (ii)  तुलसीदास
(C) परहित सरिस धर्म नहीं भाई         (iii) निराला
(D) बीन भी हूं मैं तुम्हारी रागिनी भी हूं   (iv) मैथिलीशरण गुप्त (v) महादेवी
कूट
a     b     c     d
(A)   (ii)    (i)    (v)    (iv)
(B)   (v)    (ii)    (i)    (iv)
(C)   (iv)   (iii)   (ii)    (v)
(D)   (ii)    (ii)    (iv)   (i)

44. सुमेलित कीजिए :
   (A) शब्दार्थौ सहितौ काव्यम्                 (i) मम्मट
   (B) तददौषौ शब्दार्थौ सगुणावनलंकृती पुनः क्वापि  (ii) विश्वनाथ
   (C) रमणीयार्थ प्रतिपादकः शब्द काव्यम्       (iii) भामह
   (D) वाक्यं रसात्मकं काव्यम् (iv) आनन्दवर्द्धन (v) पंडितराज जगन्नाथ
कूट
a     b     c     d
(A)   (v)    (iv)   (ii)    (iii)
(B)   (iii)   (i)    (v)   (ii)
(C)   (ii)    (iii)   (vi)   (v)
(D)   (i)    (iv)   (v)    (ii)

45. सुमेलित कीजिए :
   (A) विरेचन                  (i) देरिदा
   (B) निर्वैयक्तिकता      का सिद्धान्त (ii) कॉलरिज
   (C) रूपवाद                        (iii) अरस्तू
   (D) विखंडनवाद              (iv) रूसो (v) इलियट
कूट :
(A)   (b)   (c)    (d)
(A)   (v)    (iv)   (ii)    (iii)
(B)   (iii)   (v)   (ii)    (i)
(C)   (ii)    (iii)   (vi)   (v)
(D)   (i)    (iv)   (v)    (ii)

 निर्देश : निम्नलिखित गद्य अवतरण को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उससे सम्बन्धित प्रश्नों (प्रश्न संख्या 46 से 50 तक) के उत्तरों के दिए गए बहुविकलपों में से सही विकल्प का चयन करें ।
श्रद्धा एक सामारिक भाव है। इससे अपनी श्रद्धा के बदले में हम श्रद्धेय से कोई बात नहीं चाहते। श्रद्धा धारण करते हुए हम अपने को उस समाज में समझते हैं जिसके किसी अंश पर चाहे हम व्यष्टि :प में उसके अन्तर्गत न भी हों जान-बूझकर उसने कोई शुभ प्रभाव डाला। श्रद्धा स्वयं ऐसे कामों के प्रतिकार में होती है जिसका शुभ प्रभाव अकेले हम पर नहीं, सारे मनुष्य समाज पर पड़ सकता है। श्रद्धा एक ऐसी आनन्दपूर्ण कृतज्ञता है जिसे हम केवल समाज के प्रतिनिधि :प में प्रकच करते हौं। सदाचार पर श्रद्धा अत्याचार पर क्रोध या घृणा प्रकट करने के लिए समाज ने प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिनिधित्व प्रदान कर रखा है। यह काम उसने इतना भारी समझा है कि उसका भार सारे मनुष्यों को बाँट दिया है। दो-चीर माननीय लोगों के ही सिर पर नहीं छोड़ रखा है। जिस समाज में सदाचार पर श्रद्धा और अत्याचार पर क्रोध प्रकट करने के ळिऐ जितने ही अधिक लोग तत्पर पाए जाएँगे, उतना ही वह समाज जाग्रत समझा जाएगा। श्रद्धा की सामाजिक विशेषता एक इसी बात पर समझ लीजिए कि जिस पर हम श्रद्धा रखते हैं उसपर चाहते हैं कि और लोग भी श्रद्धा रखें, पर जिस पर हमारा प्रेम होता है उससे और दस-पाँच आदमी प्रेम रखें, इसकी हमें परवाह क्या, इच्छा ही नहीं होती, क्योंकि हम प्रिय पर लोभवश एक प्रकार का अनन्य अधिकार या इजारा चाहते हैं। श्रद्धालु अपने भाव में संसार को भी सम्मिलित करना चाहता है, पर प्रेमी नहीं। 
46. उपर्युक्त गद्य अवतरण का शीर्षक हो सकता है :
(A) श्रद्धा और परोपकार    (B) श्रद्धा एक व्यक्तिगत भाव
(C) श्रद्धा का स्वरूप       (D) श्रद्धा और स्वार्थ

47. श्रद्धा और प्रेम में क्यै अन्तर है ?
(A) श्रद्धा सामाजिक और प्रेम व्यक्तिगत है।    
(B) श्रद्धा के मूल में व्यक्तिगत कारण होते हैं।  
(C) प्रेम में दुनियैदारी का भाव होता है।  
(D) प्रेम और श्रद्धा का एक ही दरातल होता है।

48. श्रद्धा एक आनन्दपूर्ण कृतज्ञता है, क्योंकि :
(A) इससे हमारा स्वार्थ सिद्ध होता है।   
(B) इससे श्रद्धेय की भलाई होती है।     
(C) हम व्यक्तिगत रूप से श्रद्धा प्रकट करते है। 
(D) हम समाज के प्रतिनिधि के रूप में इसे प्रकट करते हैं।

49. उपर्युक्त गद्यांश का निष्कर्ष है :
(A) श्रद्धा एक व्यक्तिगत भाव है।
(B) श्रद्धा एक सामादिक भाव है। 
(C) श्रद्धा से श्रद्धाकर्ता का महत्व बढ़ता है।    
(D) श्रद्धा भाव केवल श्रद्धालु तक सीमित है।   

50. जाग्रत समाज का क्या लक्षण है?
(A) केवल सदाचार पर श्रद्धा करना
(B) केवल अत्यार पर श्रद्धा करना
(C) सदाचार और अत्याचार पर उदासीन रहना
(D) सदाचार पर श्रद्धा और अत्याचार पर क्रोध करना

J-2006, HINDI-2
1. (D) प्रेमसागर 2. (A) अष्टम 3. (C) श्रीमद्भागवत 4. (B) विद्यापति  5. (B) समीकरण 6. (A) जर्मन 7. (D) तुलसीदास 8. (C) कुंभनदास 9. (D) मतिराम 10. (B) विरोधाभास 11. (A) माखनलाल चतुर्वेदी 12. (C) निबन्ध 13. (D) कृष्णा सोबती 14. (B)  पाण्डेय बेचन शर्मा उग्र 15. (A) सुरेन्द्र वर्मा 16. (C) स्कन्दगुप्त 17. (C) राजेन्द्र यादव 18. वर्धा 19. (A) रामचन्द्र शुक्ल 20. (A) विचार 21. (C) (A) और (R) दोनों सही
22. (A) (A) सही और (R) ग़लत 23. (D) (A) सही और (R) ग़लत 24. (D) (A) और (R) दोनों सही 25. (C) (A) और (R) दोनों सही 26. (A) मतवाला, कल्पना, सारिका, पहल 27. (B) परख, सुनीता, त्यागपत्र, सुखदा 28. (D) मिश्रबन्धु, रामचन्द्र शुक्ल, रामकुमार वर्मा, हज़ारीप्रसाद द्विवेदी 29. (A) संयोगिता स्वयंवर, चन्द्रगुप्त, सिन्दुर की होली, कोणार्क 30. (C) उसने कहा था, कफ़न, रोज़, यही सच है 31. (B) क्या भूलूँ क्या याद करूँ, नीड़ का निर्माण फिर, बसेरे से दूर, दशद्वार से सोपान तक 32. (D) भारत भारती, पल्लव, अनामिका, दीपशिखा 33. (A) हिन्दी नवरत्न, देव और बिहारी, बिहारी और देव, बिहारी का नया मूल्यांकन 34. (B) काव्यालंकार, काव्यलंकार सूत्र, ध्वन्यालोक, रसगंगाधर 35. (D) कामायनी : एक पुनर्विचार, छायावाद का पतन, कविका के नये प्रतिमान, नयी कविता के प्रतिमान 36. (D) रानी केतकी की कहानी इंशा अल्ला खां 37. (A) दिल्ली का दलाल (पांडेय बेचन शर्मा उग्र), गुनाहों का देवता (धर्मवीर भारती), अन्तराल (मोहन राकेश), भूले-बिसरे चित्र (भगवचीचरण वर्मा) 38. (B) धूप का तन दीप सी मैं (महादेवी), मधुप गुनगुनाकर कह जाता (प्रसाद), स्नेह निर्झर बह गया है (निराला), हाय, मृत्यु का ऐसा अमर अपार्थिव पूजन (पन्त) 39. (C) बालबोधिनी (भारतेन्दु हरिश्चन्द्र), हंस (प्रेंमचन्द), प्रतीक (अज्ञेय), कल्पना (बदरी विशाल पित्ती) 40. (D) मृगावती (कुतबन), मधुमालती (मझन), आखिरी कलाम, (जायसी), अनुराग बाँसुरी (नूर मुहम्मद) 41. (A) बाँगरू (रोहतक), भोजपुरी (छपरा), कुमाँयुनी (अल्मोड़ा), खड़ी बोली (मेरठ) 42. (B) आपका बंटी (मन्नू भंडारी), पचपन खम्भे लाल दीवारें (ऊषा प्रियंबदा), आँवा (चित्रा मुद्गल), बेघर (ममता कालिया)   43. (C)  दोनों ओर प्रेम पलता है (मैथिलीशरण गुप्त), धिक् जीवन जो पाता ही आया विरोध (निराला), परहित सरिस धर्म नहीं भाई (तुलसीदास), बीन भी हूं मैं तुम्हारी रागिनी भी हूं (महादेवी) 44. (A) शब्दार्थौ सहितौ काव्यम् (भामह), तददौषौ शब्दार्थौ सगुणावनलंकृती पुनः क्वापि (मम्मट), रमणीयार्थ प्रतिपादकः शब्द काव्यम् (पंडितराज जगन्नाथ), वाक्यं रसात्मकं काव्यम् (विश्वनाथ) 45. (B) विरेचन (अरस्तू), निर्वैयक्तिकता का सिद्धान्त (इलियट), रूपवाद     (रूसो), विखंडनवाद (देरिदा) 46. (C) श्रद्धा का स्वरूप 47. (A) श्रद्धा सामाजिक और प्रेम व्यक्तिगत है। 48. (D) हम समाज के प्रतिनिधि के :प में इसे प्रकट करते हैं। 49. (B) श्रद्धा एक सामादिक भाव है। 50. (D) सदाचार पर श्रद्धा और अत्याचार पर क्रोध करना

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें